प्रेम यूथ फाउंडेशन के वॉलंटियर ने राहगीरों को भोजन पानी बाटा

 प्रेम यूथ फाउंडेशन के वॉलंटियर ने राहगीरों को भोजन पानी बाटा


 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन में वॉलेंट्रीयरशिप कर रहे वॉलंटियर अमिनेश और प्रत्य अमृत की टीम ने महेश नगर पटना में तपती धूप में राहगीरों को भोजन पानी उपलब्ध कराया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नही है नर ही नारायण है । ए एन कॉलेज पटना के वॉलेंट्रीयरशिप कर रहे वॉलंटियर ने स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, कपड़ा का थैला निर्माण, पौधारोपण, रक्तदान, भोजन वितरण, योगाभ्यास लगातार कर रहे है । नई शिक्षा नीति मे तीस घँटा का वॉलेंट्रीयरशिप को अनिवार्य किया गया है यह छात्र छात्राओं को समाज से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है ।  हर व्यक्ति को एक घँटा देश को और एक घँटा देह को देना ही चाहिए । भोजन वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ मोहित सरदाना ने फीता काट कर किया । उन्होंने वॉलंटियर के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि हम सबो की जिम्मेदारी है कि समाज के बेहतरी के लिए काम करे । विकसित भारत के सपनो को साकार करने में युवाओ की महत्वपूर्ण भूमिका है । प्रोग्राम ऑफिसर अविनाश पांडेय ने बताया कि फॉउंडशन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शतत प्रयासरत है । मौके पर अनिमेष कुमार ,प्रत्यय अमृत ,सुहैल साबर ज़हरा अहमद ,रिमझिम कुमारी, गंगा देवी महिला महाविद्यालय के खुशी कुमारी , मनीष कुमार मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे