प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना-प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने गुरुवार सुबह दीघा-सोनपुर पुल के पास गंगा तट पर विशेष सफाई अभियान चलाया इस अभियान में 30 से अधिक स्वयंसेवको ने भाग लिया।
*प्लास्टिक मुक्त गंगा का संकल्प*
सुबह 8 बजे शुरू हुए अभियान में युवाओं ने दस्ताने पहनकर नदी तट पर फैले प्लास्टिक, पॉलिथीन, पूजा सामग्री और अन्य कचरे को एकत्र किया। सफाई के बाद सभी कचरे को एक जगह इकट्ठा कर नगर निगम को सौंपा गया। स्वयंसेवकों ने हाथों में पोस्टर लेकर "प्लास्टिक मुक्त गंगा", "गंगा बचाओ, जीवन बचाओ" और "पर्यावरण संरक्षण - हमारा दायित्व" जैसे नारे लिखे थे। एक छात्रा ने कहा, "गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी आस्था है। इसे साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।"
*मास्क और दस्ताने के साथ सावधानी कोविड के बाद की सतर्कता को देखते हुए सभी स्वयंसेवक मास्क और दस्ताने पहने हुए थे। अभियान के दौरान आसपास के लोगों को भी कचरा न फेंकने और गंगा को स्वच्छ रखने की अपील की गई।युवाओं की भूमिका अहम ।
प्रेम यूथ फाउंडेशन के संयोजक रौनक कुमार ने बताया कि फाउंडेशन के सहयोग से हम लगातार पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं।
*स्थानीय लोगों ने सराहा*
दीघा घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों और नाविकों ने युवाओं के इस प्रयास की सराहना की। एक नाविक ने कहा, "रोज पूजा का सामान और प्लास्टिक फेंक दिया जाता है। अगर युवा ऐसे ही जागरूक करेंगे तो गंगा जरूर साफ होगी।आगे भी जारी रहेगा अभियान
फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर सुलेखा ने बताया कि यह अभियान एक दिन का नहीं है। हर महीने गंगा के अलग-अलग घाटों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में भी पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला होगी । फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने लोगो से आह्वान किया की गंगा हमारी माई है इसमे कूड़ा, कचरा, पूजन सामग्री, मानव या पशु का शव कदापि प्रवाहित न करे । मौके पर अंकित,शिवू ,वैष्णवी,,सोनाक्षी,विशाल,मनीष समेत दर्जनों स्वयंसेवक मौजूद रहे

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें