संदेश

मार्च, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक सामुदायिक जागरूकता अभियान का भव्य समापन --

चित्र
 राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक सामुदायिक जागरूकता अभियान का भव्य समापन -- प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और कलम देकर किया गया सम्मानित -- यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट!🌺🌺🌺🌸🪷 दनियावां(पटना).दनियावां- हिलसा  मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती एस.यू. कॉलेज, हिलसा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव अर्जुन टोला, मई  में आयोजित सप्तदिवसीय सामुदायिक जागरूकता अभियान का सोमवार अंतिम दिन अत्यंत उत्साह, सेवा भावना और सामाजिक सरोकारों के साथ संपन्न हुआ। समापन दिवस पर कृषि जागरूकता, शिक्षा प्रोत्साहन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास एवं फीडबैक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो0 अनिल कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है। गांवों में इस प्रकार के अभियान से वास्तविक परिवर्तन संभव है और विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर समाज को समझने का अवसर मिलता है। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने 7 दिनों तक चले इस कार्यक्रम की उपलब्धिय...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन (टाई एंड डाई एवं लिप्पन आर्ट प्रशिक्षण) यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में प्लेसमेंट सेल द्वारा एनएसएस के सहयोग से दो दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 28 मार्च एवं 30 मार्च 2026 को महाविद्यालय के कॉमन रूम में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला के प्रथम दिवस (28 मार्च) को टाई एंड डाई की रचनात्मक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि द्वितीय दिवस (30 मार्च) को लिप्पन आर्ट का प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आत्मनिर्भर बनाना, उनकी रचनात्मक क्षमताओं का विकास करना तथा रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना था। कार्यक्रम में Pidilite Industries से आईं विशेषज्ञ सुश्री सुष्मिता एवं सुश्री तनुजा सिन्हा ने प्रशिक्षक के रूप में भाग लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को व्यावहारिक रूप से प्रशिक्षण देते हुए पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) एवं पुनः उपयोग (रीयूज़) के महत्व पर बल दिया तथा सतत जीव...

राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर सम्पन्न

चित्र
 राष्ट्रीय सेवा योजना  का विशेष शिविर सम्पन्न  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक आयोजित सप्ताहीय विशेष शिविर का समापन समारोह 30 मार्च 2026 को महाविद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह द्वारा अतिथियों के स्वागत से हुआ। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने शिविर के छह दिनों की गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं एवं छात्राओं ने गोद ली गई झुग्गी-बस्ती में जाकर वहाँ के निवासियों से संवाद स्थापित किया तथा उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्य किए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का एक प्रभावी मंच है। उन्होंने क...

यमुना परिवार काउंसिल द्वारा माँ यमुना जन्मोत्सव का पर्व आर्या सभागार,*

चित्र
 *प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली। राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की  *यमुना परिवार काउंसिल द्वारा माँ यमुना जन्मोत्सव का पर्व आर्या सभागार,*  *नियर इस्कॉन मंदिर, दक्षिण दिल्ली में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*  नई दिल्ली। दिनांक 28 मार्च 2026 को यमुना परिवार काउंसिल के तत्वाधान में आयोजित श्री यमुने महारानी जन्मोत्सव का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यमुना साधक व भक्तगण मौके पर पहुंचे। कार्यक्रम का सफल संचालन यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने किया। इस मौके पर अहमदाबाद, गुजरात से सुप्रसिद्ध प्रवक्ता परम पूज्य वैष्णव हृदय सम्राट वैष्णवाचार्य 108 श्री युदनाथ जी महोदयश्री ने ‘यमुना कथा’ सुनाकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी यमुना भक्तों को मां यमुना जी के प्रति अटूट प्रेम व श्रद्धाभाव जागृत करते हुए भाव-विभोर किया। इस सुअवसर पर सुप्रसिद्ध कलाकार श्री विक्की उपाध्याय द्वारा कृष्ण कालिंदी विवाह की अद्भुत प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया। विक्की उपाध्याय द्वारा मां यमुना जी के सुन्दर व मनोरम गीतों से स...

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम विजयी

चित्र
 जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेम यूथ फाउंडेशन की टीम विजयी  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- भारत सरकार , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत पटना के तत्वावधान में पटना कॉलेज पटना के खेल मैदान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रो अनिल कुमार एवं राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।डॉ अनिल कुमार ने कहा कि खेल से टीम भावना पैदा होता है साथ ही शरीर की फुर्ती और मजबूती बनी रहती है । वही मेरा युवा भारत के राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने कहा कि भारत सरकार खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन लगातार कर रही है । गाँव के युवा मंडल से निकलकर प्रखंड, जिला तक पहुचने का अवसर प्रदान किया जाता है । वही बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव प्रेम कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के मेडल लाओ नौकरी पाओ अभियान से खिलाड़ियों का हौसला काफी बढ़ा है । बिहार प्रतिभा की धनी प्रदेश है जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित अवसर प्राप्त है । हर पंचायत में खेल क्लब का गठन किया जा रहा है जहाँ खिलाड़ीयो...

पूर्व मंत्री हरी साहनी ने फतुहा में सुना पीएम की मन की बात

चित्र
 पूर्व मंत्री हरी साहनी ने फतुहा में सुना पीएम की मन की बात यूथ एजेंडा से हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट फतुहा।भाजपा नेता पूर्व मंत्री हरी साहनी ने रविवार को पीएम की मन की बात का 132 वा एपिसोड भाजपा फतुहा नगर मंडल के फतुहा कल्ब में बुथ संख्या 337 पर सुना।इस अवसर पर फतुहा नगर परिषद के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि टुनटुन यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी,भाजपा नेता अरविंद यादव,नगर के पूर्व उपाध्यक्ष संजय गोप,वाकसित यादव,सुधीर यादव,जिला उपाध्यक्ष भास्कर लाल पटवा, जिला मंत्री डा०मनीषा कुमारी,वार्ड पार्षद अजीत कुमार चंद्रवंशी,अनिल कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। दूसरी ओर फतुहा नगर मंडल के 30 से अधिक बुथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुना।इसकी जानकारी कार्यक्रम संयोजक नगर महामंत्री ई०सुरजीत कुमार और नगर मंत्री अनामिका कुमारी ने दी।

महाविद्यालय के बीसीए विभाग में फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 महाविद्यालय के बीसीए विभाग में फेयरवेल कार्यक्रम आयोजित --- यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट!🌺🌺🌺🌺🪷⛈️ दनियावां(पटना).दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती एस.यू. कॉलेज, हिलसा के बीसीए विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा एक भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक प्रो. अनिल कुमार सिंह, बीसीए कोर्स के समन्वयक डॉ. प्रभात कुमार एवं बीसीए के शिक्षक राजमणि कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में बीसीए कोर्स के समन्वयक डॉ. प्रभात कुमार ने स्वागत भाषण देते हुए सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का अभिनंदन किया तथा अंतिम वर्ष के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने अपने संबोधन में बीसीए के अंतिम वर्ष के सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यावसायिक कोर्स के छात्र-छात्राएं ही विभाग एवं महाविद्यालय के वास्तविक एंबेसडर होते हैं। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए...

एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए करियर के अवसर एवं सामाजिक क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएँ” विषय पर व्याख्यान

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय विशेष शिविर के छठे दिन का आयोजन बड़े उत्साह एवं सामाजिक सरोकार के साथ किया गया। शिविर के प्रथम सत्र में एनएसएस स्वयंसेविकाएँ एवं छात्राएँ गोद ली गई झुग्गी-बस्ती में गईं तथा वहाँ के लोगों, विशेषकर बच्चों, से संवाद किया। स्वयंसेविकाओं ने बच्चों के बीच पुस्तकें एवं कॉपियाँ वितरित कीं तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। साथ ही स्थानीय लोगों को स्वच्छता, शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। शिविर के द्वितीय सत्र में जे. डी. विमेन्स कॉलेज, पटना की समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं सहायक प्राध्यापक डॉ. मृणाल मंजरी द्वारा “एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए करियर के अवसर एवं सामाजिक क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएँ” विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को सामाजिक कार्य, गैर-सरकारी संस्थाओं, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, सामुदायिक विकास तथा जनसेवा के क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस के माध्यम से प्राप्त अनुभव विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण ...

फतुहा के कटैयाघाट में दीपोत्सव 21हजार दीप जले

चित्र
 फतुहा के कटैयाघाट में दीपोत्सव 21हजार दीप जले  यूथ एजेंडा से हिमांशु की रिपोर्ट यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- फतुहा के सुप्रशिद्ध कटैयाघाट पर युवा सहयोग मंच के सहयोग से श्री राम जन्मोत्सव के अवसर पर 21 हजार दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया । मौके पर डीएसपी अवधेश कुमार, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी  , वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय, राजद नगर अध्यक्ष डॉ दयानंद प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी , सुजीत कुमार ,अनामिका अग्रवाल , मुन्ना सिंह , पूर्व जिला पार्षद सुधीर कुमार यादव मौजूद रहे । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि गंगा के तट पर यह अद्भुत आयोजन में राम भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । दीप जलाने को लेकर लोगो मे काफी उत्साह दिखा । कार्यक्रम के संयोजक सुजीत कुमार ने बताया कि यह आयोजन में लोगो ने काफी सहयोग किया है । श्री राम हमारे कण कण में है । राम जन्मोत्सव का यह भव्य आयोजन में युवाओ और महिलाओं की भूमिका सराहनीय रहा ।

विश्व युवक केंद्र की बड़ी पहल: कराला की 41 बेटियों ने थामा आत्मनिर्भरता का दामन*

चित्र
 *विश्व युवक केंद्र की बड़ी पहल: कराला की 41 बेटियों ने थामा आत्मनिर्भरता का दामन* यूथ एजेंडा से रघुवीर की रिपोर्ट नई दिल्ली। कराला की गलियों से निकलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं 41 युवतियां। नवज्योति इंडिया फाउंडेशन और विश्व युवक केंद्र के सहयोग से संचालित ब्यूटी एवं ग्रूमिंग कौशल विकास कार्यक्रम ने इन बेटियों के जीवन में नया आत्मविश्वास, नई पहचान और नई दिशा भर दी है। यह केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि सपनों को हकीकत में बदलने की मजबूत शुरुआत साबित हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, संचार कौशल और कार्यस्थल की तैयारी का विशेष मार्गदर्शन दिया गया। परिणामस्वरूप, प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और पेशेवर दृष्टिकोण में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला। कार्यक्रम के पहले चरण में 27 युवतियों ने प्रशिक्षण पूर्ण किया, जिनमें से अधिकतर को रोजगार प्राप्त हुआ तथा कुछ ने अपना स्वयं का कार्य शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया। इसके बाद दूसरे चरण में 41 प्रतिभागियों ने सफलतापूर्वक कोर्स पूरा किया। 25 मार्च 2026 को आयोजित द...

यह कोचिंग सेन्टर उन्नत चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देगा - डा0 के सी. सिन्हा

चित्र
 प्रेस विज्ञप्ति  आरंभ हुआ संत कबीर महंथ ब्रजेश मुनि कोचिंग सेन्टर  यह कोचिंग सेन्टर उन्नत चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देगा - डा0 के सी. सिन्हा यूथ एजेंडा से हिमांशु शर्मा  पटना, 26 मार्च 2026 कबीर पंथी आश्रम मीठापुर में महंथ ब्रजेश मुनि के सत्प्रयास से मठ में लोक कल्याणकारी सेवा संबंधी गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से  शिक्षा के क्षेत्र में पहल करते हुए ‘संत कबीर महंथ ब्रजेश मुनि कोचिंग सेन्टर’ रामनवमी की पूर्व संध्या पर आरंभ हुआ। कोचिंग सेन्टर का उद्देश्य बताते हुए ब्रजेश मुनि ने कहा सद्‌गुरु कबीर साहेब मानवतावादी अवतारी महापुरुष हुए जिन्होंने ज्ञान को विशेष महत्व दिया। इस कोचिंग सेन्टर में छात्र छात्राओं को पाठ्यक्रम की विधिवत तैयारी के साथ साथ उनके व्यक्तित्व एवं उन्नत चरित्र निर्माण  के लिए आवश्यक नैतिक, बौद्धिक शिक्षा भी दिया जाएगा, जो इस कोचिंग सेन्टर की विशेषता होगी। स्वास्थ्य के लिए समुचित चिकित्सा सहित बच्चों एवं युवाओं के लिए योग एवं नैतिक शिक्षा सुविधा भी यहाँ उपलब्ध होगा l कबीर साई डेंटल हास्पिटल भी यहॉं संचालित है l हमारी भावना है की य...

महारूद्र यज्ञ के अंतर्गत रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चित्र
 महारूद्र यज्ञ के अंतर्गत रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ यूथ एजेंडा से डॉ0 राजीव नयन सिंह की रिपोर्ट दनियावां(पटना).प्रखंड के सरथुआ गांव स्थित तोप-सरथुआ रेलवे स्टेशन के समीप सप्तदिवसीय महारुद्र यज्ञ में संध्या 7 बजे से 11 बजे रात्रि तक जारी रामकथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।रामकथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री श्यामदास जी महाराज(अयोध्या धाम) के द्वारा संगीतमय श्रीरामकथा का बाचन किया गया।उन्होंने कथावाचन में कहा कि यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से लक्ष्मी नारायण भगवान की कृपा बनी रहती है।मात्र एक बार परिक्रमा करने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।महायज्ञ के छठवें दिन  वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान राम-सीता स्वयंवर का दृश्य और पुष्पवाटिका प्रसंग को दिखाया गया।यज्ञ में शिशुपाल कुमार,शैलेन्द्र कुमार आर्य,मोहाबी कुमार,अनिल प्रेमी,विमलेश कुमार,रविरंजन व सैकड़ों अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।यज्ञ में पंडित संतोषानंद जी महाराज,पंडित चक्रपाणि महाराज जैसे विख्यात संतों के देखरेख में चल रहा है।इसमें दनियावां,फतुहा व कराय-परसुराय(नालंदा) के कई गावों के श्रद्धालुओं ने शिरकत किया।

खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है बैकठपुर दियारा में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा

चित्र
 खनन माफियाओं के हौसले बुलंद है बैकठपुर दियारा में हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने कसा शिकंजा  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के बैकठपुर मंदिर से दो किलोमीटर उत्तर दियारा में गंगा नदी के किनारे से अवैध तरीके से मिट्टी खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग की टीम एवं स्थानीय पुलिस ने एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर जब्त किया है।कार्रवाई की जानकारी देते हुए खुसरूपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की देर रात जिला खनन निरीक्षक राजीव कुमार सिंह खुसरूपुर थाने पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी की। उन्होंने जेसीबी पर दस लाख रुपए और ट्रैक्टर पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।उल्लेखनीय हो कि खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गंगा दियारा की विभिन्न जगहों पर भी अवैध मिट्टी कटाई व मिट्टी ढुलाई धड़ल्ले से की जा रही है।हालांकि, अवैध खनन पर सरकार के सख्त निर्देश हैं, इसके बावजूद खुसरूपुर थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार चरम पर है।खनन विभाग की कार्रवाइयों के बावजूद खनन माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उनके हौसले बुलंद हैं और उ...

पूर्व विधायक चितरंजन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी*

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा की से रघुवीर कश्यप की खबर  ‎*पूर्व विधायक चितरंजन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी* ‎ ‎*पूर्व विधायक चितरंजन कुमार के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि* ‎ ‎*पूर्व विधायक के जनसरोकार के कार्य और कार्यकर्ताओं प्रति उनके स्नेह को भूला नहीं जा सकता: संजय सरावगी* ‎ ‎*दिवंगत पूर्व जिला महामंत्री नन्दकिशोर यादव के आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी,  श्रद्धांजलि अर्पित की* ‎ ‎पटना, 26 मार्च। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी आज अरवल पहुंचे और वहां पूर्व विधायक स्वर्गीय चितरंजन कुमार की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।   ‎ ‎अरवल के मोथा स्थित रॉयल रिजॉर्ट में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व विधायक के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी और नमन कर उनके कार्यों को याद किया।   ‎ ‎इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी उनके साथ थे। भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पूर्व विधायक चितरंजन कुमार को याद करते हुए ...

मंत्री अशोक चौधरी ने ए.एन. कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया पहला व्याख्यान

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर  आज दिनांक - 25.03.2026 मंत्री अशोक  चौधरी ने ए.एन. कॉलेज में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया पहला व्याख्यान आज अशोक चौधरी, मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग,बिहार सरकार, ने अनुग्रह नारायण कॉलेज (ए.एन. कॉलेज), पटना के राजनीति विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में अपना पहला व्याख्यान दिया। असिटेंट प्रोफ़ेसर की नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली व्याख्यान थी। उन्होंने प्रेस से बात करते हुए यह भी बताया कि उन्हें प्रोफ़ेसर बनते देखना उनके पिता का सपना था और उनकी भी यह इच्छा हमेंशा से रही कि वह शिक्षा जगत से जुड़ें और सहायक प्राध्यापक के तौर पर अपना अनुभव आने वाली युवा पीढ़ी से साझा कर सकें। साथ ही उनसे भी कुछ सीखने का प्रयास करें । इस मौके पर वह काफ़ी ख़ुश और आश्वस्त भी थें क्योंकि, उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई थी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अपने व्याख्यान में श्री चौधरी ने संघवाद (Federalism), केंद्र-राज्य संबंध, संघीय व्यवस्था की चुनौतियों तथा इसके लाभ जैसे महत्वपूर्...

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे

चित्र
 प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ । प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक छठ घाटों पर छठव्रतियों की सेवा में जुटे रहे । कुर्था घाट पर फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी टीम के साथ मुस्तैद रहे तो वही कटैया घाट पर शिशुपाल , सुजीत , सन्नी , रवि ने मोर्चा संभाला तो त्रिवेणी संगम पर सौरभ पूरी निष्ठा से सेवा में जुटे रहे । बैकठपुर गंगा घाट पर सुनील नाव से सुरक्षा का जिम्मा उठाया । फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि फाउंडेशन अपनी स्थापना काल से ही सेवा ही संकल्प है कि भावनाओं से कार्य कर रहा है । देश के घर विपदाओं में हमारे स्वयंसेवक बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है साथ ही भीड़ प्रवंधन एवं आपदा प्रवंधन में स्वयंसेवक पुलिस एवं स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग करता है । उन्होंने बताया कि छठपूजा प्राकृतिक की पूजा है और हमे यह गौरव है कि धरती पर पहलीवार वुआ  सीता ने बैकठपुर गंगा घाट पर छठ किया है ।  बैकुंठधाम की चर्चा कई पौराणिक ग्रन्थों में वर्णित है । जहाँ श्...

मनेर के स्वतंत्रता सेनानी एवं फिल्म अभिनेता रामायण तिवारी : एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणात्मक अध्ययन*

चित्र
 *मनेर के स्वतंत्रता सेनानी एवं फिल्म अभिनेता रामायण तिवारी : एक ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्रेरणात्मक अध्ययन* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट आलेख - अनमोल कुमार यह शोध आलेख , अभिलेख बिहार के ऐतिहासिक नगर मनेर के सुपुत्र रामायण तिवारी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका, क्रांतिकारी स्वभाव तथा हिंदी-भोजपुरी फिल्म जगत में उनके योगदान का समग्र विश्लेषण प्रस्तुत करता है। 1917 में जन्मे तिवारी ने 1930 के नमक सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी निभाई, कारावास झेला तथा बाद में आज़ाद हिंद फौज से जुड़े। जीवन के एक रोचक प्रसंग में, युवावस्था में ट्रेन यात्रा के दौरान एक अंग्रेज से टकराव उनके साहसी व्यक्तित्व को दर्शाता है। बंबई पहुँचकर उन्होंने अत्यंत कठिन संघर्ष के बाद फिल्म जगत में स्थान बनाया और लगभग 160 फिल्मों में अभिनय किया। यह आलेख उनके जीवन को एक बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है—स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी, और अभिनेता—साथ ही उनकी स्मृति को भावनात्मक श्रद्धांजलि भी अर्पित करता है। मुख्य शब्द - रामायण तिवारी, मनेर, नमक सत्याग्रह, आज़ाद हिंद फौज, भोजपुरी सिनेमा, स्वतंत्रता संग्...

विश्व क्षयरोग दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा सह जागरूकता कार्यक्रम*

चित्र
*विश्व क्षयरोग दिवस पर नि:शुल्क चिकित्सा सह जागरूकता कार्यक्रम* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट अनमोल कुमार गयाजी। विश्व क्षयरोग दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने चिकित्सक, डॉ के के कमर ने क्षयरोग ( टी०बी०) के लक्षण, दुष्परिणाम और उपचार पर विस्तार से जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि क्षयरोग एक संक्रामक बीमारी है जो मनुष्य के फेफड़ों में विकसित होता है । उन्होंने कहा कि अगर समय पर इसका इलाज नहीं हुआ तो शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। डॉ कमर ने कहा कि 15 दिनों तक लगातार खांसी आना, खांसी से खून आना, रात में पसीना आना, वजन कम होना, कमजोरी महसूस होना क्षयरोग का मुख्य लक्षण है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने पर इसके भयंकर दुष्परिणाम हो सकते हैं। फेफड़े खराब होने के साथ साथ अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंच सकता है।  उन्होंने कहा कि कुपोषित और कमजोर लोगों के संपर्क में आने पर वह भी संक्रमित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि क्षयरोग का चिकित्सा संभव है। अगर समय रहते मरीज अपना इलाज शुरू कर दे और निर्धारित समय तक नियमित दवा ...

पीएम विश्वकर्मा मार्केटिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

चित्र
 *पीएम विश्वकर्मा मार्केटिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन* यूथ एजेंडा की रिपोर्टर रिपोर्ट अनमोल कुमार  बक्सर । जिले के चक्की प्रखंड में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एक भव्य मार्केटिंग जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं तथा बाजार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार (बी पी एम,जीविका ,चक्की) उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथि के रूप में श्री विद्या भूषण पाठक जीने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके अतिरिक्त श्री बाबन यादव (विधायक प्रतिनिधि), डॉ. श्वेता देवतले (सहायक निदेशक, एम एस एम ई के डी एफ ओ,पटना),  अंकेश कुमार (कोऑर्डिनेटर एवं मार्केटिंग एक्सपर्ट), अखिलेश कुमार (प्रखंड नाजिर, चक्की), दिनेश कुमार सिंह (प्रधान लिपिक, चक्की ब्लॉक) तथा  वंदना जी (एम एस एम ई के डी एफ ओ पटना) सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान श्री विद्या भूषण पाठक जी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानक...

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर – तृतीय दिवस

चित्र
**गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना** राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विशेष शिविर – तृतीय दिवस यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, दिनांक — गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक एवं सार्थक ढंग से संपन्न हुआ। तृतीय दिवस के अवसर पर NSS के स्वयंसेवक एवं महाविद्यालय की छात्राएँ अपने गोद लिए हुए स्लम क्षेत्र, जो पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे स्थित है, का भ्रमण करने पहुँचीं। वहाँ उन्होंने अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में जीवन-यापन कर रहे स्थानीय निवासियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान विस्थापन, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं हाइजीन, पोषण, आर्थिक समस्याएँ आदि प्रमुख मुद्दे सामने आए। विशेष रूप से वहाँ की महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह (Self Help Group) से जुड़ने एवं सरकारी या गैर-सरकारी संगठनों (NGO) के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने की इच्छा व्यक्त की। महाविद्यालय की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया कि उनके लिए उपयुक्त स्वयं सहायता समूहों एवं संस्थाओं से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे वे...

रामनवमी का विशेष महत्व*

चित्र
 *रामनवमी का  विशेष महत्व*            *अनमोल कुमार*              रामनवमी एक हिन्दुओं का एकमहत्वपूर्ण  त्योहार है, जो भगवान श्री राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है, जो इस साल 26 मार्च 2026 को है। भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए इस समय पूजा करना विशेष रूप से शुभ माना जाता है । *रामनवमी का महत्व* रामनवमी का पर्व भगवान राम के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का अवसर है। भगवान राम ने अपने जीवन में धर्म, न्याय और सत्य की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनकी कहानी हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है । श्रीराम को पुरूषोत्तम कहा जाता है जिसने अन्याय और असत्य पर विजय प्राप्त किया था और धरती को रावण के अत्याचार से मुक्त कराकर माता सीता आजादी दिलाया।  *रामनवमी के दिन क्या करें*-  भगवान राम की पूजा करें रामचरितमानस का पाठ करें तुलसी के पौधे की पूजा करें दान करें और उपवास रखें।  इस अवसर पर अयोध्या के राम जन्मभू...

पीएम विश्वकर्मा विपणन एवं उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न*

चित्र
 *पीएम विश्वकर्मा विपणन एवं उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बक्सर। दुमरांव प्रखंड कार्यालय, बक्सर में  एक दिवसीय “पीएम विश्वकर्मा विपणन एवं उद्यमिता अभिमुखीकरण कार्यशाला” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को उद्यमिता, विपणन कौशल एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संदीप कुमार पांडेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), दुमरांव थे। उन्होंने अपने संबोधन में पीएम विश्वकर्मा योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह योजना पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने लाभार्थियों को स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए स्वरोजगार अपनाने, समूह आधारित उद्यम स्थापित करने तथा सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। डॉ. रोचक राठौर, सहायक निदेशक ग्रेड-I, एमएसएमई-डीएफओ, पटना ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत ...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में टाई एंड डाई पर कौशल विकास सत्र का सफल आयोजन

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में टाई एंड डाई पर कौशल विकास सत्र का सफल आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट प्लेसमेंट सेल द्वारा एनएसएस के सहयोग से मंगलवार, 24 मार्च 2026 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय के कॉमन रूम में एक कौशल विकास सत्र का सफल आयोजन किया गया। एक घंटे के इस सत्र में विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह सत्र Pidilite Company से आईं सुश्री सुष्मिता द्वारा संचालित किया गया, जिन्होंने टाई एंड डाई की रचनात्मक तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने छात्रों को पुनर्चक्रण (रीसाइक्लिंग) और पुनः उपयोग (रीयूज़) के माध्यम से अपनी रचनात्मकता को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा सतत (सस्टेनेबल) प्रथाओं को अपनाने का संदेश दिया। छात्रों ने इस प्रायोगिक सत्र में सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान गहरी रुचि और उत्साह दिखाया। यह पहल कौशल विकास पर केंद्रित रही, साथ ही छात्रों को उनके प्रदर्शन के आधार पर संभावित प्लेसमेंट अवसरों की जानकारी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट संकाय सदस्यों में डॉ. अनीता श्रीवास्तव, सहायक प्राध्यापक, अर्थशास्त्र विभाग; डॉ. दीक्ष...

रक्तदान जीवन का सर्वोत्तम उपहार - प्रो साधना ठाकुर

चित्र
 रक्तदान जीवन का सर्वोत्तम उपहार  - प्रो साधना ठाकुर यूथ एजेंडा की रिपोर्ट राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री अरविन्द महिला कॉलेज, पटना, महिला इमदाद कमिटी, लोक भवन पटना तथा मां ब्लड सेंटर, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. साधना ठाकुर ने रक्तदान के महत्व को समझाते हुए कहा कि रक्तदान वह दान है, जो किसी के जीवन को बचाने में महत्ती भूमिका निभाता है। उन्होंने महाविद्यालय के कर्मियों व छात्राओं को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती ममता मेहरोत्रा ने शिविर का उद्घाटन फीता काट कर किया। छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने इसे समाज सेवा का एक बेहतरीन माध्यम बताया।  इस अवसर पर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रो. ऊषा झा व प्रो. पूनम चौधरी के साथ ही महाविद्यालय की इतिहास विभाग की सेवानिवृत प्रो. आशा त्रिपाठी भी उपस्थित थीं। महिला इमदाद कमिटी लोक भवन, पटना की सेक्रेटरी श्रीमती रीता सिन्हा, कोऑर्डिनेटर श्रीमती  सुनीता सिंह ने अन्य छात्राओं को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित ...

सामुदायिक परिवर्तन एवं सतत विकास के लिए युवा”*पर प्रशिक्षण शिविर

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस विशेष शिविर का मुख्य विषय *“सामुदायिक परिवर्तन एवं सतत विकास के लिए युवा”* निर्धारित किया गया है। इस शिविर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के कुल 50 छात्राओं ने भाग लिया है, जिनमें कुछ NSS के स्वयंसेवक हैं तथा कुछ महाविद्यालय के अन्य छात्राएँ भी शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर विजयलक्ष्मी, प्रोफेसर बिमला चौधरी, प्रोफेसर प्रमांशी जयदेव, प्रोफेसर रागिनी वर्मा, डॉ. अनीता सिन्हा, डॉ. खुशबू सहित अन्य गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्राचार्य ने सभी स्वयं सेवकों को NSS के लिए मूलभूत गतिविधियों,सेवाओं एवं ज़िम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया।प्राचार्य ने छात्राओं को यह भी बताया कि किस प्रकार वे इस कैंप के द्वारा अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है। सभी अतिथियों ने NSS के उद्देश्यों की सराहना करते हुए छात्राओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। विशेष शिविर ...

बिहार सरकार के पूर्व श्रम मंत्री और प्रख्यात श्रमिक नेता वसावन सिंह के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि*

चित्र
 *बिहार सरकार के पूर्व श्रम मंत्री और प्रख्यात श्रमिक नेता वसावन सिंह के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि*     यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। हिन्द मजदूर सभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उनके जीवन गाथा पर चर्चा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।   बिहार सरकार के पूर्व श्रम मंत्री,हिन्द मजदूर सभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात श्रमिक नेता वीर बसावन सिंह जी का जन्म 23 मार्च 1909 को बिहार के वैशाली जिले के जमालपुर में हुआ था। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, श्रमिक नेता और बिहार के पूर्व श्रममंत्री थे। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और श्रमिकों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी ।  वीर बसावन सिंह जी ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद श्रमिक आंदोलन में शामिल हुए और जल्द ही बिहार के श्रमिक नेताओं में से एक बन गए। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों के लिए कई आंदोलन किए और उनकी आवाज को बुलंद किया। वीर बसावन सिंह जी ने 18 वर्षों तक जेल में बिताए, जिसमें उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने लाहौर षड्यंत...

शहीद दिवस पर पदयात्रा गुंजा भारत माता की जय

चित्र
 शहीद दिवस पर पदयात्रा गुंजा भारत माता की जय   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट फतुहा -मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि  विधायक अरुण कुमार साह,  सूर्यकांत कुमार राज्य निदेशक, मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, डीएसपी अवधेश कुमार , प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी  प्रेम जी ने पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।विधायक अरुण कुमार ने कहा कि आजादी के दीवानों का हम नमन करते है शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान से ही भारत आजाद हुआ है । हमें अपनी आजादी की रक्षा के लिए जान भी देना पड़े तो देना ही चाहिए । देश है तब हम है । वही डीएसपी अवधेश कुमार ने शहीदों को याद करते हुये कहा कि कितने मतबाले थे ये नौजवान जो देश के लिए हँसते हँसते कुर्वानी दे दिया । हर भारतीय को भारत माता के सिपाही बनकर राष्ट्र की रक्षा के लिए काम करना चाहिए । राज्य निदेशक सूर्यकांत कुमार ने मेरा युवा भारत के कार्यक्रम क...

खुशहाली के लिए मशरूम उत्पादन श्रेष्टकर*

चित्र
 *खुशहाली के लिए मशरूम उत्पादन श्रेष्टकर* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट अनमोल कुमार गुमला। उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, गुमला, प्रेरणा दीक्षित के निदेशानुसार कामडारा प्रखण्ड के राटोलिया पंचायत अंतर्गत उरूगुटू गाँव में 31 लाभर्थियों को मशरूम उत्पादन के लिए प्रेरित किया गया। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण और जागरूकता के दौरान बताया गया कि खुशहाली के लिए मशरूम उत्पादन श्रेष्टकर होगा। इसे कम पूंजी, कम जगह और कम मेहनत से सालो भर लगातार जीविकोपार्जन किया जा सकता है। इसके साथ ही मशरूम के मूल्यसंबर्धन उत्पादों को अपना कर अधिक से अधिक मुनाफा भी अर्जित किया जा सकता है। इस संबंध में मशरूम अचार, बड़ी, पापड, लड्डू, पेडा, बिस्कुट, नमकीन, जलेबी, बडा, मिठाई आदि का निर्माण कर जीवनस्तर सुदृढ़ किया जा सकता है।  प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के महत्व, मशरूम के प्रकार, मशरूम का परिचय, मशरूम उत्पादन की सामग्रियों, उत्पादन विधियों आदि की विस्तृत जानकारी दी गई

सप्त दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ के तहत निकली भव्य कलश जलयात्रा

चित्र
 सप्त दिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ के तहत निकली भव्य कलश जलयात्रा हाथी,घोड़े,ऊंट के साथ हजारों श्रद्धालु हुए शामिल यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट दनियावां(पटना).प्रखंड के सरथुआ स्थित तोप-सरथुआ रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे मैदान में सप्तदिवसीय श्री रुद्रमहायज्ञ का आयोजन किया गया है।इस आयोजन के पहले फतुहा के त्रिवेणी संगम गंगा घाट से आकर्षक कलश जल यात्रा निकली जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत किया। कलश यात्रा में स्थानीय बख्तियारपुर विधायक अरुण कुमार शाह भी शामिल हुए।यह यात्रा करीब 15 किलोमीटर चलकर महारुद्र यज्ञ स्थल परिसर पहुंची।यज्ञ में पंडित श्री संतोषानंद जी महाराज के नेतृत्व में यगाचार्य पंडित श्री चक्रपाणि जी महाराज द्वारा यज्ञ के कर्मकांड किये जायेंगे।अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री श्यामदास जी महाराज (अयोध्या धाम ) के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन रोज संध्या 7 बजे से 10 बजे रात्रि तक किया जाएगा।आयोजन समिति के विमलेश कुमार,मोहाबी कुमार,रवि रंजन,कृष्णा प्रसाद,अनिल प्रेमी,शैलेन्द्र कुमार आर्य,शिशुपाल कुमार,संतोष रंजन,बमशंकर कुमार,राहुल कुमार,शिट्टू व अन्य ने बताया कि यज्ञ...