दनियावां में नवनियुक्त थानाध्यक्ष बमबम कुमार का भव्य स्वागत, शहीद विजय क्रिकेट क्लब ने किया सम्मानित*
*दनियावां में नवनियुक्त थानाध्यक्ष बमबम कुमार का भव्य स्वागत, शहीद विजय क्रिकेट क्लब ने किया सम्मानित*
_यूथ एजेंडा के लिए डॉ. राजीव नयन की रिपोर्ट_
*दनियावां, पटना।* शाहजहांपुर थाना में पिछले सप्ताह नये थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने थानाध्यक्ष के रूप में योगदान दिया। पदभार संभालते ही उन्होंने थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और जनसंवाद को प्राथमिकता देने की बात कही। उनके स्वागत में शुक्रवार को शहीद विजय क्रिकेट क्लब, सरथुआ ने सम्मान समारोह आयोजित किया।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं जीवन बीमा अभिकर्ता मुकेश कुमार तथा अम्बर पटेल ने थानाध्यक्ष बमबम कुमार को अंगवस्त्रम, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान क्लब के अन्य सदस्य वरीय मीडिया कर्मी डॉ0 राजीव नयन,ई0 विक्कू रंजन,मंटू कुमार(शिक्षक),पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार,सुमित कुमार व अन्य ने भी श्री बमबम को शुभकामनाएं व बधाई दी है।
*“जनता का सहयोग ही अपराध पर लगाम लगाएगा”*
सम्मान स्वीकार करने के बाद थानाध्यक्ष बमबम कुमार ने कहा कि शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में शांति और आपसी सद्भाव बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता है।
“अपराध पर नियंत्रण तभी संभव है जब पुलिस और जनता साथ मिलकर काम करें। अवैध शराब, बालू तस्करी और महिला उत्पीड़न जैसे मामलों पर जीरो टॉलरेंस रहेगा। आम लोगों से मेरी अपील है कि वे बेझिझक थाना आएं और अपनी समस्या बताएं,” उन्होंने कहा।
क्लब सदस्य मुकेश कुमार ने उम्मीद जताई कि नए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नकेल कसेगी और क्षेत्र में अमन-चैन कायम होगा।
*पूर्व थानाध्यक्ष मुन्ना दास भी हुए सम्मानित*
कार्यक्रम में क्लब ने शाहजहांपुर थाना से हाल ही में स्थानांतरित हुए पूर्व थानाध्यक्ष मुन्ना दास को भी याद किया। उन्हें कलम, पुष्पगुच्छ और मोमेंटो देकर उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों के लिए आभार जताया गया। क्लब सदस्यों ने कहा कि मुन्ना दास के समय में थाना और गांव के बीच बेहतर समन्वय बना था।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नवनियुक्त थानाध्यक्ष की सादगी और संवादशील छवि से पुलिस-जनता के बीच विश्वास और बढ़ेगा।सरदार पटेल सेवा संघ व विचार मंच पटना के अध्यक्ष डॉ0 अखिलेश कुमार सिंह ने भी उन्हें बधाई दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें