प्रेम यूथ फाउंडेशन को लोक सेवा रत्न सम्मान
प्रेम यूथ फाउंडेशन को लोक सेवा रत्न सम्मान
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
फतुहा- राजधानी के वापू सभागार में सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड के अंतर्गत प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला लोकसेवा रत्न सम्मान । मौके पर डॉ प्रेम कुमार अध्यक्ष बिहार विधानसभा, विधायक व भोजपुरी के मशहूर गायक विनय विहारी, महानायक कुणाल सिंह, संजय पांडेय, विधायक मिथलेश तिवारी , विधायक प्रकाश कुमार , भाजपा कला संस्कृतिक मंच के प्रदेश संयोजक वरुण सिंह, व्रहस्पति पांडेय,समेत सैंकड़ो नामचीन हस्ती मौजूद रहे । फाउंडेशन के सचिव गोपी कुमार ने यह पुरस्कार ग्रहण किया । गोपी ने बताया कि प्रेम यूथ फाउंडेशन का एक मात्र लक्ष्य है जन सेवा यही हमारा धर्म है और यही हमारा कर्म है । आज फाउंडेशन के हजारों स्वयंसेवक देश मे लोक कल्याण और लोक सेवा को ही अपनी जीवन का धेय बना लिया है । कोरोना काल मे औक्सीज़न बैंक खोलकर हजारों लोगों का जान बचाया । युवा क्लब, किसान क्लब,विज्ञान क्लब का गठन कर सामुदायिक विकाश में महती भूमिका का निर्वहन कर रहा है । विकशित भारत 2047 के सपनो को साकार करने में पूरी टीम जुटी हुई है । उन्होंने बताया कि यह सम्मान हमे नई ऊर्जा एवं जिम्मेदारी का अहसास कराता है । नशा मुक्ति अभियान , दहेज विरोधी अभियान चलाने के साथ साथ पर्यावरण जागरूकता, आपदा प्रवंधन, कौशल विकाश, स्वरोजगार प्रशिक्षण का संचालन किया जा रहा है ।फाउंडेशन की स्थापना 1996 में हुई है । विश्व शांति के पैगाम को लेकर हमारे स्वयंसेवक देश विदेश जाकर प्रेम शांति और भाईचारा का पैगाम दे रहे है । लोकसेवा रत्न पुरस्कार मिलने पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, विधान पार्षद नीरज कुमार, डॉ रणवीर नंदन अध्यक्ष बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड, डॉ संजय पासवान पूर्व केंद्रीय मंत्री , विधायक संजय गुप्ता, विधायक अरुण कुमार ,जिला पार्षद रुवी कुमारी, मुखिया उचित राम, लाइफ लाइन औक्सीज़न बैंक के सचिव शिशुपाल कुमार, डॉ राजीव कुमार, कपिल देव प्रसाद, सुजीत कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है ।


.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें