संदेश

जुलाई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सनातन का अपमान ,धार्मिक आस्था पर आघात।

चित्र
 सनातन का अपमान ,धार्मिक आस्था पर आघात। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव और खुसरूपुर स्थित श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर न्यास समिति के कोषाध्यक्ष  पीठाधीश्वर डॉविजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने कहा है कि गेरुआ वस्त्र पहनकर पप्पू यादव ने संसद के मकर द्वार पर भगवान राम के प्रति जो कुकृत्य किया है वह सनातन का घोर अपमान है और हिंदू आस्था पर गंभीर आघात है। श्री श्याम ने देश के साधु संतों से गुजारिश किया है कि पप्पू यादव के खिलाफ हल्ला बोले।          डॉ श्याम ने कहा कि भगवान राम की तस्वीर को किसी नेता के जूते के पास रखना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। देश इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव में अगर हिम्मत है तो वह किसी अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति इस तरह के काम करके दिखाएं उन्हें उनका फल तत्काल मिल जाएगा   राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम ने कहा कि भगवान राम का अपमान संपूर्ण राष्ट्र का अपमान है। भगवान राम पप्पू यादव को उनके इस कुकृत्य फल अवश्य देंगे। कांग्रेस ...

भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव, दर्जनों घायल, बाल बाल बचे रणवीर नंदन

चित्र
 भाजपा कार्यकर्ताओं पर पथराव, दर्जनों घायल, बाल बाल बचे रणवीर नंदन  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर धरना दिए जाने और श्री मोदी को भला बुरा कहे जाने के विरोध में बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस के खिलाफ आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सदाकत आश्रम मुख्यालय पर हल्ला बोलकर कार्यालय घेर लिया। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर भीषण पथराव   किया जिसमें दर्जनों भाजपा कार्य करता घायल हो गए।           भाजपा के नेता और पूर्व एम एल सी प्रोफेसर रणवीर नंदन इस पथराव में बाल बाल बचे। कई भाजपा कार्यकर्ताओं के सर फट गए जबकि कई भाजपाइयों को गंभीर चोट आई है।         भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के झंडे और डंडे के साथ सदाकत आश्रम स्थित कांग्रेस मुख्यालय को घेर लिया। प्रदर्शनकारी भाजपाई राहुल सोनिया और प्रियंका विरोधी नारे लगा रहे थे। नारेबाजी और प्रदर्शन के दरमियान ही अचानक  कांग्रेस कार्य...

प्रेमचंद पारिवारिक और नैतिक मूल्यों के साहित्यकार थे।”- प्रो. सुनीता राय

चित्र
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट “प्रेमचंद केवल कथाकार नहीं, बल्कि भारतीय समाज के सजग चिंतक थे।” – प्रो. रामवचन राय ”प्रेमचंद का साहित्य आदमी बनाने का कारखाना है।” – प्रो. तरुण कुमार  “प्रेमचंद का साहित्य देशप्रेम का साहित्य है।”- प्रो. जंगबहादुर पाण्डेय “प्रेमचंद पारिवारिक और नैतिक मूल्यों के साहित्यकार थे।”- प्रो. सुनीता राय कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना में प्रेमचंद जयंती पर "प्रेमचंद को क्यों पढ़ें?" विषयक संगोष्ठी संपन्न पटना, 31 जुलाई 2026 कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना (पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय) के हिंदी विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रेमचंद जयंती के अवसर पर "प्रेमचंद को क्यों पढ़ें?" विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन महाविद्यालय के वाणिज्य सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतेंदु भित्ति पत्रिका के चौथे अंक का अनावरण भी किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. रामवचन राय ने कहा कि प्रेमचंद केवल कथाकार नहीं, बल्कि भारतीय समाज के सजग चिंतक थे। उनका साहित्य आज भी सामाजिक विषमताओं, ग्रामीण जीवन, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को...

*आईजी जितेंद्र राणा ने किया फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण*

चित्र
 *आईजी जितेंद्र राणा ने किया फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा ने शुक्रवार को फतुहा-2 एसडीपीओ कार्यालय दनियावां का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अनुमंडल के अंतर्गत आने वाले खुसरूपुर, दनियावां और शाहजहांपुर थाना क्षेत्रों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। आईजी ने कार्यालय के पंजियों और अभिलेखों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आईजी ने विभिन्न थानों में दर्ज लंबित मामलों, वारंटों के तामिला और कुर्कियों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट हिदायत दी कि मामलों के निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आईजी ने सभी पेंडिंग केसों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का आदेश दिया। समीक्षा के दौरान आईजी जितेंद्र राणा ने फतुहा-2 के एसडीपीओ संजीव कुमार की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि एसडीपीओ के प्रभावी नेतृत्व और निरंतर मॉनिटरिंग के कारण अनुमंडल के...

प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों का अमर दस्तावेज : प्रो. शांडिल्य

चित्र
 प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना और मानवीय मूल्यों का अमर दस्तावेज : प्रो. शांडिल्य यूथ एजेंडा की रिपोर्ट टी.पी.एस. कॉलेज में प्रेमचंद जयंती पर विचार-संगोष्ठी, सामाजिक यथार्थ और साहित्य की समकालीन प्रासंगिकता पर हुआ गंभीर विमर्श पटना, 31 जुलाई 2026। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के हिन्दी विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) के संयुक्त तत्वावधान में कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर "सामाजिक यथार्थ और प्रेमचंद का साहित्य" विषयक विचार-संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की। संगोष्ठी में शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए प्रेमचंद के साहित्य की सामाजिक प्रासंगिकता पर गंभीर विचार-विमर्श किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि प्रेमचंद का साहित्य सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों का अमर दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद ने साहित्य को समाज के वंचित, शोषित और उपेक्षित वर्गों की आवाज़ बनाया। उनकी रचनाएँ आज भ...

गुरु वंदना साहित्य सम्मान से अलंकृत हुए डॉ अनमोल कुमार

चित्र
 *गुरु वंदना साहित्य सम्मान से अलंकृत हुए डॉ अनमोल कुमार * यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। साहित्य क्षेत्र में रचनात्मक, उत्कृष्टता, सामाजिक सरोकार, सांस्कृतिक चेतना एवं मानवता के मूल्यों के संबर्धन के लिए दि ग्राम टूडे प्रकाशन समूह द्वारा डॉ अनमोल कुमार को गुरु वंदना साहित्य सम्मान से अलंकृत किया गया।  दि ग्राम टूडे प्रकाशन समूह के प्रधान संपादक, सुभाष चंद्र पाण्डेय, विशेष संपादक, अनिल शर्मा अनिल राष्ट्रीय संपादक, डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय और राष्ट्रीय अध्यक्ष, अनिल कुमार पाण्डेय ने गुरु वंदना साहित्य सम्मान के लिए डॉ अनमोल कुमार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दिया।

एस.यू. कॉलेज, हिलसा में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर व्याख्यान माला एवं काव्य पाठ का आयोजन

चित्र
 एस.यू. कॉलेज, हिलसा में मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर व्याख्यान माला एवं काव्य पाठ का आयोजन --  वक्ताओं ने कहा - 'आज भी प्रासंगिक हैं प्रेमचंद साहित्य और उनके विचार' --- यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट। -----🌸🌸🌷🌷🌧️🌧️💞🪴🪴🚩 हिलसा (नालंदा), 31 जुलाई, 2026: स्थानीय एस.यू. कॉलेज के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सौजन्य से आज शुक्रवार को कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी सह व्याख्यानमाला का भव्य आयोजन किया गया। इस गरिमामयी संगोष्ठी का मुख्य विषय 'प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता' रखा गया था, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षाविदों, प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का गरिमापूर्ण शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो0बज्रांग प्रताप 'हिंद केशरी', महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शिवचन्द्र सिंह एवं अन्य गणमान्य जनों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा मुंशी प्रेमचंद जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।  संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर आयोजित पटना, 31 जुलाई 2026। गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की सेहत केंद्र इकाई द्वारा इनर व्हील क्लब, पाटलिपुत्र समर्पण के सहयोग से शुक्रवार को महाविद्यालय परिसर में निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पटना डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल, अशोक राजपथ, पटना से आए चिकित्सकों की टीम ने छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के दांतों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव दिए। टीम का नेतृत्व डॉ. नवीन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा राय के प्रेरक संबोधन से हुआ। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए मौखिक स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है तथा विद्यार्थियों को नियमित दंत जांच, सही ब्रशिंग की आदत और संतुलित आहार अपनाने के प्रति जागरूक रहना चाहिए। शिविर के सफल आयोजन में श्रीमती नीना सहाय एवं श्रीमती निशा विद्यार्थी का सक्रिय सहयोग रहा। इस अवसर पर डॉ. अंजू, डॉ. शशि अग्रवाल, डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. शिखा, डॉ. अभिक सिंह, डॉ. तृप्ति राय सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकग...

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे

चित्र
 यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे पटना: खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  गिरफ्तार आरोपियों का नाम:    धनराज कुमार (पिता: अवधेश महतो)    बिट्टू कुमार (पिता: अवधेश महतो)  पता:बास टाल चौराहा, थाना - खुसरूपुर, जिला - पटना। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और अन्य मामलों में इनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

सिकंदरपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास मिला देसी कट्टा

चित्र
 सिकंदरपुर में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, शव के पास मिला देसी कट्टा  रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में गुरुवार सुबह सड़क किनारे स्थित एक स्कूल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास ही एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला है, जिससे घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह जब ग्रामीण अपने दैनिक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले तो उनकी नजर सड़क किनारे पड़े शव पर पड़ी। इसके बाद तत्काल बाढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मृतक के सिर में गोली लगने के निशान दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, यह हत्या है, आत्महत्या है या किसी अन्य परिस्थिति में मौत हुई है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। घटना के कारण पूरे इलाके में द...

एस.यू. कॉलेज, हिलसा (नालंदा) में 31 जुलाई, 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन।*

चित्र
 *एस.यू. कॉलेज, हिलसा (नालंदा) में 31 जुलाई, 2026 को मुंशी प्रेमचंद जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन।* ----- डॉ0 राजीव नयन,यूथ एजेंडा रिपोर्टर,हिल्सा,नालंदा।🌷🌷🌸🌸💞💞🪴🪴🌧️🌧️ ------------ हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय(एस.यू. कॉलेज, हिलसा) के *स्नातकोत्तर हिंदी विभाग* के सौजन्य से कल शुक्रवार 31 जुलाई, 2026 को कलम के सिपाही कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती के पावन अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यानमाला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामयी संगोष्ठी का मुख्य विषय: *'प्रेमचंद के साहित्य की प्रासंगिकता'* रखा गया है।  इस बात की जानकारी देते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम के आयोजक डॉ. घनश्याम कुमार ने बताया कि इस एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रख्यात शिक्षाविद्, प्रखर आलोचक और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष *प्रो. (डॉ.) बज्रांग प्रताप 'हिंद केशरी'* उपस्थित रहेंगे। प्रो. हिंद केशरी प्रेमचंद के साहित्य की समकालीन समाज में उपयोगिता और उसकी प्रासंगिकता पर अपना सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत क...

*मशरूम उत्पादकों का शिष्टमंडल प्रभाकर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला*

चित्र
 *मशरूम उत्पादकों का शिष्टमंडल प्रभाकर के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला* रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार रांची। राजभवन में आज मशरूम उत्पादक प्रगतिशील किसानों का समूह एपीपी एग्रीगेट के निदेशक, प्रभाकर कुमार के नेतृत्व में झारखंड के महामहिम राज्यपाल, संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार मुलाक़ात किया।       शिष्टमंडल का नेतृत्वकर्ता, प्रभाकर कुमार ने राज्यपाल से झारखंड को झारखंड राज्य में हो रहे मशरूम उत्पादन और मूल्यसंबर्धन ( खाद्य प्रसंस्करण ) के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि  इसके माध्यम से झारखंड की हजारों महिलाएँ जीविकोपार्जन कर आत्मनिर्भर बन रही है। उन्होंने राज्यपाल से  उत्कृष्ट मशरूम उत्पादकों को सम्मानित करने के लिए एक समारोह में समय देने का निवेदन भी किया। उनके द्वारा मशरूम और मशरूम से निर्मित बस्तुओं को राज्यपाल को भेट भी दिया।

युवा उद्यमिता को नई उड़ान: संविधान क्लब में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Gen G India Entrepreneurs Summit 2026

चित्र
युवा उद्यमिता को नई उड़ान: संविधान क्लब में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ Gen G India Entrepreneurs Summit 2026 यूथ एजेंडा की रिपोर्ट नई दिल्ली  युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, नवाचार को बढ़ावा देने तथा स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने के उद्देश्य से Gen G India Entrepreneurs Association द्वारा Gen G India Entrepreneurs Summit 2026 का भव्य आयोजन आज संविधान क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में किया गया। कार्यक्रम का विषय था—“युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाना, साहसी भविष्य का निर्माण करना।”  इस शिखर सम्मेलन में देशभर से आए स्टार्टअप संस्थापकों, युवा उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं एवं कॉरपोरेट जगत के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवाचार, मार्गदर्शन, निवेश तथा नेटवर्किंग के माध्यम से युवाओं को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करना था। cx कार्यक्रम में सांसद श्री मनोज तिवारी, श्री उपेन्द्र कुशवाहा तथा श्री मिथलेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने युवाओं से रोजगार तलाशने के बजाय रोजगार सृजित करने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान...

*एस यू कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग को लेकर उबले छात्र*

चित्र
 *एस यू कॉलेज में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग को लेकर उबले छात्र*  *29 जुलाई को कॉलेज में तालाबंदी, अब आरपार के मूड में छात्र संघ का शीर्ष नेतृत्व* -- यूथ एजेंडा से डॉ0 राजीव नयन की दनियावां से रिपोर्ट ! 🌷🌷🌸🌧️🥰🚩🚩🚩🚩🚩 -- *दनियावां (पटना)* समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन  महाविद्यालय, हिलसा में स्नातकोत्तर यानी पोस्टग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर कॉलेज के सभी छात्र संगठनों ने एक साझा कार्यक्रम कर बीते सप्ताह से आंदोलन और धरना-प्रदर्शन शुरू कर रखा है।  लेकिन पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक कोई समुचित कार्रवाई या आश्वासन नहीं मिलने से छात्र संगठनों में जबरदस्त आक्रोश है। *अब चरणबद्ध आंदोलन, शीर्ष नेतृत्व आरपार के मूड में* इस संबंध में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पूर्वी प्रभाग के अध्यक्ष *आशीष कुमार* के साथ छात्र संघ से जुड़े *ऋषु पटेल, राकेश कुमार, साहिल राज, नीतीश कुमार एवं धर्मेंद्र यादव* ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि हमारी मांगों पर विचार न किए जाने के कारण अब चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा।  छात्र संघ का शीर्ष नेतृत्व अब सार्थक कार...

अब डिग्री के साथ सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व भी ।

चित्र
 अब डिग्री के साथ सेवा, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व भी । यूथ एजेंडा की रिपोर्ट शिक्षा के साथ कौशल भी: पढ़ाई के साथ मिलेगा वास्तविक कार्यानुभव। अनुग्रह नारायण सिंह (ए.एन.एस.) कॉलेज, बाढ़, पटना एवं सुमित्रा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, पटना के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अंतर्गत विद्यार्थियों को Volunteership के विविध अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इस पहल के तहत छात्र-छात्राओं को सामुदायिक सेवा (Community Service), पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, साक्षरता एवं शिक्षा अभियान, मतदाता जागरूकता, आपदा राहत एवं प्रबंधन, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण एवं सामुदायिक विकास जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में Leadership, Teamwork, Community Engagement, Public Speaking, Communication Skills, Civic Responsibility, Problem Solving, Empathy तथा Professional Ethics जैसे महत्वपूर्ण गुण विकसित होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशि प्रताप शाही ने कहा कि यह साझेदा...

पटलिपुत्र विश्वविद्यालय में “Botany for B.Sc. Students” पुस्तक का भव्य विमोचन

चित्र
 पटलिपुत्र विश्वविद्यालय में “Botany for B.Sc. Students” पुस्तक का भव्य विमोचन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) उपेन्द्र प्रसाद सिंह के करकमलों द्वारा आज “Botany for B.Sc. Students” पुस्तक का गरिमामय विमोचन किया गया। यह पुस्तक विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो. मनोज कुमार तथा डॉ. विनय भूषण कुमार द्वारा संयुक्त रूप से लिखी गई है। यह पुस्तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के अनुरूप बी.एससी. के विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिससे विद्यार्थियों को विषय की अवधारणाओं को सरल, वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित रूप से समझने में सहायता मिलेगी। इस अवसर पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में विश्वविद्यालय के डीन प्रो. राजीव रंजन, प्रॉक्टर, वित्तीय सलाहकार, विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षकगण, शोधार्थी तथा बड़ी संख्या में शिक्षाविद् एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने पुस्तक के प्रकाशन पर दोनों लेखकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ द...

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के विरोध में संयुक्त बैठक आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

चित्र
टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के विरोध में संयुक्त बैठक आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 28 जुलाई 2026: टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के कौटिल्य सभागार में आज पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षक संघ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों तथा छात्र प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के विभिन्न प्रावधानों पर विचार-विमर्श करना तथा उसके विरुद्ध संयुक्त रणनीति तैयार करना था। बैठक में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अनेक महाविद्यालयों से आए शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघों के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी तथा प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से अपने विचार रखे। सभी वक्ताओं ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विधेयक विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा उच्च शिक्षा के समग्र विकास के लिए प्रतिकूल सिद्ध हो सकता है। बैठक में उपस्...

बी डी कॉलेज में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप प्रमाण पत्र वितरण

चित्र
 बी डी कॉलेज में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप प्रमाण पत्र वितरण  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -सामाजिक उत्तरदायित्व एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा बी.डी. कॉलेज, पटना के विद्यार्थियों को निःशुल्क  वॉलंटियरशिप प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी  प्रेम जी , राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) प्रोग्राम ऑफिसर एवं एनईपी समन्वयक  उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सेवा-भाव एवं समर्पण की सराहना की और भविष्य में भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए प्रेम यूथ फाउंडेशन एवं महाविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर फाउंडेशन के स्वयंसेवक आदित्य राज, रौनक, रिदिमा, सन्नी, अभिषेक, आरजू अ...

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का सफल समापन

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में भारतीय ज्ञान परंपरा (IKS) प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का सफल समापन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के इतिहास विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित 40 घंटे के "भारतीय ज्ञान परंपरा (Indian Knowledge System–IKS): Understanding India's Traditional Wisdom and Sustainable Future" विषयक प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की, जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय एवं समापन संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने "Relevance of Indian Knowledge System (IKS) and National Education Policy (NEP) 2020" विषय पर विस्तृत विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सबसे सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति ने भारतीय ज्ञान, संस्कृति, भाषाओं, परंपराओं एवं स्वदेशी बौद्...

एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का धरना जारी

चित्र
 एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर छात्र संगठनों का धरना जारी -- यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट,दनियावां डेटलाइन🪴🪴🌧️🌧️🌷🌷💐💐🚩🚩🚩 --- दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), छात्र जदयू व राजद की स्थानीय छात्र संघ इकाई द्वारा एस.यू. कॉलेज, हिलसा में सभी विषयों में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई प्रारंभ कराने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन लगातार जारी है। परिषद व छात्र जदयू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्षों से हिलसा एवं आसपास के विद्यार्थियों की यह प्रमुख मांग रही है, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है, जिससे छात्र-छात्राओं में गहरा असंतोष है। एबीवीपी हिलसा जिला संयोजक नितीश कुमार,छात्र जदयू के रिशु पटेल,पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के पूर्वी प्रभाग नालंदा के अध्यक्ष आशीष कुमार पटेल, छात्र राजद के धर्मेंद्र यादव,विभूति कुमार यादव ने कहा कि एस.यू. कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू होना हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। उन्हों...

बी.एस. कॉलेज दानापुर के विद्यार्थियों को मिला वॉलेंट्रीयरशिप का प्रमाण पत्र*

चित्र
 *बी.एस. कॉलेज दानापुर के विद्यार्थियों को मिला वॉलेंट्रीयरशिप का प्रमाण पत्र* यूथ एजेंडा की रिपोर्टर दानापुर  - बी.एस. कॉलेज दानापुर के छात्र-छात्राओं को प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप प्रशिक्षण के बाद प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । वॉलेंट्रीयरशिप कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति और दहेज प्रथा विरोध जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी प्रतिभागियों को "सर्टिफिकेट ऑफ वॉलेंट्रीयरशिप" देकर सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी  ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़कर उनमें नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने छात्रों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की अपील की। प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण पत्र उन्हें भविष्य में समाज सेवा के कार्यों के लिए प्रेरित करेगा। मौके पर फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुधांशू राज, अविनाश पांडेय ,सोनु पटेल, राकेश कुमार मौजूद रहे ।

कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के अवसरों पर संवादात्मक सत्र आयोजित

चित्र
 कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के अवसरों पर संवादात्मक सत्र आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के प्लेसमेंट सेल द्वारा एनेबलर्स अकादमी के सहयोग से शुक्रवार को स्मार्ट रूम में "कॉर्पोरेट सेक्टर में करियर के अवसर"विषय पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राय ने किया। उन्होंने छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, प्रभावी संचार कौशल एवं निरंतर कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के बदलते स्वरूप के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता रंजन झा, शिक्षाविद एवं पब्लिक स्पीकर, एनेबलर्स अकादमी ने कॉर्पोरेट क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों, सॉफ्ट स्किल्स, नेतृत्व क्षमता, साक्षात्कार की तैयारी एवं प्रोफेशनल एटीकेट पर विस्तार से जानकारी दी। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्राओं ने करियर एवं प्लेसमेंट से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में 100 से अधिक स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. बिमला चौधरी, प्रो. ...

एसयू कॉलेज,हिलसा में कई विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे

चित्र
 एसयू कॉलेज,हिलसा में कई विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग को लेकर छात्र अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे --- *यूथ एजेंडा रिपोर्टर डॉ0 राजीव कुमार नयन कि दनियावां से रिपोर्ट*🌷🌷🌷💞💞🌧️🌧️🌷🧚🏾🧚🏾🚩🚩🐟🐟🥰⛵ *दनियावां(पटना)*समीपवर्ती* एसयू कॉलेज हिलसा के दक्षिणी  द्वार पर छात्रों ने उच्च शिक्षा के विस्तार की मांग को लेकर गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों की मुख्य मांग कॉलेज में स्नातकोत्तर (एम.ए., एम.एससी.)और एम.एल.आई.एस. की पढ़ाई तत्काल शुरू कराना है। धरनार्थियों ने मांग की है कि श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय हिलसा में एम.एससी (जूलॉजी, केमिस्ट्री, बॉटनी, फिजिक्स), एम.ए. (हिंदी, मनोविज्ञान, पाली, संस्कृत, अंग्रेजी, उर्दू, दर्शनशास्त्र) तथा एम.एल.आई.एस. और एमसीए जैसे स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किए जाएं। छात्र नेताओं ने बताया कि हिलसा और आसपास के हजारों विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त करने के लिए अन्य शहरों में जाना पड़ता है। इससे उन्हें आर्थिक और शैक्षणिक दोनों तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। छात्रों के अनुसार, पाटलिपुत्र वि...

टी.पी.एस. कॉलेज में प्रस्तावित विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक का विरोध

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज में प्रस्तावित विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक का विरोध  एवं  मनोविज्ञान विभाग में 40 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ पटना, 23 जुलाई। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक ओर शिक्षक संघ की आमसभा में बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया, वहीं दूसरी ओर मनोविज्ञान विभाग द्वारा 40 घंटे के सर्टिफिकेट कोर्स का शुभारंभ किया गया। टी.पी.एस. कॉलेज शिक्षक संघ की आम बैठक की अध्यक्षता प्रो. विजय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों ने बिहार सरकार द्वारा बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 में किए जा रहे संशोधन पर गंभीर चिंता व्यक्त की। विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत शिक्षक संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि प्रस्तावित संशोधन उच्च शिक्षा व्यवस्था, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, शिक्षकों के अधिकारों एवं शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। शिक्षक संघ ने इस संशोधन का स्पष्ट विरोध करते हुए बिहार सरकार से इसे तत्काल वापस लेने ...

किसानों के समस्याओं को लेकर सड़कों पर भाकपा माले का विरोध प्रदर्शन

चित्र
 किसानों के समस्याओं को लेकर सड़कों पर भाकपा माले का विरोध प्रदर्शन -- युथ एजेंडा में डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट!🌧️🌧️🌷🌷💐🚩🙏💞🧚🏾🧚🏾⛵🐟🐟 दनियावां/हिलसा!.खेत-खेती- किसानी बचाओ,कारपोरेट लूट का राज मिटाओ,12 सेटेलाइट टाउन शिप व  टोपोलैंड के नाम पर कृषि लैंड की जमीन कॉर्पोरेटों के लिए ‌भूमि अधिग्रहण के तहत भूमि हड़प योजना के खिलाफ एवं भारत  अमेरिका कृषि व्यापार समझौता को रद्द  करने की मांग को लेकर हिलसा में माले की विंग अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से सड़कों पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। उसके बाद मोदी और ट्रंप का पुतला दहन किया गया। यह मार्च काजी बाजार से निकलकर काली स्थान ,वरुण तल, सिनेमा मोड होते हुए जोगीपुर मोड़ के पास सभा में तब्दील हो गई जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय  किसान महासभा के जिला अध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद ने किया इस कार्यक्रम में दर्जनों किसानों में हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मुनी लाल यादव ने कहा कि बिहार में खास करके मोदी की सरकार 12 सैटेलाइट टाउनशिप फोटो लैंड के नाम पर जबरिया किसानों से जमीन...

खुसरूपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग,लाखों की संपत्ति राख*

चित्र
 *खुसरूपुर में कबाड़ी गोदाम में भीषण आग,लाखों की संपत्ति राख* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।नगर के वार्ड नंबर तीन में मंगलवार की अहले सुबह एक कबाड़ी गोदाम में भीषण आग लगने से मुहल्ले में अफरातफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों और दो दमकल वाहनों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि वार्ड न तीन में शब्जी मंडी के पास विजय कुमार के कबाड़ी गोदाम में मंगलवार की सुबह लगभग चार बजे अचानक आग लग गई।मुहल्ले के लोगों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण लगी, जिसने गोदाम में रखे कागज और प्लास्टिक के सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कागज और प्लास्टिक जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल वाहन बुलवाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया।करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पू...

खुसरूपुर: संजय वेयरहाउस से धान चोरी कर पिकअप से भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, सुपरवाइजर निकला मास्टरमाइंड

चित्र
 *यूथ एजेंडा* *रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर* *यूथ एजेंडा* खुसरूपुर: संजय वेयरहाउस से धान चोरी कर पिकअप से भाग रहे दो आरोपी गिरफ्तार, सुपरवाइजर निकला मास्टरमाइंड *पटना (खुसरूपुर):* खुसरूपुर थाना क्षेत्र स्थित संजय वेयरहाउस से बड़े पैमाने पर धान चोरी करने का मामला सामने आया है। वेयरहाउस से धान चोरी कर पिकअप गाड़ी पर लादकर भाग रहे दो लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में वेयरहाउस का सुपरवाइजर भी शामिल है। इस संबंध में *क्राइम रिपोर्टर रंजन कुमार* ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किए गए धान से लदी पिकअप गाड़ी और आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:  1. *दीपक कुमार* (सुपरवाइजर) – पिता: रामानंद सिंह, पता: ईसोपुर, थाना: खुसरूपुर, जिला: पटना।  2. **रविशंकर कुमार*  पिता: रामस्वर्थ यादव, पता: धनराजटोला, थाना: खुसरूपुर, जिला: पटना। मामले की कार्रवाई: खुसरूपुर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है तथा चोरी में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी और धान को जब्त कर लिया गया है। ...

चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित

चित्र
 चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के वाणिज्य सभागार में सोमवार को चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (सत्र 2026-30) में नामांकित नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए भव्य दीक्षारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र विज्ञान संकाय तथा द्वितीय सत्र वाणिज्य, कला एवं मानविकी संकाय के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुनीता रॉय ने की। इस अवसर पर आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के समन्वयक प्रो. संतोष कुमार सहित विभिन्न विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। समारोह में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), विकल्प आधारित क्रेडिट प्रणाली (सीबीसीएस), विषय समूह तथा सतत मूल्यांकन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), र...

एसयू कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी नारायण सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई*

चित्र
 [7/20, 18:44] नव बिहार टाइम्स: *युथ एजेंडा,के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट* ---- *एसयू कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी नारायण सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि मनाई गई* -- *श्रद्धांजलि सह व्याख्यानमाला-1 में साहित्यकारों ने किया नमन* ---🌷🌧️🌧️💞🧚🏾💐💐🐟🐟⛵ *दनियावां(पटना)।* समीपवर्ती एसयू कॉलेज हिलसा के पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष एवं प्रख्यात साहित्यकार डॉ. (प्रो.) लक्ष्मी नारायण सिन्हा की 31वीं पुण्यतिथि सोमवार को हिलसा शहर के योगीपुर रोड स्थित एक निजी हॉल में श्रद्धांजलि सह व्याख्यानमाला श्रृंखला के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विकास मंच, द्वारिका नगर द्वारा किया गया। इस दौरान पूर्व विधायिका प्रो. उषा सिंह, मुख्य पार्षद धनंजय कुमार, एसयू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार मानव, उनके पुत्र साहित्यकार एवं मीडिया कर्मी डॉ. राजीव नयन सिंह सहित दर्जनों समाजसेवी और राजनीतिक लोगों ने डॉ. सिन्हा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। *वक्ताओं ने रखे विचार*   प्राचार्य डॉ. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि आज साहित्य में मानवीय संवे...

महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना - प्रेम कुमार

चित्र
 महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना - प्रेम कुमार यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट पटना - राजकीय डिग्री कॉलेज खुसरूपुर में इंडक्शन मिट का आयोजन किया गया । मौके पर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी संस्थापक , प्रेम यूथ फाउंडेशन ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुये कहा कि खुसरूपुर में डिग्री महाविद्यालय स्थापित होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यहां के छात्र छत्राओ को बेहतर करने का अवसर मिलेगा । उन्होंने बताया कि महाविद्यालय मनुष्य निर्माण का कारखाना है । आज संस्कार युक्त शिक्षा समय की मांग है । महात्मा गांधी ने जो वुनियादी शिक्षा का सपना देखा था वह आज नई शिक्षा नीति में साकार हो रहा है । उन्होंने गाँधी फेलोशिप, एसबीआई फेलोशिप, विद्या धन एवं मेरा युवा भारत के बारे में विस्तार से बताया । विकसित भारत के निर्माण के शिक्षा की भूमिका के विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सफल प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ चित्र लेखा ने किया । संचालन डॉ श्वेता शर्मा ने किया । समारो...

महाविद्यालयों को जिला प्रशासन के अधीन करने के प्रस्ताव का विरोध*

चित्र
 *महाविद्यालयों को जिला प्रशासन के अधीन करने के प्रस्ताव का विरोध* *कर्मचारी महासंघ ने कहा - उच्च शिक्षा की स्वायत्तता खत्म होगी* ---  युथ एजेंडा रिपोर्टर डॉ0 राजीव कुमार नयन की दनियावां से रिपोर्ट।🌷🌷🌧️🌧️💞🚩🚩🚩🚩 *दनियावां(पटना)* बिहार सरकार द्वारा राज्य के सभी महाविद्यालयों को जिला प्रशासन के अधीन किए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ ने मोर्चा खोल दिया है। महासंघ ने इसे उच्च शिक्षा की स्वायत्तता पर हमला बताते हुए विरोध जताया है। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अब तक बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1976 के तहत महाविद्यालय विश्वविद्यालयों के अंतर्गत संचालित हो रहे थे। नए प्रस्तावित "बिहार राज्य उच्च शिक्षा विधेयक" से संबद्ध और अंगीभूत महाविद्यालय विश्वविद्यालयों के हाथों से निकल जाएंगे। इससे शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मियों का स्थानांतरण, पदस्थापन, नियुक्ति और संस्थागत संचालन से जुड़े सभी निर्णय विश्वविद्यालयों के बजाय जिला कार्यपालिका के अधीन चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे विश्वविद्यालयों की लोकतांत्रिक संरचना - Academic Council, सिंडिकेट आदि की भूमि...

कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन गिरफ्तार,भेजे जाएंगे जेल*

चित्र
 कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन गिरफ्तार,भेजे जाएंगे जेल* रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर।कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन पिता स्व० विरेन्द्र प्रसाद वर्तमान पता ग्राम पंचरुखिया थाना खुसरूपुर जिला पटना, स्थाई पता ग्राम खिदरचक थाना भागन बिगहा (रहुई) जिला नालंदा को गुप्त सूचना पर एन०एच०-31 ग्राम हेमजापुर थाना खुसरूपुर जिला पटना से भागने के क्रम में गिरफ्तार किया है। फतुहा एसडीपीओ–2 संजीव कुमार ने बताया कि कुख्यात भू-माफिया संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के पास से अवैध ऑटोमैटिक पिस्टल(अमेरिका निर्मित), 03 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।इस संबंध में खुसरूपुर थाना काण्ड संख्या-446/26 दिनांक-19.07.26 धारा-25 (1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत काण्ड अंकित कर संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। विदित हो कि संतोष डॉन पर कुल 28 मामले दर्ज हैं।तीन मामलों में वह वाक्षित था।पुलिस ने संतोष डॉन के पास से एक ऑटोमेटिक पिस्टल, एक मैगजीन,03 जिन्दा कारतूस, ₹18900,एक सोने का चैन बरामद किया है। प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष सं...

दनियावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 दनियावां पुलिस की बड़ी कामयाबी, दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा, पटना पटना: दनियावां थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का पटना पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके पास से चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं। क्या है पूरा मामला? बीती 06 जुलाई 2026 को दनियावां थाना अंतर्गत एक दुकान को अज्ञात अपराधियों ने अपना निशाना बनाया था। अपराधी दुकान का शटर काटकर अंदर घुसे और मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, बैटरी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। दुकानदार की शिकायत पर दनियावां थाने में मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। विशेष टीम का हुआ गठन घटना के खुलासे के लिए वरीय पुलिस अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया। नगर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा-निर्देशन में फतुहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 (SDPO) श्री संजीव कुमार और दनियावां थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कि या गया। तकनीकी और मानवीय अन...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप सम्पन्न - डॉ श्यामा राय

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय  में निःशुल्क वॉलेंट्रीयरशिप सम्पन्न - डॉ श्यामा राय यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  पटना- गंगा देवी महिला महाविद्यालय में स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं के वॉलेंट्रीयरशिप के सफल समापन के उपलक्ष्य में स्वयंसेविता  प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन  महाविद्यालय सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों तथा गैर-शिक्षण कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह स्वयंसेविता पाठ्यक्रम  जून माह में  प्रेम यूथ फाउंडेशन के माध्यम से संचालित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने  प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत कपड़े के थैले तैयार किए तथा स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति अभियान, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं विभिन्न सामाजिक विषयों पर जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाई। छात्राओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए इन सभी गतिविधियों को समर्पण एवं उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ श्यामा राय ने कहा कि राष्ट्रीय ...