महात्मा गाँधी आज पूरी दुनिया मे प्रसांगिक है - प्रेम कुमार

 महात्मा गाँधी आज पूरी दुनिया मे प्रसांगिक है - प्रेम कुमार 



यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

फतुहा । गांधी जयंती के अवसर पर चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गुरुवार को महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में  प्रेम  युथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी जी , चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रवि कुमार सहित दर्जनों शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रेम युथ फाउंडेशन के फाउंडर गांधीवादी प्रेम जी ने  महात्मा गांधी के जीवन, उनके विचारों और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा, अनुशासन और स्वच्छता के संदेश को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी समाज और युवा पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

इस दौरान शिक्षकों ने भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान