बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां और रचाई मेहंदी
बच्चों ने बनाई आकर्षक राखियां और रचाई मेहंदी
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य पर शिवम इंटरनेशनल स्कूल, फुलवरिया (पटना ) के प्रांगण में बच्चों एवं बच्चियों द्वारा राखी मेकिंग और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। साथ ही रक्षाबंधन के आगमन पर बच्चों द्वारा आकर्षक नृत्य एवं नाटक का अद्भुत प्रदर्शन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंह (थाना प्रभारी खुसरूपुर)
एवं श्री संतोष कुमार (थाना प्रभारी बैकुंठधाम ) तथा हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ पत्रकार श्री बी एन चौबे, प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक श्री प्रेम कुमार , मीडिया रिपोर्टर श्री कौशल किशोर सिंह विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार तथा फार्मेसी कॉलेज के प्राचार्य श्री सेजल कुमार द्वारा मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया गया ।
मुख्य अतिथि एवं सभी अन्य अतिथियों को तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।तदोपरान्त बच्चों द्वारा खुद की बनाई राखी सभी अतिथियों की कलाई में बांधा गया। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को चॉकलेट देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत कृति सिन्हा वर्ग १० एवं सुनिधि सिंह वर्ग 3 की छात्रा ने आकर्षक युगल नृत्य द्वारा किया गया ।वर्ग 4 एवं 5 के बच्चों ने नशा मुक्ति पर एक सफल नाट्य मंचन किया जिसे सभी दर्शकों ने खूब सराहा ।तत्पश्चात आराध्या एवं वैष्णवी वर्ग 7c की छात्रा द्वारा भाई-बहन पर एक संवेदनशील नृत्य की प्रस्तुति की गई ।वर्ग 5 के छात्र द्वारा डिसिप्लिन एक्ट पर एक शानदार प्रस्तुति की गई ।वर्ग 3 के छात्र रोहित द्वारा एक मनमोहक एवं अद्भुत नृत्य का नजारा देखने को मिला। साथ ही वर्ग 8 ,9 एवं 10 के छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया ।
विद्यालय के निदेशक श्री अशोक कुमार द्वारा अपने संदेश में सभी बच्चों को रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि हमारे सारे बच्चे अनमोल धरोहर है और उनमें अपार प्रतिभा भरी हुई है ।बस सिर्फ हमें तरासने की जरूरत है। मुख्य अतिथि खुसरूपुर के थाना इंचार्ज श्री संजीव कुमार सिंह ने बच्चों के प्रतिभा पर खूब सराहना व्यक्त किया और बोले आप सभी बच्चे देश के भविष्य हैं ।सुरक्षा के मामले में किसी को भी कुछ परेशानी हो तो निर्भिक होकर मुझे कॉल करें ।
विद्यालय के प्राचार्य श्री राजेश कुमार द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल एवं प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया ।अंत में प्राचार्य द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा समाप्त की गई ।
मौके पर कार्यक्रम के आयोजक श्रीमति स्वप्ना, मनीष कुमार, अजय कुमार आर्य, बी एड कॉलेज के प्राचार्य श्री कमला प्रसाद यादव,नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या चांदनी सिंह चौहान ,प्रबंधक श्री रंजीत कुमार एवं शिवम आर्गेनाइजेशन के सभी शिक्षक - शिक्षिकाएं अभिभावक गण एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें