महासप्तमी को माँ दुर्गा व मां काली की मूर्तियों के पट खुले
महासप्त मी को माँ दुर्गा व मां काली की मूर्तियों के पट खुले डॉ0 राजीव नयन ,रिपोर्टर youth Ajenda। --दनियावां(पटना) प्रखंड में दशहरा के मौके पर मां काली और दुर्गा की प्रतिमाओं के पट शनिवार को महासप्तमी पर खुल गए। शनिवार को सुबह दनियावां बाजार, शाहजहांपुर, तोप-सरथुआ इन गांव में मां दुर्गा और काली की प्रतिमाओं के पट खुल गए। सरथुआ स्थित महाकाली पूजन उत्सव के प्रांगण में मणिकांत पांडेय उर्फ धीरज बाबा एवं ग्रामीण श्रद्धालु उमाकांत कुमार चंद्रवंशी, अभय कुमार सिंहअंबर पटेल, राम निरंजन सिंह एवं दर्जनों ग्रामीणों की उपस्थिति में मां के मूर्तियों के दर्शनार्थ ग्रामीण श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही तोप, शाहजहांपुर और दनियावां बाजार में भी आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं जहां पर विधि विधान से शनिवार को मां के कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई।शनिवार को प्रथम रात्रि कश्मीर हमारा है नाटक का मंचन किया जाएगा वही तोप गांव में सामाजिक नाटक बीपी राजेश लिखित जल्लाद का मंचन किया जाएगा। अभी ग्रामीणों में सांस्कृतिक कार्यक्रम,मां की पूजा-अर्चनाऔर लोगों की सहभागिता पर unity एकता दिख रही है।