.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रो. तनुजा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित




टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में प्रो. तनुजा के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना, 19 जून 2026


टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार हॉल में जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली की प्रोफेसर, डीन अकादमिक अफेयर्स, Centre for the Study of Social Inclusion की मानद निदेशक तथा Centre for Interdisciplinary Research in Basic Sciences की प्राध्यापक प्रो. तनुजा के सम्मान में एक गरिमामय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा प्रो. तनुजा को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि प्रो. तनुजा ने टी.पी.एस. कॉलेज में अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षण, शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को नई ऊँचाइयाँ प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की वास्तविक पहचान केवल कक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह अपने विचारों, शोध कार्यों और विद्यार्थियों के जीवन में उत्पन्न सकारात्मक परिवर्तन से निर्मित होती है। प्रो. तनुजा ने अपने समर्पण, अनुशासन और अकादमिक दृष्टि के माध्यम से महाविद्यालय में उत्कृष्टता की ऐसी परंपरा स्थापित की, जो आने वाले समय में भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सबसे बड़ी पूँजी उसके योग्य शिक्षक होते हैं और प्रो. तनुजा इस महाविद्यालय की ऐसी ही अमूल्य धरोहर रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी प्रो. तनुजा अपनी विद्वता और नेतृत्व क्षमता के बल पर नई उपलब्धियाँ अर्जित करेंगी तथा राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेंगी।


विशिष्ट अतिथियों में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेज्स प्रो. कृष्णनंदन प्रसाद, डिग्री कॉलेज, संपतचक, पटना की प्राचार्या प्रो. रिमझिम शील, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. तिवारी तथा वैज्ञानिक डॉ. अंजलि उपस्थित थीं। सभी वक्ताओं ने प्रो. तनुजा के बहुआयामी व्यक्तित्व, शोध उपलब्धियों एवं अकादमिक नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


इस अवसर पर इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि प्रो. तनुजा सदैव महाविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय रही हैं। उन्होंने शिक्षण, शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से महाविद्यालय को नई दिशा प्रदान की तथा यह सिद्ध किया कि किसी संस्थान की पहचान उसके आकार से नहीं, बल्कि वहाँ कार्यरत शिक्षकों की प्रतिबद्धता और दृष्टि से निर्धारित होती है।


इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. मुकुंद कुमार ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि प्रो. तनुजा की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, विद्यार्थियों के प्रति समर्पण तथा शोध के प्रति उनका दृष्टिकोण सदैव युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उन्होंने प्रो. तनुजा के स्वस्थ एवं सफल भविष्य की कामना की।


अपने संबोधन में प्रो. तनुजा ने टी.पी.एस. कॉलेज में बिताए गए समय को स्मरण करते हुए कहा कि यह संस्थान और यहाँ का आत्मीय वातावरण सदैव उनके हृदय के निकट रहेगा तथा भविष्य में भी उनका अकादमिक सहयोग और स्नेह महाविद्यालय परिवार के साथ बना रहेगा।


कार्यक्रम का संचालन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार भूषण ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पर्यावरण विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. रवि प्रभाकर ने प्रस्तुत किया।


इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभाग के डॉ. उमेश कुमार तथा भौतिकी विभाग के डॉ. हंस कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित थे। समारोह में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें डॉ अंकित तिवारी एवं शिवम पराशर, डॉ माधवी, डॉ ज्योति, डॉ अनामिका विशेष रूप से उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने प्रो. तनुजा के स्वस्थ, सफल एवं गौरवपूर्ण भविष्य के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे