साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स
*साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स
दिए*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर।डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और जनसामान्य को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से प्रखंड के गोबिंदपुर स्थित प्रेम यूथ फाउंडेशन में एक डिजिटल शिक्षा सह साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में फतुहा एसडीपीओ 1अवधेश प्रसाद, पुलिस अवर निरीक्षक शशांकी प्रिया,वरिष्ठ पत्रकार बिष्णु नारायण चौबे एवं फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार उपस्थित रहे।कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।साइबर विशेषज्ञ एसडीपीओ अवधेश प्रसाद ने साइबर अपराधों के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला, जिनमें ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, ओटीपी ठगी, सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन और सोशल इंजीनियरिंग शामिल थे। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (www.cybercrime.gov.in) अथवा हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से तत्काल सूचना देकर राहत प्राप्त की जा सकती है। एसआई शशांकि प्रिया ने फेक लिंक और डिजिटल भुगतान से जुड़ी ठगी के तरीकों की गहन जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से दिखाया कि कैसे यूपीआई फ्रॉड, फेक कॉल, एसएमएस स्कैम और फिशिंग ईमेल के जरिए नागरिकों को ठगा जाता है। वरिष्ठ पत्रकार बीएन चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि साइबर जागरूकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।उन्होंने हर नागरिक को अपने मोबाइल, बैंकिंग ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा का ध्यान रखने की सलाह दी, ताकि वे ठगों के जाल में न फंसे। फाउंडेशन के संस्थापक प्रेम कुमार ने छात्रों को बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए किसी भी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी शेयर ना करें। जहां तक हो सके अपनी निजी जानकारी को पब्लिश करने से बचें। किसी भी सॉफ्टवेयर या ऐप को डाउनलोड करने से पहले अच्छे से सुनिश्चित कर लें कि आप कुछ गलत तो नहीं कर रहे हैं। कोई भी ऐसी स्कीम जिसमें पैसे जीतने और पैसे मिलने की बात हो तो लालच में आकर उस पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें।

.jpg)
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें