संदेश

अप्रैल, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शूरवीर भामाशाह जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कहा - एनडीए सरकार में व्यवसायी और उद्योगपतियों को मिल रहा सुरक्षा और सम्मान*

चित्र
 नमस्कार आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से श्रवण साव जी की खबर -  आज दिनांक - 29/04/2026 ‎*शूरवीर भामाशाह जयंती समारोह में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कहा - एनडीए सरकार में  व्यवसायी और उद्योगपतियों को मिल रहा सुरक्षा और सम्मान* ‎ ‎*जयंती समारोह में भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भामाशाह की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर किया नमन* ‎ ‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का अपराधियों को दो टूक चेतावनी - बिहार में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, अपराधी अपराध छोड़ दें या बिहार* ‎ ‎*दानवीर भामाशाह का प्रेरणादायी जीवन हमें सदैव राष्ट्रसेवा, समर्पण और लोककल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है: संजय सरावगी* ‎ ‎*भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की सोच को लेकर काम कर रहे हैं: संजय सरावगी* ‎ ‎*दानवीर भामाशाह का पूरी संपत्ति समर्पित कर देना ‘नेशन फर्स्ट’ की भावना का प्रतीक: संजय सरावगी* ‎ ‎ ‎पटना, 29 अप्रैल। बिहार भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ द्वारा आज दानवीर शूरवीर भामाशाह की जयंती के मौके पर एक समारोह का आयोजन किया गया। पटना स्थित रविंद्र भवन में आयोजित इस समारोह में...

आचार्य कुल झारखंड प्रांत के दो दिवसीय अधिवेशन का हुआ उद्धाटन*

चित्र
 *आचार्य कुल झारखंड प्रांत के दो दिवसीय अधिवेशन  का हुआ उद्धाटन* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार रांची। स्थानीय वाई बी एन विश्वविद्यालय परिसर में द्विदिवसीय आचार्य कुल झारखंड प्रांत अधिवेशन 2026 का आज भव्य उद्धाटन हुआ। अधिवेशन का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम का वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार एवं शैक्षणिक गरिमा से ओत-प्रोत रहा। प्रथम सत्र में प्रांत के महामंत्री डॉ. ओम प्रकाश ने प्रांतीय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन रिद्धिमा एवं दिव्य ने संयुक्त रूप से प्रभावशाली ढंग से किया। वाई बी एन विश्वविद्यालय, रांची के प्रति कुलाधिपति डॉ. रामजी यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि “आचार्य कुल समाज में नैतिक एवं शैक्षणिक मूल्यों के पुनर्स्थापन का सशक्त माध्यम है।” मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि “स्वस्थ समाज की रचना के लिए शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।” आचार्य कुल झारखंड प्र...

गांजा तस्कर को पुलिस ने किया आरेस्ट

चित्र
 गांजा तस्कर को पुलिस ने किया आरेस्ट  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा सालिमपुर थानांतर्गत 01.विपिन कुमार उर्फ चीकू शर्मा ग्राम+थाना सालिमपुर जिला पटना को 190 ग्राम गांजा 19 गोगो 11 चिलम 100 गांजा पैक करने वाला प्लास्टिक 7800 रुपए के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है अग्रिम कारवाई की जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी बाल सलीमपुर थाना अध्यक्ष अर्चना कुमारी सिंह अपर थाना अध्यक्ष अक्षय कुमार

अभय और निक्की ने रचाई अनोखी शादी

चित्र
 अभय  और निक्की ने रचाई अनोखी शादी  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- राजधानी के फतुहा में यह शादी चर्चा का विषय बना हुआ है । स्टेशन मास्टर अभय कुमार उर्फ राहुल एवं बीपीएससी शिक्षिका निक्की ने दांपत्य जीवन की सुरुआत काशी से दर्जनों पुरोहितों को बुलाकर गंगा आरती से किया । यह नजारा अद्भुत रहा हजारों लोगों ने इसे खूब सराहा । अभय कुमार उर्फ राहुल पटना के ही सिंगरियावा गांव के राजेश कुमार यादव के प्रथम सुपुत्र है । समाज सेवा में एम ए करने के बाद सामाजिक कार्यो में जुटे रहे और बिहार दारोगा और स्टेशन मास्टर का रिजल्ट में इन्होंने स्टेशन मास्टर बनना पसंद किया । देश के अग्रणी युवा संगठन प्रेम यूथ फाउंडेशन से जुड़कर देश दुनिया का समझ बनाया जिसका झलक यह विवाहोत्सव में दिखा और गंगा आरती का आयोजन कर एक नई सुरुआत किया है । अभय ने बताया कि शादी में हमे हर्ष फायरिंग और पश्चिमी सभ्यता को रोकने की जरूरत है । पर्यावरण संरक्षण और गंगा को निर्मल और अब अविरल बनाने के लिए हम आजीवन काम करेगे । वही मौके पर उपस्थित गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि राहुल और निक्की ने बहुत ही सराहनीय प्रयास किया है इसे अपनाने ...

फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया

चित्र
फरार अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा   खुसरूपुर। थाना क्षेत्र के मालपुर गांव में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में फरार चल रहे चार अभियुक्तों की तलाश तेज हो गई है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इन अपराधियों के इश्तेहार चस्पाने शुरू कर दिए हैं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसआई संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के इस गंभीर मामले में वांछित फरार अभियुक्त हैं। (1) विमल यादव, (2) धरमवीर यादव, (3) सकील यादव और (4) सिन्टू कुमार। ये चारों आरोपी लंबे समय से फरार हैं और पुलिस की निगरानी में हैं। न्यायालय द्वारा जारी आदेश के आलोक में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को एसआई संतोष कुमार ने विधिवत इश्तेहार चस्पा किया। इश्तेहार पर अभियुक्तों के नाम और अपराध का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित है। पुलिस ने चेतावनी जारी की है कि ये अभियुक्त खतरनाक हैं और इनके बारे में किसी को भी जानकारी मिलने पर तुरंत थाने से संपर्क करने को कहा गया है। इश्तेहार चस्पाने अपराधियों को पकड़ने की उम्मीद भी बढ़ गई है। खुसरूपुर थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अभियुक्...

उद्दघाटन के 14 माह बीत जाने के बाद भी हॉस्पिटल का ताला नहीं खुला

चित्र
 उद्दघाटन के 14 माह बीत जाने के बाद भी हॉस्पिटल का ताला नहीं खुला -- डॉक्टर नहीं,करोड़ों की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत दयनीय --- यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट ----🌸🌸🌸🌺🌺🌈 दनियावां (पटना).प्रखंड के तोप-सरथुआ रेलवे स्टेशन से उत्तर करोड़ों की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,तोप इन दिनों दयनीय स्थिति में है।यह भवन अपने निर्माताओं पर आँसू बहा रहा है।प्रगति यात्रा के दौरान 21 फरवरी 2025 को  तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों उद्घाटित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,तोप आज भी वीरान पड़ा है। उद्घाटन के 14 महीने बाद भी यहां एक भी डॉक्टर-नर्स की तैनाती नहीं हुई। नतीजा: वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की समय पर इलाज नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने अब वर्तमान सीएम श्री सम्राट चौधरी  को पत्र भेजकर स्वास्थ्य सेवा तुरंत शुरू कराने की मांग की है। *14 महीने से लटका है ताला*   स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से किया था। दावा था कि दनियाव...

पटना में नारी शक्ति ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने झंडी दिखाकर किया रवाना*

चित्र
 नमस्का दोस्तों आप देख रहे प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर -  आज दिनांक - 28/04/2026 ‎*पटना में नारी शक्ति ने निकाला मशाल जुलूस, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने झंडी दिखाकर किया रवाना* ‎ ‎*महिला आरक्षण के लिए पीएम मोदी ने किए प्रयास, राजद, कांग्रेस और विपक्षी दलों ने रची साजिश : संजय सरावगी* ‎ ‎*यह आयोजन केवल जुलूस नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान के समर्थन का प्रतीक :संजय सरावगी* ‎ ‎*केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के अधिकारों को लेकर प्रतिबद्ध : संजय सरावगी* ‎ ‎*आधी आबादी के भीतर विपक्ष के खिलाफ आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है: संजय सरावगी* ‎ ‎पटना, 28 अप्रैल। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में आज बिहार की राजधानी पटना की धरती पर नारी शक्ति द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस  जुलूस में  शामिल लोगों के मशाल को प्रज्वलित कर और झंडी दिखाकर रवाना किया।   ‎ ‎ इस जुलूस में शामिल महिलाओं ने हाथ में मशाल लिए विपक्षी दलो...

आफताब आलम हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार*

चित्र
 *आफताब आलम हत्याकांड का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार* रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी आफताब आलम हत्याकांड मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मुख्य आरोपी हैबतपुर निवासी संजीत कुमार उर्फ संजीत डॉन को छापेमारी कर झारखंड के रामगढ़ स्थित कुज्जू से गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि हत्या के बाद से आरोपी झारखंड में छिपकर रह रहा है।सूचना के बाद एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया तथा टीम को झारखंड रवाना किया,जहां से संजीत को गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल,एक कीपैड मोबाइल तथा एक थार गाड़ी बरामद की है।गिरफ्तार आरोपी से एसडीपीओ 2 संजीव कुमार ने थाना पर लंबी पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार जख्मी

चित्र
 ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार जख्मी  यूथ एजेंडा से अजय की रिपोर्ट  पटना- खुसरूपुर थानाक्षेत्र के नगरनौसा रोड में ट्रैक्टर बाइक सवार पर पलट गया जिससे तीन लोग जख्मी हो गया है सभी जख्मी को प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।तीनो जख्मी मालपुर गांव की है ।

भू माफिया संजीत डॉन चढ़ा पुलिस के हत्थे

चित्र
 भू माफिया संजीत डॉन चढ़ा पुलिस के हत्थे  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर- सायकिल से चलने बाला संजीत देखते देखते जमीन हड़पने में महारत हासिल कर लिया और थार समेत अरबों के अकूत सम्पत्ति के मालिक बन बैठा पहले संतोष डाउन के गुर्गे के रूप में संजीत कमजोर लोगो को डराने धमकाने का काम सुरु किया और संतोष डॉन से अलग होकर संजीत से संजीत डॉन बन गया और जमीन से अकूत सम्पत्ति जमा कर लिया । खुसरूपुर थानाध्यक्ष ने दिन दहाड़े हुई हत्या को चैलेंज के रूप में लिया और इसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और इसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया । एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि कई थानों इसके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज है पुलिस इसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है । अपराधी को हम पाताल लोक से भी खोज निकलेगे है ।

किशोर का गला रेत कर हत्या मचा कोहराम

चित्र
किशोर का गला रेत कर हत्या मचा कोहराम  रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ अपराधियों ने एक 15 वर्षीय किशोर की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के ही कटौना निवासी नीतीश पासवान के पुत्र अंकित कुमार (15 वर्ष) के रूप में हुई है। अंकित का शव खुसरूपुर के जगमालबीघा गांव के पास बरामद किया गया। अपराधियों ने अत्यंत क्रूरता का परिचय देते हुए किशोर का गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फतुहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजीव कुमार और खुसरूपुर के अपर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस अधिकारी विभिन्न पहलुओं से मामले की छानबीन कर रहे हैं घटनास्थल से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।मृतक...

परीक्षा केंद्र बदलने के लिए दिया छात्र-संघ प्रतिनिधियों ने ज्ञापन

चित्र
 परीक्षा केंद्र बदलने के लिए दिया छात्र-संघ प्रतिनिधियों ने ज्ञापन -- यूथ एजेंडा के लिए हिलसा से डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट --🌺🌺⛈️  हिलसा(नालंदा).एस.यू कॉलेज हिलसा का परीक्षा केंद्र केएसटी कॉलेज, बिहार शरीफ बनाए जाने पर छात्र जदयू पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय पूर्वी भाग (नालंदा) के अध्यक्ष आशीष कुमार ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रो मनोज कुमार जी मिलकर सौंपा ज्ञापन । विदित हो, छात्र जदयू के प्रयास से पूर्व से ही एस. यू. कॉलेज, हिलसा का परीक्षा केंद्र हिलसा में ही रहता आया है, इस बार जानकारी मिली कि विश्वविद्यालय द्वारा एस. यू. कॉलेज, हिलसा का स्नातक सत्र (2023-2027) समेस्टर -06 का परीक्षा का परीक्षा केंद्र बिहारशरीफ बनाया गया हैं। आज छात्र जदयू, हिलसा के कार्यकर्ता,पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के पूर्वी भाग के अध्यक्ष आशीष कुमार जी  के नेतृत्व में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ प्रो,मनोज कुमार सर जी  से मिलकर एस. यू. कॉलेज, हिलसा का परीक्षा केंद्र हिलसा में ही बनाने के संदर्भ में आवेदन दिया। आवेदन के आलोक में परीक्षा नियंत्रक महो...

स्वस्थ समाज रचना—दशा एवं दिशा विषय पर व्यापक चर्चा / सहभागिता*

चित्र
 *झारखंड राज्य आचार्य कुल का द्विदिवसीय प्रथम महाधिवेशन*                   *स्वस्थ समाज रचना—दशा एवं दिशा विषय पर व्यापक चर्चा /  सहभागिता* यूथ एजेंडा रिपोर्ट अनमोल कुमार झारखंड राज्य आचार्य कुल द्वारा आयोजित द्विदिवसीय प्रथम महाधिवेशन में स्वस्थ समाज रचना: दशा एवं दिशा विषय पर रांची के सभी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं प्रशिक्षु शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस महाधिवेशन का उद्देश्य शिक्षा, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से एक सशक्त एवं समरस समाज की दिशा तय करना है। आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 को आचार्य कुल झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष आचार्य डॉ. वासुदेव प्रसाद ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों का दौरा कर अधिवेशन हेतु आमंत्रण प्रदान किया एवं सम्मानित किया। इस क्रम में राम टहल चौधरी बी.एड. महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. ऋचा पदमा, डॉ. ममता, मनरखन बी.एड. कॉलेज के निदेशक मनरखन महतो एवं प्राचार्य डॉ. दूधेश्वर महतो, उदय मेमोरियल बी.एड. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सी. के. पंकज सहित डॉ. म...

महान् स्वतंत्रता सेनानी शिविद् व मुखिया स्व बांके बिहारी निर्मल की 28वी पुण्यतिथि पर याद किया गया।

चित्र
 महान् स्वतंत्रता सेनानी शिविद् व मुखिया स्व बांके बिहारी निर्मल की 28वी पुण्यतिथि पर याद किया गया। रिपोर्टर यूथ एजेंडा से बिपीन बिहारी निर्मल  दनियावां 24 अप्रैल 2026 महान् स्वतंत्रता सेनानी शिविद्  ग्राम पंचायत सिंगरियावां के पूर्व मुखिया स्व बांके बिहारी निर्मल जी के पैतृक गांव सिंगरियावां में 28वी पुण्यतिथि पर स्व बांके बिहारी निर्मल जी के शैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया, तथा उनके द्वारा देश के स्वाधीनता संग्राम में शक्रिय योगदान के साथ साथ राजनीतिक सामाजिक जीवन में मुखिया के पद रहते हुए समाज के दबे कुचले व असहाय लोगों सम्मान व अधिकार लिए सदैव संघर्षों पर प्रकाश डाला गया तथा उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया गया। पुण्यतिथि का आयोजन प्रत्येक वर्ष स्व बांके बिहारी निर्मल के कनिष्ठ सुपुत्र समाजसेवी बिपीन बिहारी निर्मल व परिवारजनों के द्वारा मनाया जाता है, इस अवसर पर पुत्रवधु कुमारी रेणु निर्मल, पुत्री कुमारी आशा निर्मल, पौत्री अस्मिता रानी, अनुप्रिया रानी,पौत्र अभिजीत राज निर्मल, अभिनीत राज निर्मल, अरमान राज निर्मल परिवार के अलावे दर्जनों साम...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सेहत केंद्र यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सेहत केंद्र यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया  युथ एजेंडा की रिपोर्ट गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना के सेहत केंद्र यूनिट द्वारा एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी विभाग, आईजीआईएमएस, पटना के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्राओं को संबोधित किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में कैंसर संबंधी जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में आईजीआईएमएस, पटना से आईं डॉ. शिवानी सिन्हा (सहायक प्राध्यापक), डॉ. काजल सिन्हा (सहायक प्राध्यापक), डॉ. श्वेता सुमन (सहायक प्राध्यापक) तथा डॉ. शुभम श्री (मेडिकल सोशल सर्विस ऑफिसर, सामुदायिक चिकित्सा विभाग) ने ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर एवं एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन के विषय में विस्तृत व्याख्यान दिया। विशेषज्ञों ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए छात्राओं को इन रोगों के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच कराने तथा टीकाकरण अपनाने की सलाह दी। विशेषज्ञों ने एचपीवी संक्रमण के बारे में बताते हुए कहा कि यह एक सामान्य वायरस है, जो मुख्यतः संपर...

अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौधिक मंच के बिहार प्रदेश के मुख्य संगठन महमंत्री बने अनमोल कुमार*

चित्र
 *अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौधिक मंच के बिहार प्रदेश के मुख्य संगठन महमंत्री बने अनमोल कुमार* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। सत्य सनातन ट्स्ट द्वारा संचालित अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौधिक मंच के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशान्दजी ब्रह्मगिरी महाराज ने अनमोल कुमार को बिहार प्रदेश का मुख्य संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।  इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी  श्यामानंदजी महाराज ने कहा कि अनमोल कुमार को अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौधिक मंच का बिहार प्रदेश का  मुख्य संगठन महामंत्री नियुक्त करने से न केवल बिहार में बल्कि अन्य प्रदेशों में भी सनातन धर्म का प्रचार प्रसार होगा। साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का व्यापक विस्तार भी होगा। इस नियुक्ति के लिए श्यामानंदजी ने अन्तर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वामी स्वदेशान्दजी ब्रह्मगिरी महाराज को साधुवाद देते हुए कहा कि इनके दूरदर्शिता से सारे भारत में सनातन धर्म का ध्वज फहरेगा।

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया पृथ्वी दिवस यूथ एजेंडा की रिपोर्ट दिनांक 22/04/2026 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक प्रभावशाली एवं जागरूकता से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पर्यावरण विज्ञान, प्राणी विज्ञान एवं वनस्पति विज्ञान विभागों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी के प्रेरणादायी नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका कुशल संचालन पर्यावरण विज्ञान की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती शिवानी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं की सक्रिय उपस्थिति रही, जिसने इस आयोजन को जीवंत और प्रेरणादायक बना दिया। महाविद्यालय के सभी विभागों के शिक्षक भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और अधिक बढ़ गया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में पृथ्वी संरक्षण की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आज के समय में सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहि...

श्याम बने बैकुंठधाम गौरी शंकर मंदिर के कोषाध्यक्ष।

चित्र
 श्याम बने बैकुंठधाम गौरी शंकर मंदिर के  कोषाध्यक्ष। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव पीठाधीश्वर विजय कुमार सिंह उर्फ श्याम नाथ सिंह उर्फ स्वामी श्यामा नंद जी महाराज को बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अध्यक्ष (प्रोफेसर) रणवीर नंदन ने पटना से सटे खुसरूपुर,(बैकटपुर) स्थित प्राचीन ऐतिहासिक श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर न्यास का कोषाध्यक्ष बनाया है। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने  ज्ञापक 93 दिनांक 17 अप्रैल 2026 के तहत इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।       गौर तलब है कि पटना सिटी के अनुमंडल अधिकारी इस न्यास के पदेन अध्यक्ष है और प्रसिद्ध समाजसेवी राजाराम सिंह न्यास के सचिव है। कोषाध्यक्ष श्री श्याम ने आज न्यास के पदेन अध्यक्ष और पटना सिटी के एसडीओ सत्यम सहाय से मिलकर उन्हे बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद का आदेश पत्र समर्पित किया। एसडीओ श्री सहाय ने कोष संचालन हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। श्री श्याम ने बताया कि पदेन अध्यक्ष ने मंदिर के न्यास की कोष के ऑडिट का भी आदेश जारी कर दिया है।   ...

प्रेम प्रसंग में हुआ किशोर की हत्या पुलिस ने गुत्थी सुलझाने में सफल रही

चित्र
 प्रेम प्रसंग में हुआ किशोर की हत्या पुलिस ने गुत्थी सुलझाने में सफल रही  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  पटना पुलिस की कार्रवाई | गुमशुदा किशोर हत्या कांड का सफल उद्भेदन* दिनांक 23.03.2026 को मोकामा थानांतर्गत एक आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें दिनांक 20.03.2026 से एक किशोर के गुमशुदा होने की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, बाढ़, पटना के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त विजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में प्रेम प्रसंग से संबंधित तथ्य प्रकाश में आया। साथ ही यह तथ्य सामने आया कि लड़की के कुख्यात चाचा ज्ञानप्रकाश द्वारा योजनाबद्ध तरीके से किशोर को बख्तियारपुर बुलाया गया तथा अपने सहयोगियों के माध्यम से दिनांक 20.03.2026 की रात्रि में हरनौत (जिला नालंदा) क्षेत्र में उसकी हत्या कर शव को छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार...

लोकाईन नदी से अवैध बालू खनन, तटबंध टूटने का खतरा

चित्र
 लोकाईन नदी से अवैध बालू खनन, तटबंध टूटने का खतरा --  ग्रामीणों ने लगाई सीएम व अन्य अधिकारियों से गुहार -- दनियावां से यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट ---⛈️⛈️🌺🌺 दनियावां(पटना). प्रखंड के सिंगरियावाँ-खरभैया ग्रामीण सड़क के समीप पौराणिक फल्गु नदी की शाखा लोकाईन(महात्माईंन) जो बरसाती नदी है के पुल के पास भू-माफियाओं द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध बालू और मिट्टी का खनन किया जा रहा है। इससे नदी के तटबंध के धंसने और कई गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।  इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव,डीजीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। पोकलेन-हाइवा से दिन-रात हो रही उड़ाही से महात्माईंन(बाहा) नदी की हालत खराब होती जा रही है।  आवेदन के मुताबिक, एरई छिलका से दक्षिण वेरावाँ मौजा तक भू-माफिया और दबंग पोकलेन मशीनों व हाइवा लगाकर नदी और आसपास के खेतों से जबरन बालू-मिट्टी काट रहे हैं। यह पूरा इलाका शाहजहाँपुर थाना क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खनन पूरी तरह गैर-कानूनी है।  ग्रामीणों ने बताया कि त...

पटना पुलिसब की त्वरित कार्रवाई: ज्वैलरी दुकान डकैती कांड का उद्भेदन, पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, घायल अपराधी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।*

चित्र
 *पटना पुलिसब की त्वरित कार्रवाई: ज्वैलरी दुकान डकैती कांड का उद्भेदन, पुलिस मुठभेड़ में 01 अपराधी घायल, घायल अपराधी सहित 04 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार बरामद।* रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा पटना- रामकृष्णानगर थानांतर्गत स्थित एक ज्वैलरी दुकान में 02 मोटरसाइकिल पर सवार 05 अज्ञात अपराधियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर डकैती की घटना कारित की गई थी। उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा , पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)परिचय कुमार  के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अभियुक्त उदित कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में अन्य संलिप्त अभियुक्तों की पहचान हुई, जिसके आधार पर मुख्य अभियुक्त दिलीप कुमार एवं एक अन्य अभियुक्त रोहन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त दिलीप कुमार द्वारा दुकानदार के साथ मारपीट कर उसे घायल करने की बात सामने आई है। गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार की निशानदेही पर घटना ...

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में प्रेम यूथ फाउंडेशन ने मारी बाजी

चित्र
 युवा आपदा मित्र  प्रशिक्षण में प्रेम यूथ फाउंडेशन ने मारी बाजी यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना - जिले के संपतचक स्थित द इगल व्यू ट्रेनिंग सेंटर में आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित 7 दिवसीय युवा आपदा मित्र  प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस प्रशिक्षण में जिले भर से सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया परिणाम घोषित होने पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के प्रतिभागियों ने बाजी मार ली। कार्यक्रम में खुशी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर फाउंडेशन  का नाम रोशन किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर भी प्रेम यूथ फाउंडेशन के ही एक अन्य स्वयंसेवक ने कब्जा जमाया। इस उपलब्धि से फाउंडेशन  में खुशी की लहर दौड़ गई है। फाउंडेशन  के स्वयंसेवक अविनाश कुमार ने बताया कि उनके सभी प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और अच्छे अंकों के साथ प्रशिक्षण पास किया। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय सहायता के लिए तैयार करना है, ताकि वे समाज में “आपदा मित्र” बनकर लोगों की मदद कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान ...

परशुराम महोत्सव व राजकीय मेला का उद्घाटन सम्राट चौधरी ने वर्चुअल ( विडियो कान्फ्रेन्सिग) के माध्यम से किया*

चित्र
 *परशुराम महोत्सव व राजकीय मेला का उद्घाटन सम्राट चौधरी ने वर्चुअल ( विडियो कान्फ्रेन्सिग) के माध्यम से किया* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *उन्होंने 18.11 करोड़ के लागत से यहाँ कमर्शियल ब्लिडिंग बनाने की घोषणा की* *विधायक, अनन्त कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया* रिपोर्ट अनमोल कुमार मोकामा। स्थानीय परशुराम स्थान में आयोजित परशुराम महोत्सव सह राजकीय मेला का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने वर्चुअल रूप से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। सर्वप्रथम उन्होंने मोकामा वासियों को परशुराम स्थान में 18.11 करोड़ के लागत से कमर्शियल ब्लिडिंग बनवाने की घोषणा किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोकामा बासियों इस आयोजन के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मोकामा को औधोगिक और व्यवसायिक हब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़गे  । बाटा, मैक्डुअल सहित अन्य मूत्यप्राय औधोगिक स्थल या कम कीमत का जमीन उपलब्ध होने पर उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। उनहोंने कहा प्रधानमंत्री स्वयं यहाँ आकर उत्तर दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए एन एच -31 पर एडिलेड ब्रिज को निर्माण सड़क और रेल यातायात का दोहरीकरण की ...

नपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन*

चित्र
 *नपं अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष कार्यालय का उद्घाटन* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।नगर पंचायत खुसरूपुर के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के नव सुसज्जित कक्ष का उद्घाटन समाजसेवी सह हरदासबीघा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू गोप ने नपं अध्यक्ष मिंटू कुमार,उपाध्यक्ष ममता देवी व वार्ड पार्षदों की उपस्थिति में सोमवार को फीता काटकर किया।इस मौके पर नपं अध्यक्ष ने भगवान की पूजा की एवं नारियल फोड़कर कर नए कार्यालय में प्रवेश किया। इस अवसर पर सुषमा देवी,भूषण कुमार पांडेय,वीरेंद्र कुमार,विशाल कुमार,राम शंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं पार्षद प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

भाजपा विधायक घायल, मुख्य मंत्री ने विधायक का स्वास्थ्य का लिया जाएगा।

चित्र
 भाजपा विधायक घायल, मुख्य मंत्री ने विधायक का स्वास्थ्य का लिया जाएगा। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। भाजपा के कुम्हरार विधायक संजय कुमार गुप्ता एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गये। उनकी छाती की पसलियों में गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने उन्हें चलने ,फिरने, और बोलने से पूर्ण रूपेण मना किया है।       बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संजय गुप्ता के निजी आवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य का जायजा लिया। उनके बेहतर इलाज हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।     विधायक श्री गुप्ता बंगाल के चुनाव प्रचार में भाग लेकर बीती रात पटना लौट रहे थे की बेगूसराय के आसपास अचानक एक मालवाहक ट्रक से  बड़ा टायर गिरने के कारण  विधायक श्री गुप्ता के ड्राइवर के गाड़ी का संतुलन खो दिया और गाड़ी पलट गई। घायल विधायक को तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे के माध्यम से यह उजागर हुआ कि विधायक की छाती की पसलियों में अति गंभीर चोट है। विधायक श्री गुप्ता अगम कुआं थाना के पास स्थित अपने निजी आवास में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इधर विधायक का हाल-चाल...

परशुराम जन्मोत्सव और गंगा अवतरण दिवस पर विशाल शोभा और क्लश यात्रा निकला गया*

चित्र
 *परशुराम जन्मोत्सव और गंगा अवतरण दिवस पर विशाल शोभा और क्लश यात्रा निकला गया* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट अनमोल कुमार मोकामा। आज अक्षय तृतीया, परशुराम जन्मोत्सव, गंगा अवतरण दिवस पर विशाल शोभा यात्रा और क्लश यात्रा निकला गया। गंगा पूजनोपरांत 5000 महिलाओं ने गंगा का जल भरकर संपूर्ण शहर में क्लश यात्रा निकला गया।  शोभा यात्रा में रथयात्रा में भगवान परशुराम, भगवान शिवशंकर और अन्य देवताओं का चैतन्य प्रतिमूर्ति अभूतपूर्व, आकर्षण का केंद्र और दर्शनीय रही। श्रद्धालुओं का भीड़ दर्शन और पूजन के लिए उमड़ पड़ी।  शोभायात्रा में हाथी, घोड़ा, ताशा, बैण्ड बाजा का प्रदर्शन काफी रोमांचक था। क्लश यात्रा में शामिल महिलाओं ने नगर भ्रमण कर बाबा परशुराम के मन्दिर में स्थापित यज्ञ स्थल पर क्लशों को स्थापित किया।

ए.एन. कॉलेज, पटना में “एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप” पर पूर्व-नियोजन संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

चित्र
 ए.एन. कॉलेज, पटना में “एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप” पर पूर्व-नियोजन संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट ए.एन. कॉलेज, पटना के लाइब्रेरी हॉल में आज एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप पर आधारित पूर्व-नियोजन संवाद (Pre-Placement Talk) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को फेलोशिप, सामाजिक नेतृत्व, इंटर्नशिप, करियर अवसर तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़ी संभावनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राजनीति विज्ञान विभाग (Department of Political Science) के तत्वावधान में तथा अर्थशास्त्र, एमबीए, वाणिज्य, एम.आई.आर. एवं इतिहास विभाग के सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक ए.एन. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शैलेश कुमार रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। ऐसे फेलोशिप कार्यक्रम युवाओं को समाज के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं और उन्हें करियर के नए आयामों से जोड़ते हैं। कार्यक्रम के आयोज...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की ओर से नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना की ओर से नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में *“नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान”* के अंतर्गत आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को स्लोगन एवं पोस्टर प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा IQAC के तत्वावधान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा उनकी सृजनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर और प्रभावशाली स्लोगन के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए, जिनमें महिला अधिकार, समानता, शिक्षा और आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं—खुशी, अनामिका, आस्था, कोमल, स्नेहा एवं दरक्षा—को विजेता घोषित किया गया।  महाविद्यालय की प्राचार्या, प्रो. विजय लक्ष्मी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक जागरूकता को...

अपने बेबाक अंदाज और सादगीपूर्ण जीवन,समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाएंगे स्व0 चंद्रशेखर ---

चित्र
 जयंती पर याद किये पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर 🌺🌺🌺 ---- अपने बेबाक अंदाज और सादगीपूर्ण जीवन,समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए जाने जाएंगे स्व0 चंद्रशेखर --- यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट --- दनियावां(पटना).प्रखंड के जवाहरलाल नेहरू शिशु सेवा  मंडल,शाहजहांपुर के तत्वावधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री महान समाजवादी नेता चंद्रशेखर की 99 वीं जयंती मनाई गई।जिसमें बड़ी संख्या में समाजसेवी,बुद्धिजीवियों और युवाओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मौके पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का विश्लेषण करते हुए वरीय पत्रकार और समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ने कहा कि  चंद्रशेखर उनका निजी जीवन सादगी से भरा था।उन्होंने अपनी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया,इसी वजह से कई बार राजनीतिक नुकसान भी उठाया।संसद में उनका भाषण तथ्यों और बेबाक़ी से ओतप्रोत होते थे।पक्ष-विपक्ष दोनों उनकी बात गौर से सुनते थे।सरपंच अनिल कुमार सिंह ने उन्हें अपनी श्रद्धा सुमन निवेदित करते हुए कहा कि 1983 में उन्होंने कन्याकुमारी से दिल्ली तक 4260 किलोमीटर की 'भारत यात्रा' प...

पर्यावरण, साहित्य और पत्रकारिता में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि नवाजा गया*

चित्र
 *पर्यावरण, साहित्य और पत्रकारिता में प्रो.अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि नवाजा गया* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट अनमोल कुमार बगहा / दिल्ली । पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर सिंह के 99वें जयंति 17 अप्रैल के उपलक्ष्य पर विश्व संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण आयोग, नई दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रो. अरविन्द नाथ तिवारी को डाॅक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया गया है, यह आयोजन ग्रीन लांग नार्थ बैंकेंट न्यू देहली अशोक बिहार के सभागार में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे फिल्म अभिनेता सुदेश बेरी,विशिष्ट अतिथि राकेश कुमार राही सेवानिवृत एजुकेशन डायरेक्टर पूर्वी दिल्ली, विजय कुमार यादव सेवानिवृत पुलिस कमिश्नर दिल्ली, शिक्षाविद शिवानी कुमारी आदि ने प्रो.तिवारी को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि में प्रशस्ति पत्र,मोमेंटो, शाल, मेडल देकर मंच पर सम्मानित किया। डाॅक्टरेट का सम्मान पर्यावरण, साहित्य और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रशंसनीय कार्य करने के लिए मिला है। प्रोफेसर तिवारी वर्तमान में पीयूएसटी महिला महाविद्यालय, बगहा-1 में इतिहास विभागाध्यक्ष क...

नारी के सहभागिता से ही बनेगा विकसित भारत - मुख्यमंत्री

चित्र
 नारी के सहभागिता से ही बनेगा  विकसित भारत - मुख्यमंत्री  यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट पटना -मेरा युवा भारत, पटना, बिहार, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में नारी शक्ति वंदन थीम पर राष्ट्रीय फन रन कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 06 बजे मैरिन ड्राइव रेलवे ब्रिज-जे.पी. गंगा पथ से प्रारम्भ होकर एल.सी.टी. घाट तक 2.5 किमी की दूरी तय करते हुए समाप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवक समेत विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, जीविका, महिला सामाजिक संगठनों, स्वंय सहायता समूह, सरकारी अधिकारीगण, स्कूल, कॉलेज के छात्राओं, प्रोफेसर आदि 5000 से अधिक संख्या में सम्मिलित हुए। यह कार्यक्रम नारी शक्ति को सम्मान देने और विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का उद्घाटन  सम्राट चौधरी,  मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा किया गया तथा हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारम्भ किया गया। उन्होंने  ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने में यह दौड़ का कार्यक्रम ...

अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराएं पदाधिकारीः संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग*

चित्र
 *अस्पतालों में आपदा प्रबंधन की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराएं पदाधिकारीः संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *• संभावित आपदा के समय अस्पतालों में सुरक्षा मानकों के लिहाज से तैयार होने वाले दिशा-निर्देश को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली के साथ हुई वर्चुअल बैठक* *• बैठक में आपदा प्रबंधन, राज्य स्वास्थ्य समिति, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अधिकारी हुए शामिल* पटना, 17 अप्रैल। आपदा प्रबंधन विभाग में विभागीय सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देशानुसार संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में एनडीएमए के अधिकारियों ने राज्य भर के अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में आपदा प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही मरीजों की सुरक्षा के उद्देश्य से अस्पतालों के लिए आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने के लिए कहा। बैठक में संयुक्त सचिव ने जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिले से लेकर ...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में नारी शक्ति वंदन जागरूकता मार्च का सफल आयोजन**

चित्र
**गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में  नारी शक्ति वंदन जागरूकता मार्च का सफल आयोजन** यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *नारी शक्ति वंदन जागरूकता अभियान* के अंतर्गत 17 अप्रैल 2026 को एक जागरूकता मार्च का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के सभी विभागों एवं एनएसएस इकाई द्वारा, आईक्यूएसी के तत्वावधान में संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जो महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक संवेदनशीलता को बढ़ावा देने के प्रति उनकी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह कार्यक्रम प्राचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रतिभागियों ने थीम आधारित पोस्टर एवं प्रभावशाली नारों के माध्यम से आमजन में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। मार्च दोपहर 12:00 बजे महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर रोड तक गया तथा पुनः परिसर में समाप्त हुआ। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को जोड़ना एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के योगदान को पहचानने और समर्थन देने के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का एक विशे...

बी.डी. कॉलेज, पटना में “एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप” पर पूर्व-नियोजन संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ।

चित्र
 बी.डी. कॉलेज, पटना में “एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप” पर पूर्व-नियोजन संवाद कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट दिनांक:- 17.04.26 पटना। बी.डी. कॉलेज, पटना में एसबीआई यूथ फॉर इंडिया फेलोशिप के सहयोग से एक पूर्व-नियोजन संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को करियर, इंटर्नशिप, सामाजिक नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संरक्षक महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. रत्ना अमृत रहीं। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव, सामाजिक भागीदारी और कौशल विकास अत्यंत आवश्यक है। ऐसे फेलोशिप कार्यक्रम युवाओं को न केवल रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें समाज के लिए कार्य करने की दृष्टि भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के प्लेसमेंट एवं इंटर्नशिप समन्वयक डॉ. मोहम्मद अली उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करत...