संदेश

अगस्त, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई ---

चित्र
 शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने 16 सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित कर दी भावभीनी विदाई --- श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में विदाई समारोह में नम हुई आंखे -- युथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट -----🌹🌹🌧️🌧️🌈🪴🪴🚩🚩🚩🚩🍨🌻🍒💞🦈🦈🦈🦈🪴 दनियावां/हिलसा.दनियावां हिलसा मार्ग पर सूर्यमंदिर तालाब के खूबसूरत लोकेशन पर बसे श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा, नालंदा के सभागार में सोमवार को महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा सेवानिवृत्त हुए 16 कर्मियों के सम्मान-सह-भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में महासंघ के मुख्य संरक्षक गंगा प्रसाद झा,अध्यक्ष वैंकटेश कुमार,राज्य महामंत्री रोहित कुमार,प्रभाग अध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद यादव,मंत्री दीपक कुमार सिंह,राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार,मृत्युंजय सिंह ने संघ के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय किया और अपनी गरिमापूर्ण उपस्थित से माहौल को सुखद अनुभूति दी। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह एवं मुख्य अतिथि हिलसा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया सहित अन्य अतिथियों...

मुख्यमंत्री से मिले सरथुआ गांव निवासी पूर्व सरपंच कुंवर विजय पासवान

चित्र
 मुख्यमंत्री से मिले सरथुआ गांव निवासी पूर्व सरपंच कुंवर विजय पासवान -- युथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट! ---- 🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️⛵⛵⛵⛵🌹🌹🌈 दनियावां(पटना). रविवार को लोक सेवक आवास में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर विजय पासवान ने मिलकर पूर्व योजना के उत्तर बिहार को बाढ़  की विभीषिका से बचाने के लिए धन्यवाद दिया। यह विदित है कि नेपाल में आई भयानक त्रासदी को समय रहते संवेदनशील और आपात परीस्थितियों को  मुख्यमंत्री ने भांप लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया।स्वयं भी रात भर जागते रहे पानी आने से पहले पानी के निकास की व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई जिसके कारण उत्तर बिहार में जल प्रलय होने से बच गया जिसे जान माल की  काफी बचत हुई।यह महज एक संजोग नहीं है बल्कि संवेदनशील और अग्रसोची होने का प्रमाण है की समय रहते बचाव के सारे उपाय कर लिए जाएं।श्री कुंवर विजय ने दनियावां प्रखंड के खरभैया,शाहजहांपुर, बांकीपुर मछरियावां, शाहजहांपुर,सिंगरियावां व सला...

शराब फैक्ट्री का हुआ ध्वस्त

चित्र
 यूथ एजेंडा | ब्रेकिंग न्यूज रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा  पटना (खुसरूपुर): खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरोधरपुर दियारा इलाके में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर निरीक्षक लालू कुमार के नेतृत्व में की गई इस छापेमारी में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने की सामग्री, खाली बोतलें, रैपर और ढक्कन बरामद किए गए हैं। हालांकि, पुलिस और उत्पाद विभाग की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से चकमा देकर फरार होने में सफल रहे। सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश के अनुसार, फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और पूरे सिंडिकेट को ध्वस्त करने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीम अब इस बात की पड़ताल में जुटी है कि यह अवैध नेटवर्क कहां-कहां सप्लाई फैला रहा था।

खुसरूपुर थाना परिसर में झूमनी देवी का सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) समारोह धूमधाम से संपन्न

चित्र
 खुसरूपुर थाना परिसर में झूमनी देवी का सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) समारोह धूमधाम से संपन्न रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा  खुसरूपुर: खुसरूपुर थाना क्षेत्र के कुर्था गाँव की निवासी झूमनी देवी के सेवानिवृत्त (रिटायरमेंट) होने के अवसर पर आज, दिनांक 31 अगस्त 2026 को खुसरूपुर थाना परिसर में एक विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और सम्मानपूर्वक माहौल में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं सहकर्मियों द्वारा सेवानिवृत्त हो रहीं झूमनी देवी को माला पहनाकर, उपहार व अंगवस्त्र भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अधिकारी:   संजीव कुमार सिंह (वर्तमान थानाध्यक्ष, खुसरूपुर थाना)  संतोष कुमार (थानाध्यक्ष, खुसरूपुर बैकुंठधाम ओपी)   शिवजी यादव (सब-इंस्पेक्टर / SI)  राहुल कुमार (सब-इंस्पेक्टर / SI)   शशांकी प्रिया (सब-इंस्पेक्टर / SI) समारोह के दौरान थाना परिसर में खुसरूपुर पुलिस बल के अन्य सदस्य, पुलिस कर्मी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और झूमनी देवी के ...

बाढ़-सहित किसी भी आपदा में करेंगे लोगों की सहायता

चित्र
 युवा आपदा मित्र मदद के लिए तैयार  बाढ़-सहित किसी भी आपदा में करेंगे लोगों की सहायता यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *पटना -बिहार में बाढ़ और अन्य आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित आपदा मित्र* की टीम पूरी तरह से तैयार है। लाल टी-शर्ट पहने, गले में आई-कार्ड और सुरक्षा उपकरणों के साथ ये युवा स्वयंसेवक 24 घंटे लोगों की मदद के लिए अलर्ट मोड पर हैं।  आपदा मित्रों के हाथ में लाइफ जैकेट, रस्सी और मेगाफोन जैसे जरूरी उपकरण हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में लोगों की जान बचाने में मददगार साबित होंगे। टीम का नेतृत्व कर रहे गोपी कुमार सचिव प्रेम यूथ फाउंडेशन  ने बताया कि सभी आपदा मित्र को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। कौन हैं आपदा मित्र आपदा मित्र भारत सरकार और राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत स्थानीय युवाओं को: 1.  *तैराकी और बचाव कार्य* का प्रशिक्षण 2.  प्राथमिक चिकित्सा  3.  *लाइफ जैकेट और रस्सी का उपयोग* 4.  *भीड़ प्रबंधन और जागरूकता* फैलाने का प्रशिक्षण दिया जाता है। *रात-दिन करेंगे सेवा* आपदा मित्रों ने कहा कि चाहे दिन हो या रात, अ...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 31 अगस्त 2026। गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में ‘रक्षा बंधन पवित्र बंधन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षाबंधन के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग, समानता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की संरक्षिका श्रीमती नमिता कुमारी एवं श्रीमती कमला सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने रक्षाबंधन के सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता, सहयोग और राष्ट्रभावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. श्यामा रॉय ने किया। उन्होंने कहा कि रक्षा सूत्र केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, संगठन शक्ति और परस्पर सुरक्षा के संकल्प का भी प्रतीक है। उन्होंने छात्राओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वा...

खुसरूपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर देशी शराब के साथ 3 शराब माफिया गिरफ्तार

चित्र
 खुसरूपुर में गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 125 लीटर देशी शराब के साथ 3 शराब माफिया गिरफ्तार खुसरूपुर (पटना) | क्राइम रिपोर्टर: रंजन कुमार (यूथ एजेंडा) पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर 125 लीटर देशी शराब के साथ तीन शराब माफियाओं को रंगे हाथ धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:  शिव कुमार (उम्र 35 वर्ष), पिता- स्व. सुरेन्द्र राय, निवासी- ग्राम खुसरूपुर, जिला पटना।   रामचन्द्र सिंह (उम्र 55 वर्ष), पिता- स्व. कामेश्वर सिंह, निवासी- ग्राम फुलबरिया, थाना खुसरूपुर, जिला पटना।   मुकेश कुमार (उम्र 35 वर्ष),  निवासी- ग्राम हरदाशबिल्हा, थाना खुसरूपुर, जिला पटना। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप खपाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की और मौके से 125 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खि...

बाढ़ में शराब पार्टी के बाद 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 3 की हालत गंभीर; PMCH रेफर

चित्र
 यूथ एजेंडा रिपोर्टर: रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा) लोकेशन: बाढ़ बाढ़ में शराब पार्टी के बाद 4 लोगों की बिगड़ी तबीयत, 3 की हालत गंभीर; PMCH रेफर बाढ़ (पटना): बाढ़ अनुमंडल के बेढ़ना गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कथित तौर पर शराब पार्टी के बाद 4 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। देखते ही देखते चारों लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। अनुमंडलीय अस्पताल से PMCH रेफर घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी पीड़ितों को आनन-फानन में इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए तुरंत पटना स्थित पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया है। बीमार लोगों की पहचान:   पंकज कुमार   निशु कुमार  विकास कुमार   शशि कुमार चिकित्सकों के अनुसार, रेफर किए गए चार लोगों में से तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जहरीली शराब की आशंका, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद से...

महादेव हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर सालों से फैला कचरा, बदबूदार नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हजारों छात्र

चित्र
 महादेव हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर सालों से फैला कचरा, बदबूदार नाले के पानी से होकर गुजरने को मजबूर हजारों छात्र खुसरूपुर। खुसरूपुर स्थित ऐतिहासिक महादेव हाई स्कूल के मुख्य मार्ग पर पिछले कई सालों से लगातार गंदगी और जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है। स्कूल में रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं, लेकिन उन्हें विद्या के मंदिर में प्रवेश करने से पहले गंदगी से लबालब भरे बदबूदार नाले के पानी और कचरे के ढेर से होकर गुजरना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर स्थिति पर न तो स्थानीय नगर प्रशासन का ध्यान जा रहा है और न ही जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ठोस पहल कर रहे हैं। स्कूल में अध्यापकों द्वारा बच्चों को हर दिन अपने आसपास सफाई रखने और वातावरण को स्वच्छ बनाने की सीख दी जाती है, लेकिन विडंबना देखिए कि जिस परिसर में स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जा रहा है, उसके ठीक मुख्य द्वार और रास्ते पर ही कचरे का अंबार लगा है। विद्यार्थियों से एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील स्थानीय छात्रों और नागरिकों ने प्रशासन की इस अनदेखी पर भारी आक्रोश व्यक्त किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि अब अपन...

*कवि सत्यनारायण के निधन पर हिंदी विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि*

चित्र
 *कवि सत्यनारायण के निधन पर हिंदी विकास मंच ने दी श्रद्धांजलि* --- डॉ0 राजीव नयन की YOUTH AJENDA के लिए श्रधांजलि रिपोर्ट!- -- बिहार गीत के छंदबद्ध कविता के रचयिता --- *दनियावां/ हिलसा* 'मेरे भारत के कंठहार' बिहार गीत के रचयिता कवि-गीतकार सत्यनारायण जी के निधन पर दनियावां प्रखंड की साहित्यिक,सामाजिक व जनसरोकार से जुड़ी संस्था हिंदी विकास मंच, सरथुआ एवं उपशाखा हिलसा द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। विदित है कि कवि सत्यनारायण का 92 वर्ष की आयु में गुरुवार की देर रात पटना के कदमकुआं स्थित आवास पर निधन हो गया। शनिवार को बांस घाट पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शोक सभा में संस्था के अध्यक्ष साहित्यकार व वरीय मीडिया कर्मी डॉ. राजीव नयन ने बताया कि कवि सत्यनारायण ने साहित्यिक साधना और अपनी कालजयी रचनाओं से बिहार की माटी, संस्कृति और गौरव को स्वर एवं शब्द दिए। उनके गीत, नवगीत और कविता मधुरिम थी। संस्था की सचिव नीतू कुमारी व प्रवक्ता संतोष कुमार पार्थ ने उन्हें बिहार की मिट्टी का महान सपूत बताया। ...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर टेबल-टेनिस प्रतियोगिता समारोह आयोजित

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर टेबल-टेनिस प्रतियोगिता समारोह आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना (29 अगस्त, 2026): गंगा देवी महिला महाविद्यालय की खेल समिति एवं इनर व्हील क्लब, पाटलिपुत्र समर्पण के संयुक्त तत्वावधान में आज 'राष्ट्रीय खेल दिवस-2026' के अवसर पर टेबल-टेनिस प्रतियोगिता, खेल सामग्री वितरण तथा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात, महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। विशिष्ट अतिथियों    प्रियका कुमार (डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन),  डॉ. नीना कुमार (पास्ट एसोसिएशन ट्रेजरर) नीना सहाय (अध्यक्ष, इनर व्हील क्लब पाटलिपुत्र समर्पण) निशा विद्यार्थी तथा अनामिका सिंह को शॉल और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इनर व्हील क्लब द्वारा खेल सामग्री का दान छात्राओं में खेल-कूद की भावना को प्रोत्साहित करने और महाविद्यालय की खेल सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निम्नलिखित खेल सामग्रियां दान की गई :  एक्सरसाइज साइकिल ,  ब...

नेपाल से प्रेम यूथ फाउंडेशन के शांति दूत सुरक्षित भारत लौटे

चित्र
 नेपाल से प्रेम यूथ फाउंडेशन के शांति दूत सुरक्षित भारत लौटे यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- प्रेम यूथ फाउंडेशन के सभी शांतिदूत सुरक्षित भारत लौट आए हैं। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित विश्व शांति शिविर में बिहार के युवाओं ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारत लौटने पर फाउंडेशन के सदस्यों और परिजनों ने सभी शांतिदूतों का जोरदार स्वागत किया।खुशी और उत्साह का माहौल काठमांडू में कार्यक्रम के अंतिम दिन का यह दृश्य है जहाँ सभी भारतीय और नेपाली युवा एक साथ खुशी में ताली बजा रहे हैं। सभी ने शांति, प्रेम और दोस्ती का जश्न मनाया। वर्षा ने बताया कि  खुशी और एकता ही इस शिविर की सबसे बड़ी सफलता है। *नेपाल में मिला खूब प्यार और सम्मान* शांतिदूतों ने बताया कि नेपाल में उन्हें बेहद प्यार और सम्मान मिला। नेपाल के लोगों ने भारतीय संस्कृति को बहुत करीब से समझा और भारतीय युवाओं ने भी नेपाल की अतिथि सत्कार की भावना को महसूस किया। सुधांशू राज  ने कहा की  हम 7 दिन के लिए गए थे लेकिन रिश्ते जिंदगी भर के बन गए। वहाँ हमने सीखा कि शांति भाषण से नहीं, बल्कि एक-दूसरे को समझने और साथ रहने से आती ह...

करेंट लगने से किसान की मौत

चित्र
 यूथ एजेंडा रिपोर्टर: रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर) बाढ़: खेत देखने जा रहे किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण बाढ़ (शेखोपुर)। बाढ़ थाना क्षेत्र के शेखोपुर गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट लगने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान शेखोपुर गांव निवासी नरेश राय के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं बिजली विभाग की घोर लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। खेत जाने के दौरान रास्ते में हुआ हादसा परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नरेश राय रोजाना की तरह अपने खेत की देखभाल के लिए घर से निकले थे। रास्ते में पहले से ही बिजली का नंगा तार गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में वे आ गए। करंट इतना तेज था कि वे वहीं गिर पड़े। हादसा सुनसान रास्ते पर होने के कारण मौके पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें समय पर कोई मदद नहीं मिल सकी। अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत काफी देर बाद जब ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी, तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई। आनन-फानन म...

प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने किया भव्य स्वागत

चित्र
 यूथ एजेंडा | ब्रेकिंग न्यूज़ प्राचीन बैकुंठ धाम मंदिर पहुंचे मंत्री मिथिलेश तिवारी, मंदिर सचिव राजाराम सिंह ने किया भव्य स्वागत खुसरूपुर / पटना: बिहार सरकार के माननीय मंत्री मिथिलेश तिवारी ऐतिहासिक एवं पौराणिक श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में आगमन पर उन्होंने भगवान गौरीशंकर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्य की समृद्धि और शांति की कामना की। इस अवसर पर बैकुंठ धाम मंदिर न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह ने मंत्री महोदय का अंगवस्त्र और अंगवस्त्रम पहनाकर भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही मंदिर समिति की ओर से उन्हें श्री गौरीशंकर बैकुंठनाथ धाम मंदिर का प्रतीक चिह्न (स्मृति चिह्न) सप्रेम भेंट किया गया। मंदिर दर्शन के दौरान न्यास समिति के अन्य सदस्य, स्थानीय नागरिक और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। रिपोर्ट: रंजन कुमार (क्राइम रिपोर्टर, यूथ एजेंडा)

B k के संग,राखी के रंग

चित्र
 B k के संग,राखी के रंग   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय पटन देवी  कॉलोनी स्थित ओम शांति सेंटर में ब्रह्मकुमारी बहनों ने पत्रकारों के साथ राखी का त्यौहार मनाया।             इस अवसर पर केंद्र की प्रमुख बी के रानी दीदी ने पत्रकारों को राखी बांधी और उन्हें शिव बाबा का सौगात दिया। इसके पूर्व केंद्र की बहनों ने पत्रकारों को ओम शांति का पट्टा  पहनाकर उनके सम्मान किया।         इस राखी बंधन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर एस  एन श्याम, अमिताभ श्रीवास्तव, अंजनी मिश्रा, रमेश कुमार मिश्रा, आनंद केसरी, राज किशोर सिंह, वरिष्ठ छायाकार जुलकर नयन, अशोक कुमार, इत्यादि ने भाग लिया।

बैकुंठधाम में ओपी का हुआ शुभारंभ शिव भक्तों में खुशी की लहर

चित्र
 बैकुंठधाम में ओपी का हुआ शुभारंभ शिव भक्तों  में खुशी की लहर यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- : स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। बैकुंठधाम गौरीशंकर मंदिर में नए पुलिस आउट पोस्ट  का विधिवत शुभारंभ किया गया। ओपी शुरू होने से क्षेत्र में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी तथा लोगों को त्वरित न्याय मिल सकेगा। शुभारंभ समारोह के दौरान ओपी  प्रभारी संतोष कुमार को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव प्रेम कुमार , न्यास समिति के सचिव राजा राम सिंह ,वरिष्ठ पत्रकार बीएन चौबे, अविनाश कुमार पांडेय, सुनील कुमार, कन्हैया पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अजय राज, रंजन  के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। अब नहीं जाना पड़ेगा दूर थाना इससे पहले बैकुंठधाम के लोगों को छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए दूर मुख्य थाना जाना पड़ता था। ओ पी  खुलने के बाद अब शिकायत और सुरक्षा संबंधी सभी कार्य स्थानीय स्तर पर ही हो सकेंगे। रात में गश्ती भी बढ़ेगी जिससे चोरी और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगा।पुलिस ने जनता से की सहयोग...

बौकुंठधम गौरीशंकर मंदिर में शिक्षा मंत्री ने किया पूजा अर्चना

चित्र
 बौकुंठधम गौरीशंकर मंदिर में शिक्षा मंत्री ने किया पूजा अर्चना  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  पटना- सुप्रशिद्ध बौकुंठधम गौरीशंकर मंदिर में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री ने भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना किया । उन्होंने बैकुंठधाम में संस्कृत विद्यालय खोंलने की घोषणा किया । मौके पर स्थानीय विधायक अरुण कुमार शाह मौजूद रहे ।

यूथ एजेंडा के पत्रकार ने बैकुंठनाथ धाम टी.ओ.पी. प्रभारी का किया भव्य स्वागत

चित्र
 यूथ एजेंडा के पत्रकार ने बैकुंठनाथ धाम टी.ओ.पी. प्रभारी का किया भव्य स्वागत खुसरूपुर (पटना): खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैकुंठनाथ धाम टी.ओ.पी. (आउटपोस्ट) के नवनियुक्त/वर्तमान प्रभारी संतोष कुमार को 'यूथ एजेंडा' के क्राइम रिपोर्टर रंजन कुमार द्वारा सम्मानित किया गया। पत्रकार रंजन कुमार ने टी.ओ.पी. प्रभारी संतोष कुमार को अंगवस्त्र एवं फूलों की माला पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया। शिष्टचार मुलाकात के दौरान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था को बनाए रखने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। टी.ओ.पी. प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और आम जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है। इस दौरान स्थानीय लोग और मीडियाकर्मी भी उपस्थित रहे।

समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ

चित्र
  समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान का शुभारंभ यूथ एजेंडा की रिपोर्ट महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा बिहार में महिला नेतृत्व आधारित आजीविका को मजबूत करने की दिशा में “समृद्ध महिला–समृद्ध बिहार अभियान” का शुभारंभ आज पटना स्थित बापू सभागार में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत 5 लाख महिला लाभुकों को राशि का अंतरण किया गया। साथ ही जीविका निधि से 10,000 महिला लाभुकों को ऋण वितरण भी किया गया। महिला सशक्तीकरण के साथ मानसिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित राजयोग प्रशिक्षण कार्यक्रम रहा। इस कार्यक्रम के माध्यम से लगभग 5,000 स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिला सदस्यों को राजयोग, सकारात्मक चिंतन, तनाव प्रबंधन, आत्मविश्वास, मानसिक शांति एवं व्यक्तित्व विकास से संबंधित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया...

बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां और रचाई मेहंदी

चित्र
 बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां और रचाई मेहंदी यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया (पटना ) के प्रांगण में बच्चों एवं बच्चियों द्वारा राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही रक्षाबंधन के आगमन पर बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं नाटक का अद्भुत प्रदर्शन किया गया ।        कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंह (थाना प्रभारी खुसरूपुर) एवं श्री संतोष कुमार (थाना प्रभारी बैकुंठधाम ) तथा हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार श्री बी एन चौबे, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रेम कुमार , मीडिया रिपोर्टर श्री कौशल किशोर सिंह विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार तथा फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री सेजल कुमार द्वारा मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।         मुख्य अतिथि एवं सभी अन्य अतिथियों को तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।तदोपरान्त बच्चों द्वारा खुद की बनाई राखी सभी अतिथियों की कलाई में बांधा गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को  चॉकलेट देकर...

रक्षा बंधन: प्रेम, विश्वास और स्नेह का बंधन*

चित्र
 *रक्षा बंधन: प्रेम, विश्वास और स्नेह का बंधन* यूथ एजेंडा  प्रस्तुति - डॉ अनमोल कुमार भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार केवल रीति-रिवाज नहीं, बल्कि जीवन के मूल्यों, भावनाओं और संबंधों के प्रतीक होते हैं। इन्हीं में एक पावन और भावनाओं से ओतप्रोत पर्व है – रक्षा बंधन। भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का यह त्यौहार न केवल पारंपरिक महत्व रखता है, बल्कि सामाजिक और भावनात्मक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। रक्षा बंधन का तात्पर्य है – "रक्षा का बंधन"। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा-सूत्र बाँधती हैं और उनके सुखमय जीवन की कामना करती हैं। बदले में भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं और उसे उपहार देकर स्नेह प्रकट करते हैं। यह परंपरा युगों पुरानी है, जिसकी जड़ें हमारे धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक ग्रंथों में गहराई तक फैली हुई हैं।     रक्षा बंधन का उल्लेख अनेक पौराणिक कथाओं में मिलता है। कहा जाता है कि जब भगवान विष्णु ने बलि राजा से वचन दिया कि वे उसके द्वारपाल बनेंगे, तब लक्ष्मी जी ने राजा बलि की कलाई पर रक्षा-सूत्र बाँधा और उसे अपना भाई बना लिया। इससे प्रसन्न होकर ब...

मशरूम की खेती आत्मनिर्भरता सुनहरा मार्ग - दिलेश्वर महतो*

चित्र
 *मशरूम की खेती आत्मनिर्भरता सुनहरा मार्ग - दिलेश्वर महतो* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार गुमला। गुमल जिले के उपायुक्त, दिलेश्वर महतो ने मशरूम उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि मशरूम की खेती आत्मनिर्भरता के लिए सुनहरा और सुलभ मार्ग है। उन्होंने ने यह उद्बोधन आकांक्षी प्रखण्ड डुमरी के औरापाट में जिला प्रशासन के नयी पहल योजना के अन्तर्गत कहा। उन्होंने कहा कि मशरूम से निर्मित मूल्यसंबर्धन खाद्य प्रसंस्करण बनाकर अधिक से अधिक आमदनी किया जा सकता है। उन्होंने आदिम जनजातियों के लिए यह वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि एजेन्सी एपपी एग्रीगेट आपको बाजारीकरण की भी सुबिधा दिला रहा है। कम पूंजी, कम समय, कम जगह और कम मेहनत हर तीन महीने पर मशरूम उत्पादन से लगातार जीविकोपार्जन कर सकती है। डुमरी प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने उपायुक्त के  समक्ष विस्तार से इस योजना की जानकारी दी। उपस्थित लभार्थियों ने मशरूम उत्पादन की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से मेरे जीवन स्तर में काफी सुधार हुआ है। इस अवसर पर आदिवासी नृत्य, संगीत, ढोल मजारें के साथ उपायुक्त, दिलेश्वर महतो का भव...

कृषि उत्पादों को उचित मूल्य निर्धारित हो

चित्र
 युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर  नई दिल्ली: पंजाब की कृषि उपज की खरीद एवं रख-रखाव से संबंधित सरकारी व्यवस्था में हो रहे बहु-सौ करोड़ी घोटालों तथा सरकारी धन को हुए भारी नुकसान के संबंध में एफ. आई. आर. संख्या 11/2022 के व्हिसलब्लोअर गुरप्रीत सिंह ने लगातार हो रहे घोटालों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से करवाने की केंद्र सरकार से मांग की है। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा पंजाब सरकार को कृषि उपज की खरीद, भंडारण एवं रख-रखाव संबंधी कार्यों के लिए दिए गए अधिकारों का गंभीर दुरुपयोग किया जा रहा है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित टेंडरों में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में पंजाब विजिलेंस ब्यूरो, लुधियाना द्वारा एफआईआर नंबर 11/2022 दर्ज की गई थी, जिसमें 15 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया गया था। इसमें तत्कालीन कैबिनेट मंत्री *गुरप्रीत सिंह, शिकायतकर्ता, पंजाब* "हम पंजाब से दिल्ली इसीलिए आए है ताकि हमारी बात पूरा देश सुने। आप पार्टी पंजाब में घोटाले कर रही है और ब्यूरोक्र...

बीपीएससी एवं TRE-4 अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों का तत्काल

चित्र
  बीपीएससी एवं TRE-4 अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों का तत्काल समाधान करे सरकार : पप्पू वर्मा यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, बिहार। बिहार में बीपीएससी एवं TRE-4 को लेकर आंदोलनरत छात्र-युवाओं और अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में पटना विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य पप्पू वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की गलत नीतियों, भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार हो रही देरी और स्पष्टता के अभाव के कारण आज बिहार का युवा अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर है। रोजगार, शिक्षक भर्ती एवं प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार की उदासीनता युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी एवं TRE-4 को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन केवल किसी एक परीक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बिहार की पूरी भर्ती व्यवस्था में व्याप्त अनिश्चितता, देरी और पारदर्शिता की कमी के खिलाफ छात्र-युवाओं का आक्रोश है। TRE-4 अभ्यर्थी परीक्षा प्रक्रिया में स्पष्टता, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, परीक्षा से जुड़े नियमों पर स्पष्ट निर्णय तथा अभ्यर्थियों की न्यायपूर्ण मांगों के समाधान की मांग कर रहे हैं।  *पटना ...

हिलसा के इस स्वाद का टेस्ट नहीं लिया तो समझो जिंदगी अधूरी है!*

चित्र
 *हिलसा के इस स्वाद का टेस्ट नहीं लिया तो समझो जिंदगी अधूरी है!* शुद्ध दूध, खोये, रबड़ी, दही, सोंधी खुशबू से भरी मुरकी, बर्फी,पेड़ा एवं नमकीन  हर एक में बेशुमार स्वाद। --- डॉ0 राजीव नयन की youth एजेंडा के लिए लिखी गयी ब्लॉग पोस्ट --🍩🥧💞🌧️🧁🍮🪴🍪🌧️🌧️🌧️🌹💞🌺🌈🌧️🌧️🌧️🚩🚩🚩🚩🚩🚩 *दनियावां / हिलसा -* दनियावां-हिलसा मार्ग पर वरुण तल बजरंगबली मंदिर के समीप, पुराने सब्जी मार्केट के पास एक छोटी सी लेकिन 1970 के दशक से चली आ रही मिठाई की दुकान है जो स्वाद और सेहत का खजाना है। संचालक हैं *श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी*, जिन्हें स्थानीय लोग प्यार से *भंटा जी* कहते हैं। मजाकिया अंदाज के 36 वर्षीय ये युवा उद्यमी आज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। चीनी का भाव भले 45 से 70 रुपये हो गया, पर इनकी मिठास आज भी वैसी ही है, बल्कि पहले से ज्यादा। *खासियत क्या है?* इनके यहाँ का पेड़ा, दीवाली का घी वाला सोंधी लड्डू, बर्फी, छेना पायस, मिर्जई, नमकीन और सबसे खास - *देसी दही*। बंगाल की मिष्टी दही में चीनी पड़ती है, पर इनकी दही शुद्ध दूध का असली स्वाद देती है। दूध भी ये शुद्ध दूधियों से ही...

हिलसा CDPO कार्यालय पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका मोर्चा का हल्ला बोल, 7 माह से मानदेय नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा 🚩🚩*

चित्र
 *हिलसा CDPO कार्यालय पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका मोर्चा का हल्ला बोल, 7 माह से मानदेय नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा 🚩🚩* -- डॉ0 राजीव कुमार नयन की 'Youth Ajenda'के लिए की गई रिपोर्ट! --🌺🌺🌸🌸🍃🍃🍃💞🪴🚩🌈🌈🌻🚉🚉🪴🪴🚩🚩 *हिलसा (नालंदा), 25 अगस्त 2026:* बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर सोमवार को आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संयुक्त मोर्चा, हिलसा ने बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय रोषपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल दिया। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस प्रदर्शन में प्रखंड की 200 से अधिक सेविका-सहायिकाएं लाल-सफेद यूनिफॉर्म में लामबंद दिखीं। हाथों में मुट्ठी बांधे *"मानदेय नहीं तो काम नहीं"* और *"खंडित मानदेय बंद करो"* के जोरदार नारे गूंजते रहे। तस्वीर में दिख रही आक्रोशित महिलाएं इसी आंदोलन की गवाह हैं। *पदाधिकारियों ने मंच से सरकार को ललकारा -* *मोर्चा अध्यक्ष नीरा कुमारी (चश्मा लगाए नारा लगाती हुई) ने कहा -* > "हम पिछले 7 महीने से बिना मानदेय के केंद्र चला रहे हैं। घर में चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया है। सरकार टुकड़ों म...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधारोपण

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम पर पौधारोपण यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना-आज दिनांक 25.08.2026 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय एवं वन बिहार सिग्नल कंपनी के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के द्वारा ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर श्यामा राॅय ने कैडेट्स को पेड़ की महत्ता बताते हुए उनके अनगिनत लाभ बताए और साथ ही ये हिदायत दिया कि सिर्फ महाविद्यालय में ही नहीं  अपने घर में भी पौधे लगाइए और उसकी देखभाल करिए। अलग अलग पौधों की क्या विशेषता है इस पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। महाविद्यालय की एनसीसी एसोसिएट ऑफिसर डॉ. खुशबू ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे देश में ' एक पेड़ मां के नाम' अभियान चलाया गया है।इसका उद्देश्य बहुत सरल और भावपूर्ण है। जब कोई बच्चा या युवा अपनी मां के नाम पर  एक पेड़ लगाते हैं तो वह केवल मिट्टी में बीज नहीं बोता, बल्कि प्रेम और जिम्मेदारी का बीज भी बोता है। इसलिए जब हम मां के नाम पेड़ लगाते हैं, तो हम दो महान कार्यों को एक साथ जोड़ते है- मां के ...

तुलसीदास भारतीय संस्कृति के संवाहक कवि : डॉ. शशि भूषण चौधरी

चित्र
 तुलसीदास भारतीय संस्कृति के संवाहक कवि : डॉ. शशि भूषण चौधरी  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में हिंदी विभाग के तत्वावधान में आयोजित तुलसीदास जयंती समारोह में मुख्य वक्ता डॉ. शशि भूषण चौधरी ने रामचरितमानस के प्रमुख पात्रों के चरित्र पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं जीवन-मूल्यों की रक्षा और प्रतिष्ठा का महत्वपूर्ण कार्य किया। रामचरितमानस केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि परिवार और समाज को जोड़ने तथा मानवीय मूल्यों को स्थापित करने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है। उन्होंने तुलसीदास को भारतीय संस्कृति का संवाहक कवि बताया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. तपन कुमार शाण्डिल्य ने अपने संबोधन में रामचरितमानस के प्रमुख पात्र हनुमान के चरित्र पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हनुमान निष्काम भक्ति, समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श हैं। उनके चरित्र में भक्ति के साथ साहस, विवेक, विनम्रता और कर्तव्यपरायणता का अद्भुत समन्वय दिखाई देता है। उन्होंने राम और सुग्रीव की मित्रता स्थापित कराने में ह...

खुसरूपुर के निर्मलीचक विद्यालय से 8 कंप्यूटर और इन्वर्टर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

चित्र
 खुसरूपुर के निर्मलीचक विद्यालय से 8 कंप्यूटर और इन्वर्टर चोरी, जांच में जुटी पुलिस पटना/खुसरूपुर (रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर - यूथ एजेंडा): राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मलीचक स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बेखौफ चोरों ने बीती रात बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने स्कूल परिसर को निशाना बनाते हुए कमरे का ताला तोड़कर वहां रखे 8 कंप्यूटर और 1 इन्वर्टर चुरा लिए। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब विद्यालय के कर्मचारी वहां पहुंचे। स्कूल में हुई चोरी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मामले की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह दलबल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना कर गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरी गए सामान को बरामद कर लिया जाएगा।

कंझावला में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

चित्र
 यूथ एजेंडा  **दिनांक: 24 अगस्त, सोमवार** **संवाददाता: रघुवीर | कंझावला, दिल्ली** # कंझावला में रक्तदान शिविर का आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा **कंझावला।** स्थित **ओम शांति सेंटर** में ब्रह्माकुमारी आशा दीदी के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में **पूर्व एमसीडी चेयरमैन, नरेला जोन, जयेंद्र डबास जी**, रानीखेड़ा गांव से उपस्थित रहे। वहीं **डॉ. हरिओम पटवारी जी**, ढिंचाऊं कलां निवासी एवं ओम चैरिटेबल ब्लड बैंक के सदस्य, भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिविर के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया और सामाजिक सेवा के इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। आयोजकों ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से ऐसे सामाजिक अभियानों से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और आयोजकों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत क...

बोलबम कांवरिया शिविर,दनियावां ने सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर दिया सेवा भावना का परिचय*

चित्र
 *बोलबम कांवरिया शिविर,दनियावां ने सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर दिया सेवा भावना का परिचय* -- *बैंकुठपुर(खुशरूपुर)-बाबा कल्याणनाथ(फतुहा)-शिवपुरी धाम ,सरथुआ, बुढ़वा महादेव,हिलसा से लेकर बाबा सिद्धनाथ धाम तक माहौल हुआ शिवमय* -- डॉ0 राजीव नयन सिंह की यूथ एजेंडा के लिए की गई रिपोर्टिंग -- 🌺🌺🌹🌹🚩🚩🚩🚩🚩🚩🌸🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🌧️🪴🪴🪴🪴🪴 दनियावां(पटना).फतुहा-दनियावां-हिलसा-इस्लामपुर मार्ग पर सावन की अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर फतुहा से उत्तरवाहिनी गंगा नदी से पवित्र जल भरकर 65 किलोमीटर दक्षिण बराबर पहाड़ (जहानाबाद) स्थित भगवान शिव के रूप बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुए।रास्ते मे दर्जनों जगह सेवादारों और सामाजिक कार्यकर्ता ने कांवरियों, डाक बमों के लिए निम्बू पानी,शरबत, बिसलेरी जल,कई तरह के फलों का वितरण किया।रविवार को शाम से मौसम भी मघा नक्षत्र की हल्की फुहारों के बीच ठंडा होने से धावक डाक बम को राहत मिली।बाबा सिद्धनाथ पर पौराणिक फल्गु नदी पार कर 18 वीं सदी के आरंभ से ही जलाभिषेक की परंपरा रही है।दनियावां बाजार के शिविर में लाइट और डीजे साउंड पर 200 से ज्यादा जत्...

बचपन की यादें - सरथुआ से तोप तक का वो सुनहरा सफर*

चित्र
 *बचपन की यादें - सरथुआ से तोप तक का वो सुनहरा सफर* _कहानी *1995-2000 की*, जब हम बच्चे थे, पर दिल के बादशाह थे --- मानेशर(हरियाणा) से सरथुआ,दनियावां प्रखंड के प्रवासी बिहारी श्री राकेश कुमार की यूथ एजेंडा में प्रकाशन के लिए भेजी बचपन की यादों को समेटे मर्मस्पर्शी स्टोरी! 💞💞🌈🌈 मशहुर गजल गायक,अपनी मखमली आवाज के लिए चर्चित जगजीत सिंह ने लिखा है----! 💞💞🪴🪴🌹🌹🌧️ये दौलत भी ले लो,ये शोहरत भी ले लो,भले छीन लो मेरी जवानी, मगर मुझको लौटा दो,वो बचपन की यादें,वो कागज की कश्ती वो वारिश का पानी।🌹🌹💞💞🌧️🌧️🌈🦈🦈🐟🐡🐡-- यूथ एजेंडा के लिए राकेश की यादों को समेटे डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट!🐟🐟⛵⛵⛵ ---- जननी जन्मभूमि स च ,स्वर्गादपि गरियशी, मां और मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है। -----🌺🌺🌺🌺🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌻🌻🌺🌺 तो पेश है श्री राकेश जी की यादें।सामजिक कार्यकर्ता जीवनबीमा अभिकर्ता मुकेश कुमार इनके अग्रज हुए।🏏🏏  कहानी किसी किताब की नहीं, ये कहानी है तोप के बगीचा की, देवी स्थान के मैदान की, और उस नदी की, जो स्कूल और घर के बीच दीवार बन जाती थी। *दोस्तों की टोली - पूरी फौज थी हमारी* हम स...

विद्यालय पोषण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास

चित्र
 विद्यालय पोषण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने शिक्षा-स्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रयास  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से हो बच्चों का सर्वांगीण विकास, डीएम।* BMI, एनीमिया जांच, पोषण निगरानी एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष जोर समस्तीपुर। विद्यालयों में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से विद्यालय पोषण कार्यक्रम को और प्रभावी बनाने की दिशा में पहल की जा रही है। इसी क्रम में जिले के शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के लिए  समीक्षा सह बैठक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय स्तर पर बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य की नियमित निगरानी, BMI आकलन, एनीमिया की पहचान एवं नियंत्रण तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से बच्चों को जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर के मार्गदर्शन में शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), समस्तीपुर सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ स...

*उद्देरस्थान बैराज के 6 गेट खोलने से दनियावां के नदियों में आई सामान्य जलप्रवाह*

चित्र
 *उद्देरस्थान बैराज के 6 गेट खोलने से दनियावां के नदियों में आई सामान्य जलप्रवाह* ---- _लोकाईंन, महतमाईंन, भुतही, धोबा में जलधारा, हजारों किसानों को मिली सिंचाई की राहत -- कई लोकल छोटी मछलियों की भी आमद। -- डॉ0 राजीव नयन की🪴⛵⛵🦐🦐🐡🐡🐋🐟🐟🐟🦐🌧️🌧️🌻🌈🥭🥭🦈🦈यूथ एजेंडा के लिए रिपोर्ट -- *दनियावां(पटना) पिछले साल जुलाई 2025 में जहां नदियां लबालब भरी हुई थीं, वहीं इस बार 2026 में लगभग 1 महीने बाद जहानाबाद जिले के *उद्देरस्थान बैराज* से 6 गेट खोले जाने के बाद क्षेत्र की नदियों में बुधवार की रात्रि से फिर से जलराशि की धारा बहने लगी है। बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद *लोकाईंन, महतमाईंन, वाहा, भुतही और धोबा* नदियों में पानी की आवक बढ़ गई है। *किनारे बसे गांवों को लाभ*   महतमाईंन नदी के किनारे  बसे गांव ऐरई,जीवनचक, गुलारियाबीघा, किश्मिरिया, चक्रंज्जा, काजीबीघा* जैसे गांव बसे हैं। वहीं *भुतही नदी* से *खरभैया पंचायत के सरथुआ, तोप, खरभैया, नियामतपुर, शोहपर* के किसानों को सिंचाई में सीधा फायदा मिलेगा। भूजलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों काफी खुश दिखे इसके अलावा *सिंगरियावां, शाहजहा...