भू माफिया संजीत डॉन चढ़ा पुलिस के हत्थे
भू माफिया संजीत डॉन चढ़ा पुलिस के हत्थे
रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर- सायकिल से चलने बाला संजीत देखते देखते जमीन हड़पने में महारत हासिल कर लिया और थार समेत अरबों के अकूत सम्पत्ति के मालिक बन बैठा पहले संतोष डाउन के गुर्गे के रूप में संजीत कमजोर लोगो को डराने धमकाने का काम सुरु किया और संतोष डॉन से अलग होकर संजीत से संजीत डॉन बन गया और जमीन से अकूत सम्पत्ति जमा कर लिया । खुसरूपुर थानाध्यक्ष ने दिन दहाड़े हुई हत्या को चैलेंज के रूप में लिया और इसकी गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और इसे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया । एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि कई थानों इसके ऊपर आपराधिक मामला दर्ज है पुलिस इसकी पूरी कुंडली खंगालने में जुटी है । अपराधी को हम पाताल लोक से भी खोज निकलेगे है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें