सामुदायिक परिवर्तन एवं सतत विकास के लिए युवा”*पर प्रशिक्षण शिविर



गंगा देवी महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन दिनांक 23 मार्च 2026 से 30 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। इस विशेष शिविर का मुख्य विषय *“सामुदायिक परिवर्तन एवं सतत विकास के लिए युवा”*



निर्धारित किया गया है।


इस शिविर में स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विभिन्न विषयों के कुल 50 छात्राओं ने भाग लिया है, जिनमें कुछ NSS के स्वयंसेवक हैं तथा कुछ महाविद्यालय के अन्य छात्राएँ भी शामिल हैं।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर विजयलक्ष्मी, प्रोफेसर बिमला चौधरी, प्रोफेसर प्रमांशी जयदेव, प्रोफेसर रागिनी वर्मा, डॉ. अनीता सिन्हा, डॉ. खुशबू सहित अन्य गणमान्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। प्राचार्य ने सभी स्वयं सेवकों को NSS के लिए मूलभूत गतिविधियों,सेवाओं एवं ज़िम्मेदारियों के बारे में विस्तार से समझाया।प्राचार्य ने छात्राओं को यह भी बताया कि किस प्रकार वे इस कैंप के द्वारा अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकती है। सभी अतिथियों ने NSS के उद्देश्यों की सराहना करते हुए छात्राओं को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।


विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवक पटेलिपुत्र स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे स्थित गोद लिए गए स्लम क्षेत्र में जाएंगे। वहां वे सामुदायिक सेवा, जागरूकता अभियान, वृक्षारोपण, स्वच्छता कार्यक्रम तथा सामाजिक सर्वेक्षण जैसी विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे। इन गतिविधियों का उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना एवं सतत विकास को बढ़ावा देना है।


राष्ट्रीय सेवा योजना का मूलमंत्र *“Not Me But You (मैं नहीं, तुम)”* है, जिसे ध्यान में रखते हुए स्वयंसेवक निःस्वार्थ भाव से समाज सेवा करेंगे।


इस विशेष शिविर का संचालन NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह, सहायक प्राध्यापक, गंगा देवी महिला महाविद्यालय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

महाविद्यालय परिवार को आशा है कि यह विशेष शिविर विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करेगा तथा समाज के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे