संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा

चित्र
शराब तस्कर को पुलिस ने दबोचा  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  सालिमपुर थानांतर्गत बेनीपुर बगीचा से अभियुक्त हरेंद्र राय पिता विष्णुदेव राय ग्राम काला दियारा थाना सालिमपुर जिला पटना को 58 लीटर देशी शराब के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम करवाई की जा रही है। ये वर्तमान में सालिमपुर थाना के निम्नलिखित कांड में फरार चल रहे थे 1.सालिमपुर थाना कांड संख्या 351/25 दिनांक 06/12/25 धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम 2.सालिमपुर थाना कांड संख्या 207/25 दिनांक 21/07/25 धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम 3.सालिमपुर थाना कांड संख्या 55/26 दिनांक 11/02/26 धारा 30(ए) उत्पाद अधिनियम

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी

चित्र
  रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी यूथ एजेंडा की रिपोर्ट   पटना सिटी।रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक क्लब के अध्यक्ष डॉ. बीज मोहन प्रसाद व सचिव रो विष्णु झुनझुनवाला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान सत्र 2026–27 के अध्यक्ष रो. पंकज किशोर सिंह एवं सचिव रो. रव्यांशु प्रीत को उनके दायित्वों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं। रोटरी सत्र 2027–28 के लिए अध्यक्ष रो. अरविंद मेहता एवं सचिव रो. विजय कुमार यादव का सम्मान कर उन्हें सफल कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की गईं। क्लब के चेयरमैन रो. राजेश बल्लभ उर्फ मुन्ना यादव ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी सदस्यों को साथ लेकर रोटरी के आदर्श स्वार्थ से ऊपर सेवा को आत्मसात करते हुए समाज हित में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।  सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना व्यक्त किया । मौके पर रो. रवि शंकर प्रीत, रो. विष्णु झुनझुनवाला, रो. कृष्ण कुमार यादव, रो. बिनोद मिश्रा, रो. कवि सैनी, रो. सचिन शर्मा सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

लक्ष्मीनारायण यज्ञ के लिए गंगाजल लेकर फतुहा से गौरा गांव तक निकली भव्य कलश यात्रा*

चित्र
 *लक्ष्मीनारायण यज्ञ के लिए गंगाजल लेकर फतुहा से गौरा गांव तक निकली भव्य कलश यात्रा* *गौरा महादेव मंदिर में पूर्णिमा को होगा यज्ञ का समापन* -- यूथ एजेंडा के लिए दनियावां से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट  --- हिलसा(नालंदा).शनिवार को त्रिवेणी घाट फतुहा से कलश मे गंगाजल भरते हुए हिलसा बाजार से गौरा ग्राम तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाला गया।विदित हो कि त्रिदिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन गौरा ग्राम में किया जा रहा है। यह यज्ञ अनुष्ठान हर वर्ष गौरा महादेव मंदिर में आयोजित की जाती है।इस यज्ञ अनुष्ठान मे भटबिगहा,अरपा,अगनु बिगहा,कलियाचक सहित अगल-बगल के अन्य गांव से श्रद्धालु  यज्ञ मे सम्मिलित होकर अपनी मनोकामना मांगते हैं। यज्ञ के माध्यम से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।यज्ञ के यज्ञाचार्य पंडित सौरभ प्रकाश ने बताया कि गौरा ग्राम मे यह अनुष्ठान कई वर्ष से धूमधाम से आयोजित की जाती है।इस वर्ष यह अनुष्ठान 27 से 29  जून तक चलेगा। त्रियोदशी को गंगातीर्थ पुजन सह कलश शोभा यात्रा 28 को चतुर्दशी के दिन लक्ष्मीनारायण पुजन सह अखंड आरंभ एवं 29 जून पुर्णिमा को पुर्णाहुति सह भंडारा का क...

भरत तिवारी एन्काउंटर एक मनोवैज्ञानिक और कूटनीतिक विश्लेषण

चित्र
यह केवल बिहार के भोजपुर जिले के गंगा तट पर बसे एक गांव के युवक भारत तिवारी की मृत्यु की रपट नहीं है। यह भारतीय समाज, उसकी सड़ चुकी प्रशासनिक व्यवस्था, और न्याय के नाम पर किए जाने वाले 'शॉर्टकट्स' के मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक पतन का एक गहरा, वीभत्स और मार्मिक एक्सरे है। जब व्यवस्था किसी संवेदनशील, लोकप्रिय और सामाजिक सरोकार रखने वाले युवा के हाथ में कलम, हल या लैपटॉप देने की बजाय उसके हाथ में पिस्टल थमा देती है और अंततः उसे 'एनकाउंटर' के नाम पर मिटा देती है, तब केवल एक शरीर नहीं मरता—एक पूरे समाज की उम्मीद दम तोड़ देती है। एक राजनैतिक विश्लेषक, मनोवैज्ञानिक और दार्शनिक दृष्टि से इस पूरी त्रासदी का एक कूटनीतिक और ओजस्वी विश्लेषण यहाँ प्रस्तुत है: # **विशेष विश्लेषण: भारत तिवारी की त्रासदी, व्यवस्था का मनोवैज्ञानिक पतन और 'सारथी दल' की अपरिहार्यता** ## **1. दार्शनिक विश्लेषण: संवेदनशीलता से 'पिस्टल' तक का सफ़र क्यों?** दार्शनिक थॉमस हॉब्स ने कहा था कि जब राज्य (State) नागरिकों को सुरक्षा और न्याय देने में विफल हो जाता है, तो समाज वापस 'जंगलरा...

उठो जागो और तब तक मत रुको जबतक मंजिल हासिल न होजाय.

चित्र
## **युथ एजेंडा का शंखनाद: आत्मगौरव की हुंकार]**  इस पावन धरा के भाग्यविधाता—मेरे देश के ओजस्वी युवाओं! आज मैं यहाँ आपके सामने केवल भाषण देने नहीं आया हूँ, बल्कि आपके भीतर सोई हुई उस विराट चेतना को जगाने आया हूँ जो सदियों से इस देश की मिट्टी में अंगारे की तरह सुलग रही है। हम किस देश में जी रहे हैं? जरा आँखें खोलकर अपने भूगोल और इतिहास को देखिए! हम उस राष्ट्र के वारिस हैं जिसे प्रकृति ने अपने हाथों से संवारा है। दुनिया के नक्शे पर कोई एक ऐसा देश दिखा दीजिए जहाँ **छह की छह ऋतुएँ** अपनी पूरी छटा के साथ कदम रखती हों? हमारे पास हर प्रकार का मौसम है, उपजाऊ मिट्टी है, और हिमालय की गोद से निकलने वाली नदियों के रूप में **प्रचुर मात्रा में जल की उपलब्धता** है। हमारे पैरों के नीचे छोटानागपुर के पठार से लेकर देश के कोने-कोने तक **प्रचुर खनिज और अटूट प्राकृतिक संसाधनों** का भंडार है। लेकिन, प्रकृति का यह वरदान यहीं नहीं रुकता। हमारे पास इस ब्रह्मांड की सबसे अनमोल पूंजी है—दुनिया का सबसे युवा, सबसे जीवंत और सबसे ऊर्जावान **मानव संसाधन!** भारत आज बूढ़ी होती दुनिया के बीच सबसे युवा राष्...

पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई :- 01 देशी कट्टा एवं 09 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

चित्र
 पटना पुलिस की त्वरित कार्रवाई :- 01 देशी कट्टा एवं 09 जिंदा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार। रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा आज दिनांक 24.06.2026 को बख्तियारपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि फोर लाइन पुल के नीचे एक व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन से किसी व्यक्ति को अवैध आग्नेयास्त्र बेचने के उद्देश्य से आया हुआ है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़-02), पटना एवं थानाध्यक्ष बख्तियारपुर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की गई, जिसमें 01 अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया I तलाशी के क्रम में स्कॉर्पियो वाहन से 01 देशी कट्टा एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है । इस संदर्भ में कांड दर्ज करते हुए अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है । उक्त पुलिस कार्रवाई के संबंध में श्री आयुष श्रीवास्तव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाढ़ 02), पटना द्वारा दी गई बाइट.....

टी.पी.एस. कॉलेज में भू-जल विकास एवं प्रबंधन पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज में भू-जल विकास एवं प्रबंधन पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 24 जून 2026। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में केंद्रीय भू-जल बोर्ड (CGWB), मध्य-पूर्वी क्षेत्र, पटना द्वारा “Ground Water Development and Management Practices – Local Ground Water Issues” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एम.एल.एस. कॉलेज, मधुबनी के प्राचार्य प्रो. अवधेश कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि भू-जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है तथा इसके सतत एवं वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। मुख्य अतिथि प्रो. अवधेश कुशवाहा ने अपने संबोधन में वर्षा जल संचयन, भू-जल पुनर्भरण एवं जल संरक्षण की तकनीकों को जन-आंदोलन के रूप में अपनाने पर बल दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय भू-जल बोर्ड के विशेषज्ञों ने बिहार में भू-...

