संदेश

अक्टूबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खुसरूपुर थाना को मिली तीन नई गश्ती बाइक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में होगी सहूलियत

चित्र
 खुसरूपुर थाना को मिली तीन नई गश्ती बाइक, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में होगी सहूलियत यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा खुसरूपुर। बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से खुसरूपुर थाना को गश्ती व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन नई बाइक उपलब्ध कराई गई हैं। इन बाइकों के मिलने से थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद है। खुसरूपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि नई बाइक मिलने से पुलिसकर्मियों को थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती करने में काफी सुविधा होगी। इससे किसी भी सूचना पर पुलिस टीम को मौके तक तेजी से पहुंचने में मदद मिलेगी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर नियंत्रण करना तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नई गश्ती बाइक से पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी और संवेदनशील इलाकों में निगरानी भी बेहतर तरीके से की जा सकेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गश्ती व्यवस्था मजबूत होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने में भी मदद मिलेगी।

शिद्दत के साथ याद किए गए गांधी और लालबहादुर शास्त्री , हुई पुष्पांजलि।

चित्र
 शिद्दत के साथ याद किए गए गांधी और लालबहादुर शास्त्री , हुई पुष्पांजलि। ----   डॉ0 राजीव नयन youth Ajenda रिपोर्टर,(सरथुआ,तोप,दनियावां, पटना व नालंदा) ---🌸🌾🌷🖋️🌈💞 दनियावां/हिलसा:- हिलसा एसडीओ कार्यालय के निकट अवस्थित गांधी पार्क में शुक्रवार को गांधी - शास्त्री जयंती मनाई गई। एसडीओ अमित कुमार पटेल की अध्यक्षता में गांधी चर्चा का भी आयोजन हुआ जिसमे कई पदाधिकारियों के अलावा शहर के गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस कड़ी में गांधी जी की आदमक़द प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें शिद्दत के साथ याद किया गया। माल्यार्पण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एसडीओ अमित कुमार पटेल एवं डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बापू के मार्ग पर चलकर ही विश्व का कल्याण संभव है।समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी को नमन करते हुए उन्हें शांति एवं अहिंसा का पुजारी बताया तथा उनके द्वारा बताए गए अहिंसा के सिद्धांत को अपनाने की अपील लोगों से की। इस दौरान नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने पर भी बल दिया गया।इस दौरान मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा...

हिलसा में गांधी जी के विचारों और आदर्शों पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन

चित्र
 हिलसा में गांधी जी के विचारों और आदर्शों पर हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन --- किसानों के बीच खादी के अंगवस्त्र का हुआ वितरण. ---🌸🌷🌷🌈🪴🪴💞💞🌺🌹🌈🖋️🌾⛳🌾🌾🪻  डॉ0 राजीव नयन,youth Ajenda रिपोर्टर! *हिलसा/दनियावां*. शुक्रवार 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर दनियावां, हिलसा में कई कार्यक्रम आयोजित हुए।योगीपुर रोड,हिलसा के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में इसके निदेशक शिक्षाविद संजय कुमार प्रभाकर ने गांधी जी के आदर्शों सेवा,सत्य-अहिंसा, सत्याग्रह और खादी वस्त्रों की उपयोगिता पर स्कूली बच्चों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया।उन्होंने अपने उद्द्बोधन में कहा कि--तत्कालीन ब्रिटिश पीएम विंस्टन चर्चिल ने गांधी जी के बारे में कहा था कि--" आने वाली पीढ़ियां शायद ही यह विश्वास करे कि धरती पर ऐसा भी कोई हाड़-मांस का एक पुतला पैदा लिया था--!"उन्होंने गांधी जी के तीन बंदरों का भी उदाहरण दिया कि बुरा मत बोलो,बुरा मत देखो और बुरा मत सुनो!मौके पर विद्यालय के उपनिदेशक तेजस्वी प्रभाकर,प्रियंका पटेल प्रभाकर,सत्येंद्र सर् व अन्य ने भी अपनी ब...

पटना जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk/Child Corner की स्थापना।

चित्र
 पटना जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk/Child Corner की स्थापना। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बच्चों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता बच्चों को सुरक्षित, संवेदनशील एवं बाल-मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पटना जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk/Child Corner की स्थापना की गई है। इसी क्रम में श्री संकेत कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना द्वारा बच्चों को जागरूक करते हुए संवाद स्थापित किया गया । यह पहल बच्चों को अपनी समस्याओं को बिना किसी भय या संकोच के साझा करने, आवश्यक सहायता प्राप्त करने तथा पुलिस के साथ सहज संवाद स्थापित करने के लिए सुरक्षित एवं विश्वासपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराती है। बालिकाओं से संवाद एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु योग्य महिला पुलिसकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है। Child Help Desk/Child Corner पर आने वाले बच्चों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के साथ सुना जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उचित सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। संबंधित पदाधिकारी के मोबाइल नंबर प्रदर्शित एवं सक्रिय रहेंगे, ताकि बच्चों के अभिभावक/परिजन आवश्यकता पड़ने पर ...

जर्जर भवनो एवं भग्नावशेषों का होगा जीर्णोद्वार, मंदिर के सर्वांगीण विकास में जन भागीदारी आवश्यक।

चित्र
 जर्जर भवनो एवं भग्नावशेषों का होगा जीर्णोद्वार, मंदिर के सर्वांगीण विकास में जन भागीदारी आवश्यक। यूथ एजेंडा से सुनील की रिपोर्ट पटना सिटी। खुसरूपुर  (बैकटपुर) के बैकुंठ धाम मंदिर के जर्जर एवं ध्वस्त भग्नावशेष  का जीर्णोद्वार  किया जाएगा। क्रमवार होगा इस मंदिर का सर्वांगीण विकास। न्यास समिति की सहमति और स्वीकृति के बिना मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की सभा ,कथा और समारोह का आयोजन नहीं होगा।         पटना सिटी की एस डी एम और और श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर नया समिति की पदेन अध्यक्ष श्रीमती कशिश बख्शी के कार्यालय में उनके द्वारा आहुत न्यास समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया।         श्रीमती कशिश द्वारा पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में व्यस्तति के कारण एसडीएम कार्यालय के कार्यपालिक सुनील कुमार ने बैठक लिया।   न्यास समिति ने इस बैठक में सर्व समिति से प्रस्ताव पारित कर श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर के जर्जर भवनों  एवं ध्वस्तु भग्नावशेषों के जीर्णोद्वार का निर्णय ल...

महात्मा गाँधी आज पूरी दुनिया मे प्रसांगिक है - प्रेम कुमार

चित्र
 महात्मा गाँधी आज पूरी दुनिया मे प्रसांगिक है - प्रेम कुमार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट फतुहा । गांधी जयंती के अवसर पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गुरुवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में  प्रेम  युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी जी , चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रवि कुमार सहित दर्जनों शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम युथ फाउंडेशन के फाउंडर गांधीवादी प्रेम जी ने  महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, अनुशासन और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। इस दौरान शिक्षकों ने भी महा...

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम

चित्र
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 01 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्री अरविंद महिला कॉलेज, पटना के समाजशास्त्र विभाग द्वारा स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को व्यवहार में उतारना तथा छात्राओं में स्वच्छता, श्रम की गरिमा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया, जिसमें छात्राओं एवं शिक्षकों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई की गई तथा छात्राओं को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. साधना ठाकुर, प्रो. पुष्पा राय, प्रो. अंजलि प्रसाद, डॉ. प्रिय रंजन, डॉ. मधुलिका एवं डॉ. गोपाल कुमार ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि गांधी जी के लिए स्वच्छता केवल बाहरी सफाई तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह व्यक्ति के आचरण, सामाजिक...

दनियावां में जदयू का भव्य कार्यकर्ता संवाद सम्पन्न, स्नातक निर्वाचन 2026 में एनडीए की जीत का संकल्प*

चित्र
 *दनियावां में जदयू का भव्य कार्यकर्ता संवाद सम्पन्न, स्नातक निर्वाचन 2026 में एनडीए की जीत का संकल्प* --  डॉ0 राजीव नयन की Youth Ajenda के लिए रिपोर्ट --- 🌷🌸🌸🌈🌈🍃🌺🪴🪴🏹🏹🏹🚩🚩🚩🚩 *दनियावां (पटना)।* पटना स्नातक निर्वाचन चुनाव-2026 के संदर्भ में जदयू के द्वारा दनियावां में सूर्यमंदिर के समीप गुरुवार को नीतीश लोहिया सभागार में  एक विशाल *कार्यकर्ता संवाद* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *माननीय विधायक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र श्री नीरज कुमार जी* मौजूद रहे। मंच पर उनके साथ *माननीय विधायक अरुण शाह जी, माननीय विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह जी, वरिष्ठ जदयू नेता जनार्दन प्रसाद सिंह जी,विशन कुमार बिट्टू(सरथुआ व फतुहा) जदयू सचिव संतोष कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष रंजीत यादव जी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जी* एवं सभी मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता *दनियावां प्रखंड जदयू अध्यक्ष नवनीत कुमार* ने की। कार्यक्रम में *मनोज पटेल,पटना ग्रामीण जिलाध्यक्ष अशोक कुमार, खरभैया पैक्स अध्यक्ष मुन्ना कुमार, ...

बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत महाविद्यालयों को नए विश्वविद्यालयों में शामिल किए जाने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन

चित्र
बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के तहत महाविद्यालयों को नए विश्वविद्यालयों में शामिल किए जाने के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन यूथ एजेंडा से नीलम वर्मा की रिपोर्ट बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत माता सीता महिला विश्वविद्यालय एवं दिनकर विश्वविद्यालय के गठन तथा पुराने विश्वविद्यालयों के अंगीभूत महाविद्यालयों को इन नए विश्वविद्यालयों में शामिल किए जाने के विरोध में आज श्री अरविन्द महिला कॉलेज, काजीपुर, पटना में शिक्षक एवं कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बैठक एवं धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए। श्री अरविन्द महिला कॉलेज, जेडी वीमेंस कॉलेज, गंगा देवी महिला कॉलेज, खगौल महिला कॉलेज, बी.डी. कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, टी.पी.एस. कॉलेज, बी.एस. कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालयों के शिक्षक एवं कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। श्री अरविन्द महिला कॉलेज की बड़ी संख्या में छात्राओं ने भी धरना-प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी की। का...

विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में टी.पी.एस. कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

चित्र
 विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में टी.पी.एस. कॉलेज का शानदार प्रदर्शन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट स्वर्ण पदकों के साथ ताइक्वांडो में तृतीय स्थान और कराटे में उपविजेता ट्रॉफी पटना, 1 अक्टूबर 2026। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं 2026–27 में टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। ताइक्वांडो, कराटे एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने कई स्वर्ण पदक अर्जित किए। 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अर्पितामा राज ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन के आधार पर टी.पी.एस. कॉलेज ने समग्र महाविद्यालय प्रदर्शन में तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 30 सितंबर को आयोजित कराटे प्रतियोगिता में प्रीति राज, अपराजिता सिंह एवं राज लक्ष्मी ने अपने-अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज को बालिका वर्ग की उपविजेता ट्रॉफी दिलाई। इसी दिन बी.डी. कॉलेज में आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में राहुल कुमार ने स्वर्ण पदक अर्जित किया। इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल...

पटना स्नातक MLC चुनाव में जदयू में बगावत, अनंत सिंह ने पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा

चित्र
 पटना स्नातक MLC चुनाव में जदयू में बगावत, अनंत सिंह ने पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *पटना।* पटना स्नातक विधान परिषद सीट का चुनावी माहौल गरमा गया है। जदयू विधायक अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत कर दी है। उन्होंने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार और पूर्व मंत्री नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जन सुराज के प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह को खुला समर्थन देने का ऐलान किया है। मंगलवार को डॉ. अनुज सिंह के नामांकन के दौरान अनंत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ गमछा लहराते हुए पहुंचे और शक्ति प्रदर्शन किया। उनके इस कदम से जदयू खेमे में हड़कंप मच गया है। *पुरानी है दोनों के बीच की अदावत* अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच राजनीतिक और व्यक्तिगत खींचतान काफी पुरानी है। 2015 के विधानसभा चुनाव में जब जदयू ने अनंत सिंह का टिकट काट दिया था, तब पार्टी ने नीरज कुमार को मोकामा से मैदान में उतारा था। उस समय जेल में रहते हुए अनंत सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़कर नीरज कुमार को करारी शिकस्त दी थी। इसके बाद 2019 के चर्चित AK-47 मामले में भी अनंत सिंह लगातार आरोप...