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़,पुलिस वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज*

चित्र
 *भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़,पुलिस वालों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज* रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा भोजपुर जिले में चर्चित भरत भूषण तिवारी की एनकाउंटर में मौत होने के 5 दिन बाद पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। मृतक के परिजन द्वारा दिए गए आवेदन पर शाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें जगदीशपुर के एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार को नामजद और उनके साथ मुठभेड़ के दौरान मौजूद रहे अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है।इस कथित मुठभेड़ को लेकर लगातार परिजन, स्थानीय लोग और राजनेताओं के द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। सियासी हंगामा बढ़ने पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज से मामले की जांच कराने का आदेश पहले ही दे चुके हैं। भोजपुर जिले के शाहपुर थाने में भरत भूषण तिवारी की मां आशा देवी के आवेदन पर सोमवार को एक नई एफआईआर दर्ज की गई। इसमें आरोप लगाया गया कि 17 जून को सुबह डीएसपी एवं थानेदार के नेतृत्व में पुलिस टीम उनके घर आई थी। पुलिस उनके बेटे भरत को लेकर जवइनिया बाढ़ विस्थापितों के लिए आवंटित...

खुसरूपुर थाना पर मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने और तलवार लहराने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध*

चित्र
 *खुसरूपुर थाना पर मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, डीजे बजाने और तलवार लहराने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध* रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  खुसरूपुर।मुहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को खुसरूपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने की।बैठक में विशेष रूप से अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल भी मौजूद रहे। बैठक में जनप्रतिनिधियों, दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों एवं विभिन्न अखाड़ा समितियों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में मुहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों एवं करबला स्थलों पर पुलिस बल, पुलिस पदाधिकारी तथा दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने अखाड़ा समितियों से जुलूस के मार्ग, समय एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिना लाइसेंस के ताजिया अथवा अखाड़ा जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। जुलूस निकालने के लिए संबंधित समितियों को...

धरती की हरियाली में ही जीवन की खुशहाली है - विधायक

चित्र
 धरती की हरियाली में ही जीवन की खुशहाली है - विधायक यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना - धरती मां को बचाना है, हर घर हरियाली लानी है" के नारे के साथ विश्व पर्यावरण दिवस माह के अवसर पर प्रेम यूथ फाउंडेशन और विश्व युवक केंद्र ने संयुक्त रूप से वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है । सोमवार  को आयोजित इस ड्राइव में फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने 500 से अधिक छायादार और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विधायक अरुण कुमार ने फलदार पेड़ लगाकर अभियान किया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एक पेड़ माँ के नाम से जो अभियान चलाया है उसे हम और तेज करेगे । उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि हर व्यक्ति अपने जीवन मे पाँच पेड़ लगाये । स्वयंसेवक रंजन  ने कहा कि  आज पेड़ लगाकर धरती का कर्ज उतार रहे हैं। एक पेड़ 20 साल तक ऑक्सीजन देगा, यही हमारी सबसे बड़ी सेवा है।"  5 जून से 5 जुलाई तक सघन पौधारोपण किया जा रहा है । फाउंडेशन के सचिव गोपी ने बताया कि ये एक महीने का महाअभियान है। इसके तहत: 1. *स्कूल-कॉलेज में*: 50 संस्थानों में 10 हजार पौधे लगाए जाएंगे  2. *गंगा तट पर*: दीघा से बख्त...

नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.34 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

चित्र
नदी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.34 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार   रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा  नदी थाना पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज, 22 जून 2026 को पुलिस टीम ने गुप्त सूचना (आसूचना) के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक शातिर तस्कर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त के पास से **13.34 ग्राम स्मैक** बरामद की गई है। पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नदी थाना पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी (विधि-सम्मत) कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस बात का भी पता लगा रही है कि इस तस्करी के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।

*‘करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ कॉलेज में लगा योगाभ्यास शिविर*

चित्र
 *‘करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ कॉलेज में लगा योगाभ्यास शिविर*   *प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह ने 200 छात्रों के साथ किया सूर्य नमस्कार, प्राणायाम व 12 आसनों का अभ्यास*   *यूथ एजेंडा प्रतिनिधि दनियावां से डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट* ---🌺🌺🌧️💞💞🌷🌸🌸🫐🌺🧑🏽‍🩰🕺🏽👯🏿‍♂️ *दनियावां(पटना)*  दनियावां-हिल्सा मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के हरियाली युक्त प्रांगण में रविवार की सुबह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योगाभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह की अगुवाई में शिक्षकों, कर्मचारियों और 200 छात्र-छात्राओं ने ‘करें योग, रहें निरोग’ के नारे के साथ योग किया।  खास बात यह रही कि प्राचार्य खुद एक मंजे हुए योग साधक हैं। उन्होंने योग गुरु विकास देव जी के साथ उपस्थित लोगों को प्राणायाम, भुजंगासन, अर्धकटि आसन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, नौकासन, कपालभाति और सूर्य नमस्कार समेत एक दर्जन से अधिक योगासन कराए। साथ ही इसे नियमित दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।  अपने संबोधन में प्रो. शिवचंद्र सिंह न...

योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, आत्म-अवलोकन का मार्ग भी"–प्राे. रेखा रानी।*

चित्र
 *"योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, आत्म-अवलोकन का मार्ग भी"–प्राे. रेखा रानी।*  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट 21 जून 2026, पटना। "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, स्त्री शिक्षा के अनुशासनात्मक ढांचे को मजबूत करने के साथ ही संतुलित जीवन का आधार है। योग न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती देता है बल्कि आत्म-अवलोकन के लिए भी हमें तैयार करता है।" ये बातें श्री अरविंद महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रेखा रानी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अरविंद महिला कॉलेज में मनाए गए योग दिवस के अवसर पर कहीं।  शिक्षकों, शिक्षेत्तर कर्मचारियों, छात्राओं की उपस्थिति में आज की सुबह महाविद्यालय प्रांगण में योग सत्र का संचालन पारंपरिक व शास्त्रीय  शिक्षा को आज की शिक्षा से समन्वित कर एक प्रयोशाला के रूप में योगमय रहा। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योग

चित्र
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने किया सामूहिक योग यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *पटना, 21 जून 2026:* "योग से होगा रोग मुक्त भारत" के संकल्प के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर  पर प्रेम यूथ फाउंडेशन के 40 से अधिक स्वयंसेवकों ने रविवार  सुबह सामूहिक गोविंदपुर में  योगाभ्यास किया।  युवाओं ने अनुलोम-विलोम, भुजंगासन, ताड़ासन और ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। *पद्मासन में बैठे दिखे युवा, अनुशासन की मिसाल*   सुबह 6:30 बजे शुरू हुए सत्र में सभी स्वयंसेवक सफेद टोपी और आईडी कार्ड पहनकर पद्मासन में बैठे दिखे। फाउंडेशन के प्रशिक्षक शशि  ने 45 मिनट तक योग कराया। कार्यक्रम स्थल पर 'योग ही जीवन' का बैनर लगा था और माहौल शांतिपूर्ण रहा।  एक स्वयंसेवक ने कहा, "गंगा सफाई और शरबत वितरण के बाद आज योग किया। तन स्वस्थ रहेगा तभी तो समाज की सेवा कर पाएंगे। योग ने हमें अंदर से मजबूत किया है।" *संयोजक बोले- स्वस्थ युवा, सशक्त बिहार*   प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी  ने कहा, "हमारा नारा है 'सेवा ...

शिवम स्कूल में योग शिविर का आयोजन*

चित्र
 *शिवम स्कूल में योग शिविर का आयोजन*  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।प्रखंड के फुलवरिया स्थित शिवम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के  अवसर पर शिक्षकों द्वारा योग किया गया। योग कार्यक्रम की शुरुआत सूक्ष्म व्यायाम से किया गया। उसके बाद मुख्य आसान जैसे- ताड़ासन ,वृक्षासन ,शशांक आसन, भुजंगासन एवं धनुरासन आदि का अभ्यास किया गया।अजय कुमार आर्य एवं स्वप्ना के द्वारा मानसिक शांति एवं एकाग्रता के लिए मुख्य प्राणायाम भस्त्रिका  प्राणायाम ,कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। तनाव को दूर करने हेतु ओम गीत एवं हसासन का अभ्यास किया गया। विद्यालय के निदेशक अशोक कुमार ने अपने संदेश में सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुभकामना दी और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए सभी को एक घंटा सुबह योग एवं प्राणायाम करने की सलाह दी। विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को मानसिक शांति के लिए प्राणायाम पर विशेष बल दिया ताकि व...

टी.पी.एस. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

चित्र
टी.पी.एस. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 21 जून 2026। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की। अपने संबोधन में प्रधानाचार्य ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन के लिए नियमित योगाभ्यास अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही, टी.पी.एस. कॉलेज के विद्यार्थियों के एक दल ने डॉ. रवि प्रभाकर एवं डॉ. तरन्नुम के नेतृत्व में लोक भवन, पटना में आयोजित राज्यस्तरीय योग कार्य...

.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रो. तनुजा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित

चित्र
टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रो. तनुजा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 19 जून 2026 टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार हॉल में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली की प्रोफेसर, डीन अकादमिक अफेयर्स, Centre for the Study of Social Inclusion की मानद निदेशक तथा Centre for Interdisciplinary Research in Basic Sciences की प्राध्यापक प्रो. तनुजा के सम्मान में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रो. तनुजा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि प्रो. तनुजा ने टी.पी.एस. कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षण, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की वास्तविक पहचान केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह अपने विचारों, शोध कार्यों और विद्यार...

ABVP हिलसा के नए जिला संयोजक बने नीतीश कुमार, बोले- साधारण कार्यकर्ता को मिला बड़ा दायित्व गर्व की बात*

चित्र
 *ABVP हिलसा के नए जिला संयोजक बने नीतीश कुमार, बोले- साधारण कार्यकर्ता को मिला बड़ा दायित्व गर्व की बात*  *2022 में ली सदस्यता, कॉलेज उपाध्यक्ष से प्रदेश कार्यकारिणी तक का सफर, अब जिला संगठन को देंगे मजबूती* --- *यूथ एजेंडा के लिए हिलसा, नालंदा से डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट* *हिलसा(नालंदा)।* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने इस वर्ष हिलसा जिला संयोजक का महत्वपूर्ण दायित्व सक्रिय कार्यकर्ता नीतीश कुमार को सौंपा है। नवनियुक्त जिला संयोजक ने इस जिम्मेदारी के लिए अपने गुरुजनों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं संगठन मंत्रियों के प्रति आभार जताया है। नीतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में ABVP की सदस्यता ग्रहण की थी। एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए निरंतर कार्य करते हुए पहले उन्हें एस.यू. कॉलेज में कॉलेज उपाध्यक्ष का दायित्व मिला। एक वर्ष के सफल कार्यकाल के बाद वे S U College के कॉलेज अध्यक्ष बने। कॉलेज अध्यक्ष के रूप में नीतीश ने कॉलेज से जुड़े विभिन्न छात्र मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया और कई समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई। उनके उत्कृष्ट कार...

सद्गुरु कबीर ने मानवीय धर्म को स्थापित किया- महंत ब्रजेश मुनि

चित्र
सद्गुरु कबीर ने मानवीय धर्म को स्थापित किया- महंत ब्रजेश मुनि   सद्‌गुरु कबीर साहेब का 628 वो प्राकट्य दिवस  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 20 जून 2026 कबीरपंथी आश्रम मीठापुर  में सद्‌गुरु कबीर साहेब का 628 वो प्राकट्य दिवस महंत ब्रजेश मुनि जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। आश्रम के महिला मंडल द्वारा कबीर भजन की प्रस्तुति की गयी। मरंच ब्रजेश मुनि ने सत्संग का आरंभ करते हुए कहा सद्‌गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य ऐसे समय में मध्यकाल में हुआ जब समाज में भेद-भाव, छुआछूत, आडम्बर, अंधविश्वास बढ़ा हुआ था। मुगलों का शासन भी धार्मिक कट्टरता से मानव जीवन मूल्य को प्रभावित कर रहा था। सद्‌गुरु कबीर साहेब ने के बीच व्याप भेद भाव को मिटाकर समाज में मानव मानव सभी मनुष्य को एक समान बताया। बताया। संसार में एक स्त्री  पुरुष दो ही जाति की धारणा के प्रति जन ज़न  को जागरूक किया। अंधविश्वास से ऊपर उठकर मानवीय धर्म को स्थापित करने के लिए हिन्दू-मुसलमान दोनों को उपदेश दिया। अव्वल अल्लाह नूर उपाइया। कुदरत के सब बन्दे l एक नूर ते सब जग उपजा कौन भले कौन मंदे l आज समाज और राष्ट्र में ऊंच ...

*नई शिक्षा नीति के तहत एनएसएस द्वारा कॉलेज में अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

चित्र
 *नई शिक्षा नीति के तहत एनएसएस द्वारा कॉलेज में अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*   *फायर अफसर बोले- 80% मौतें धुएं से, भगदड़ नहीं- सूझबूझ बचाएगी जान* ---- *Youth Agenda,रिपोर्टर,डॉ0 राजीव नयन* दनियावां, प्रतिनिधि *दनियावां(पटना)।* दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्थित समीपवर्ती श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा के सभागार में शुक्रवार को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत AEC-4 के NSS छात्रों के लिए अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिहार अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने वॉलेंटियर्स को आग से बचाव की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह, अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी शंभू कुमार प्रसाद, प्रधान अग्नि सहायक रजनीश कुमार, हिलसा फायर ब्रिगेड की पूनम कुमारी, NSS प्रोग्राम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी, डॉ. संदीपा इंद्रा, मीडिया कर्मी डॉ. राजीव नयन एवं डॉ. प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।   मुख्य अग्निशमन पदाधिकारी शंभू कुमार प्रसाद ने कहा कि आग लगना दुर्घटना है और इसे बुझाना इमरजेंसी सेवा। "हमारा मकसद आपको आपात स्थिति के लिए तैय...

हत्या के आरोपी हुआ आरेस्ट

चित्र
हत्या के आरोपी हुआ आरेस्ट  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा  बख्तियारपुर -सालिमपुर थाना कांड 76/26 *शीर्ष हत्या* में प्राथमिकी अभियुक्त रंजीत कुमार पिता स्व० उमेश महतो ग्राम नरौली थाना सालिमपुर जिला पटना की गिरफ्तारी की गई है अग्रिम करवाई की जा रही है।

श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में NEP-2020 के तहत वालंटियरशिप कार्यक्रम शुरू*

चित्र
*यूथ एजेंडा, दनियावां प्रतिनिधि : डॉ. राजीव कुमार नयन* *श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में NEP-2020 के तहत वालंटियरशिप कार्यक्रम शुरू* --- *दनियावां (पटना)एनईपी-2020 के* अंतर्गत एइसी-4 सोशल सर्विस के तहत विज्ञान संकाय के बॉटनी एवं रसायन विभाग के छात्रों के लिए वालंटियरशिप कार्यक्रम का शुभारंभ एस0 यू0 कॉलेज,हिलसा के सेमिनार हॉल में एनएसएस के बैनर तले दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह, अतिथि वक्ता डॉ. आशुतोष कुमार मानव,एनएसएस पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी और रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. संदीपा इंद्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. शिवचंद्र सिंह ने कहा कि AEC-4 पाठ्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करेगा। उन्होंने छात्रों से बाढ़-भूकंप बचाव, गरीब सेवा, पर्यावरण-जल संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर काम करने का आह्वान किया। डॉ. पिंकी कुमारी ने वालंटियरशिप कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों की जानकारी दी। डॉ. संदीपा इंद्रा ने पीपल, बरगद, आम, नीम जैसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़...

खुसरूपुर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 जिंदा कारतूस बरामद*

चित्र
 *खुसरूपुर में छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से दो कट्टा व 14 जिंदा कारतूस बरामद* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। मंगलवार की रात खुसरूपुर पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के चैनपुर में पिछले दिनों हुई गोलीबारी मामले में नामजद आरोपी के घर छापामारी में दो देसी कट्टा,14 जिंदा कारतूस,दो खोखा बरामद किया है।  थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 340/26 के नामजद आरोपित चैनपुर निवासी सुबंत सिंह के पुत्र सुजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष के अनुसार आरोपी के खिलाफ अलग से आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित हो कि 4 जून को चैनपुर गांव में भीषण गोलीबारी की घटना घटित हुई थी।गोलीबारी में गांव के नेहा कुमारी,सोना देवी और दीपक कुमार गोली लगने से घायल हो गए थे।इस मामले में गिरफ्तार सुजय  आरोपी था।

हीमोफिलिया मरीजों की जीवनरक्षक दवा फैक्टर-VIII की आपूर्ति तत्काल बहाल करे सरकार

चित्र
 हीमोफिलिया मरीजों की जीवनरक्षक दवा फैक्टर-VIII की आपूर्ति तत्काल बहाल करे सरकार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -बिहार में हीमोफिलिया रोगियों के लिए जीवनरक्षक दवा फैक्टर-VIII की आपूर्ति कई महीनों से बाधित रहने के कारण आज न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल, पटना के समक्ष प्रेम यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में एक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हीमोफिलिया मरीजों, उनके परिजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। धरना को संबोधित करते हुए प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी  ने कहा कि हीमोफिलिया कोई सामान्य बीमारी नहीं, बल्कि एक गंभीर आनुवंशिक रक्तस्राव संबंधी रोग है। इस बीमारी में मरीजों के शरीर में रक्त को जमाने वाले आवश्यक क्लॉटिंग फैक्टर की कमी होती है, जिसके कारण मामूली चोट भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्षों से सरकार द्वारा जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों के माध्यम से हीमोफिलिया मरीजों को निःशुल्क फैक्टर-VIII उपलब्ध कराया जाता रहा है। किंतु विगत कई दिनों  से इस जीवनरक्षक दवा की आपूर...

*प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने राहगीरों में बांटा ठंडा शरबत*

चित्र
 *प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने राहगीरों में बांटा ठंडा शरबत*   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट *पटना- भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको  ने सोमवार को शहर के व्यस्त इलाकों में फ्रेजर रोड पटना जगत ट्रेड के समने राहगीरों, मजदूरों और ट्रैफिक पुलिस के जवानों के बीच ठंडा शरबत वितरण किया। "सेवा ही संकल्प" अभियान के तहत आयोजित इस पहल में 25 से अधिक स्वयंसेवक शामिल हुए।मानवता की मिसाल पेश की*   सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस वितरण अभियान में नींबू-शिकंजी, बेल का शरबत और सत्तू का घोल वितरित किया गया। टीम ने स्टेशन, बस स्टैंड, गांधी मैदान और डाकबंगला चौराहे जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों को कवर किया। स्वयंसेवकों ने खुद गिलास धोकर, स्वच्छता का ध्यान रखते हुए पेय पिलाया।   फाउंडेशन के स्वयंसेवक रौनक ने कहा, "लू लगने से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती है। हमारा मकसद सिर्फ शरबत पिलाना नहीं, लोगों को पानी साथ रखने और सिर ढककर निकलने के लिए जागरूक करना भी है।" *जवानों और मजदूरों को प्राथमिकता*   अभियान के दौरान धूप मे...

दनियावां में जल संकट गहराया: पर्यावरणविद बोले – “अब नहीं चेते तो अगली गर्मी में प्यासे रह जाएंगे लोग”*

चित्र
 *दनियावां में जल संकट गहराया: पर्यावरणविद बोले – “अब नहीं चेते तो अगली गर्मी में प्यासे रह जाएंगे लोग”* -- *डॉ राजीव नयन सिंह,नवबिहार टाइम्स,प्रतिनिधि, दनियावां, पटना* *दनियावां,पटना* गर्मी बढ़ते ही दनियावां प्रखंड के 6 पंचायतों के 33  राजस्व ग्रामों में जल संकट की तस्वीरें साफ दिखने लगी हैं। सरोवर, कुएं और पोखर तेजी से सूख रहे हैं। पशु-पक्षियों के लिए पीने का पानी तक नहीं बच रहा। पर्यावरणप्रेमी औऱ फतुहा-दनियावां प्रखंड के जदयू नेता विशन कुमार बिट्टू का कहना है कि अगर अभी जल संरक्षण की दिशा में ठोस कदम नहीं उठे तो अगली गर्मी में दनियावां के कई गांवों को टैंकर पर निर्भर होना पड़ेगा। श्री बिट्टू जी ने नवभारत टाइम्स से बातचीत में कहा, “भारत दुनिया में भूजल दोहन में सबसे आगे है। हम हर साल बारिश का सिर्फ 12% पानी ही सहेज पाते हैं, बाकी बह जाता है। दनियावां में स्थिति और गंभीर है क्योंकि यहां प्राकृतिक जल स्रोतों की हम खुद उपेक्षा कर रहे हैं।”बताते चलें कि अपने फतुहा के आवास के बड़े छत पर ही उन्होंने बगीचा लगा दिया है जिसमें फलदार,फूलदार और सब्जियों के पौधे भी हैं।वे फुरसत के क्षणों...

टी.पी.एस. कॉलेज में स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज में स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 14 जून 2026। पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार संचालित 30 घंटे के अनिवार्य स्वयंसेवा (Volunteership) कार्यक्रम के अंतर्गत टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), आईक्यूएसी (IQAC) तथा प्रथमा के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ) तपन कुमार शांडिल्य ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रक्तदान जैसे जनहितकारी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, क्योंकि यह न केवल किसी की जान बचाने का माध्यम है बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक है। प्राचार्य ने स्वयंसेवा कार्यक्रम की चर्चा करते हुए कहा कि पाटलिपुत्र...

माय भारत के सीईओ ने प्रेम यूथ फाउंडेशन के वॉलंटियर के कार्यो को सराहा

चित्र
 माय भारत के सीईओ ने वॉलंटियर के कार्यो को सराहा  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना- भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , मेरा युवा भारत दिल्ली के सीईओ डॉ प्रियंका शुक्ला से युवा आवास पटना में प्रेम यूथ फाउंडेशन के दर्जनों स्वयंसेवको में मिलकर फाउंडेशन के क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से बताया । फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने बताया कि फॉउंडशन बिगत तीन दशकों से युवाओं को राष्ट्र के मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सतत प्रयासरत है । गाँव से युवा मंडल के रूप में प्रेम यूथ फाउंडेशन का गठन हुआ जो आज एक अंतरराष्ट्रीय युवा संगठन के रूप में काम कर रहा है । सीईओ डॉ प्रियंका शुक्ला ने फॉउंडशन के कार्यो की सराहना करते हुये कहा कि मेरा युवा भारत से जोड़कर हम बड़े स्तर पर युवाओ को रचनात्मक कार्यो की ओर  प्रेरित कर रहे है । उन्होंने युवा आवास में जिम खोंलने की सलाह मेरा युवा भारत के राजयनिदेशक कपिलदेव शास्त्री को दिय्य । डॉ शुक्ला ने कहा कि युवाओ को सामाजिक कार्यो में बढ़चढ़ कर भाग लेना ही चाहिए । फॉउंडशन के प्रोग्राम ऑफिसर ऋतिक राज वर्मा ने बताया कि हमारे हजारों स्वयंसेवक स्वच्...

महान प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल - महंत ब्रजेश मुनि

चित्र
महान प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल - महंत ब्रजेश मुनि  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट यहाँ के संत निवास में योग केंद्र भी संचालित हो- हृदय  नारायण झा  पटना, 13 जून 2026 कबीरपंथी आश्रम मीठापुर के कबीर साई मन्दिर प्रांगण मे आचार्य किशोर कुणाल की जयन्ती महंत ब्रजेश मुनि के सानिध्य में मनाया गया। आश्रम से जुड़ी कबीर साई भक्त महिला मंडल द्वारा निर्गुण भजन की प्रस्तुति की गयी। महंत ब्रजेश मुनि ने कहा महावीर मंदिर को राष्ट्रीय स्तर का तीर्थ बनाकर मंदिर द्वारा सेवा प्रकल्प चलाकर आचार्य किशोर कुणाल ने  मरीजों और जरूरतभेदों की सेवा जिस रूप में सेवा दिया उसकी कोई तुलना नहीं की जा सकती। लोकहित में अपने कार्यों से महान प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे आचार्य किशोर कुणाल l आमंत्रित वक्ता योग विशेषज्ञ पं० हृदय नारायण का ने कहा आचार्य किशोर कुणाल ने अपने जीवन में 'यस्य  कीर्ति सः जीवति' को चरितार्थ किया है, इसीलिए वे न सिर्फ आई पी एस. अधिकारियों के लिए बल्कि अपने अवदानों से सबके लिए अविस्मरणीय रहेंगे । किशोर कुणाल एक मात्र ऐसे आइ.पी.एस. अधिकारी हुए जिन्होंने संस्कृत में पी एच.डी. ...

अभाविप का “पक्षी बचाओ अभियान”: भीषण गर्मी में श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में दाना-पानी की व्यवस्था*

चित्र
 *अभाविप का “पक्षी बचाओ अभियान”: भीषण गर्मी में श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में दाना-पानी की व्यवस्था*   _*यूथ एजेंडा,संवाददाता, दनियावां (पटना) से डॉ0 राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट*🌧️🌧️💞🐔🌺🌾 *दनियावां, 14 जून 2026* – भीषण गर्मी में बेजुबान परिंदों की जान बचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), हिलसा इकाई ने शनिवार को श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, दनियावां-हिलसा मार्ग में “पक्षी बचाओ अभियान” चलाया। एस.एफ.डी. – स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट के तत्वावधान में महाविद्यालय के हरियाली युक्त परिसर में पेड़ों पर विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की व्यवस्था की गई।   अभियान का लक्ष्य गर्मी में भोजन-पानी के अभाव से जूझ रहे पक्षियों की रक्षा करना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।   *“परिंदे हमारी धरोहर हैं”*   अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहिल पटेल और नीतीश कुमार ने कहा कि मानवता का सच्चा स्वरूप केवल इंसानों की सेवा में नहीं, बल्कि सभी जीव-जंतुओं के संरक्षण में निहित है। साहिल पटेल ने कहा, “परि...

संतोष डॉन के अनेक ठिकानों पर चल रही है आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी*

चित्र
 *संतोष डॉन के अनेक ठिकानों पर चल रही है आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी* रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा खुसरूपुर।प्रखंड के सुकरबेगचक पंचायत के पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखंड प्रमुख पति संजय कुमार उर्फ संतोष डॉन के पचरुखिया स्थित आवास सहित लगभग 25 ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की एक साथ छापेमारी चल रही है।जानकारी के अनुसार ये छापेमारी खुसरूपुर प्रखंड के पचरुखिया,जगमालबीघा,सुकरबेगचक,मुस्तफापुर,चौड़ा एवं नालंदा जिला के खिदरचक सहित अन्य जगहों पर सुबह में एक साथ छापेमारी शुरू हुई जी समाचार लिखे जाने तक जारी है।

मशरूम उद्यमिता प्रशिक्षण एवं स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कल्याण गतिविधियाँ आयोजित

चित्र
  मशरूम उद्यमिता प्रशिक्षण एवं स्वयंसेवा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य कल्याण गतिविधियाँ आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 12 जून 2026। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में शुक्रवार को विद्यार्थियों के कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन तथा समग्र व्यक्तित्व निर्माण को केंद्र में रखते हुए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। एक ओर जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा मशरूम उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं उद्यमिता विकास विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, वहीं दूसरी ओर लोक भवन एवं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए संचालित 30 घंटे के अनिवार्य स्वयंसेवा (Volunteership) कार्यक्रम के अंतर्गत जिम, योग, खेल एवं स्वास्थ्य कल्याण गतिविधियों का चौथा दिन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। मशरूम उत्पादन एवं उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने की, जबकि इसका आयोजन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भूषण कुमार के नेतृत्व में किया गया। अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि मशरूम उत्पाद...