संदेश

मई, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

केंद्रीय कारागार गया में नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

चित्र
 *केंद्रीय कारागार गया में नशा मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* यूथ एजेंडा  रिपोर्ट - डॉ अनमोल कुमार गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ए पी कॉलोनी गया जी के द्वारा नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार गया में ब्रह्माकुमारी द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बीके सुनीता दीदी जी ने बंदी भाइयों एवं जेल प्रशासन को संबोधित करते हुए नशे के दुष्प्रभावों तथा आध्यात्मिक सशक्तिकरण के महत्व पर प्रकाश डाला  उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की सोच स्वास्थ्य परिवार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है आज आवश्यकता है कि युवा पीढ़ी एवं समाज के सभी वर्ग नशे से दूर रहकर सकारात्मक सोच आत्मविश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का अपने राजयोग ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने मन और इंद्रियों पर नियंत्रण प्राप्त कर सकता है तथा किसी भी प्रकार के नकारात्मक आदत से मुक्त हो सकता है  सुनीता दीदी जी ने उपस्थित सभी बंदी भाइयों को आत्म चिंतन आत्म परिवर्तन और नशा मुक्त जीवन अपनाने की प्रेरणा देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के भीतर अच्छाई...

बी.डी. कॉलेज, पटना में एनएसएस एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा स्वयंसेविता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन*

चित्र
 *बी.डी. कॉलेज, पटना में एनएसएस एवं प्रेम यूथ फाउंडेशन द्वारा स्वयंसेविता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना-बी.डी. कॉलेज, पटना की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने प्रेम यूथ फाउंडेशन के सहयोग से कॉलेज परिसर में सफलतापूर्वक स्वयंसेविता अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को स्वयंसेवा, नेतृत्व, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का आयोजन प्रो. (डॉ.) रत्ना अमृत, प्राचार्य, बी.डी. कॉलेज, पटना के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण एवं प्रभावशाली कार्यक्रम के आयोजन के लिए एनएसएस इकाई के प्रयासों की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने छात्रों से सामाजिक सेवा गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आह्वान किया तथा हाल ही में प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप कार्यक्रम के लिए चयनित छात्रों को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दीपक मंडल, युवा अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) क्षेत्रीय निदेशालय, पटना (बिहार-झारखंड), युवा कार्यक्रम एवं ख...

प्रेम यूथ फाउंडेशन ने दलित बस्ती में बांटे सेनेटरी पैड माहवारी स्वच्छता पर किया जागरूक

चित्र
 *प्रेम यूथ फाउंडेशन ने दलित बस्ती में बांटे सेनेटरी पैड  माहवारी स्वच्छता पर किया जागरूक  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना -प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने आज  दलित बस्ती में महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए। अभियान का मकसद माहवारी स्वच्छता को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। फाउंडेशन के वॉलेंट्रीयर  घर-घर जाकर महिलाओं से मिली। स्वयंसेवकों ने सेनेटरी पैड के इस्तेमाल का तरीका, उसके फायदे और माहवारी के दौरान सफाई का महत्व समझाया। इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं।  टीम लीडर सुरुचि राज एवं सचिन ने बताया कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में आज भी महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती हैं जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। आर्थिक तंगी और जानकारी की कमी बड़ी वजह है। इसलिए हमने यह पहल की है। स्थानीय महिलाओं ने फाउंडेशन के इस कदम की सराहना की। एक लाभार्थी महिला ने कहा कि हम पैसे की कमी के कारण पैड नहीं खरीद पाते थे। अब समझ आया कि सफाई रखना कितना जरूरी है। प्रेम यूथ फाउंडेशन पिछले चार दशक से स्वा...

गुलजारबाग स्टेशन का नाम पटन देवी धाम किया जाए := स्वामी डॉ श्यामानंद महाराज

चित्र
 गुलजारबाग स्टेशन का नाम पटन देवी  धाम किया जाए :=  स्वामी  डॉ श्यामानंद महाराज  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव एवं पीठाधीश्वर स्वामी डॉक्टर श्यामा नंद जी महाराज ने हावड़ा दानापुर रेल खंड पर दानापुर रेल मंडल के तहत पड़ने वाले गुलजारबाग स्टेशन का नाम बदलकर पटनेश्वरी(पटन देवी) धाम  करने की मांग केंद्र सरकार से की है।         डॉ श्यामा नंद ने इस संबंध में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में लिखा गया है कि पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल में हावड़ा पटना रेल खंड पर पड़ने वाले गुलजरबाग रेलवे स्टेशन (19वीं सदी के )ब्रिटिश औपनिवेशिक काल से   जुड़ा है। इस स्टेशन का गुलजारबाग का नाम बंगाल के मीर कासिम के भाई मीर गुलजार के सम्मान मिला। यह स्टेशन गुलजारबाग इमामबाड़ा के करीब है। गुलजारबाग स्टेशन आज भी  गुलामी दास्तां  के प्रतिक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है।         पीठाधीश्वर डॉ श्यामा नंद के अनु...

श्रम जगत के कल्याण में बोर्ड की अहम भूमिका:- अजय सिंह*

चित्र
  *श्रम जगत के कल्याण में बोर्ड की अहम भूमिका:- अजय सिंह* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट धनबाद:- दिनाँक 28।05।2026 दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय - धनबाद के तत्वाधान में डी जी एम एस के सभागार में "द्विदिवसीय श्रमिक मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम " का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह, उप महानिदेशक (इलेक्ट्रिक) ने दीप प्रज्वलित कर के किया। अपने उद्घाटन सम्बोधन में उन्होंने श्रम जगत के विकास में बोर्ड के अहम योगदान की अपने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए श्रमिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। शिक्षित,ज्ञानवान एवं कुशल श्रम शक्ति ही देश के विकास में अपनी बेहतर भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।  इस अवसर पर खान निदेशालय के निदेशक (खान सुरक्षा) श्री सुरजीत कटेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा चलाए के रहे विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक देश का श्रमिक वर्ग जागरूक न...

साहित्यकार डॉ. राजीव नयन ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प* ---

चित्र
 *साहित्यकार डॉ. राजीव नयन ने पौधरोपण कर मनाया जन्मदिन, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प*  --- यूथ एजेंडा रिपोर्टर,दनियावां प्रखंड, पटना। *दनियावां(पटना)* साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके साहित्यकार एवं वरिष्ठ मीडियाकर्मी डॉ. राजीव कुमार नयन ने गुरुवार को अपना 51वां जन्मदिन सादगी और संकल्प के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने ईश्वर, आराध्य देव भगवान शिव एवं सभी शुभचिंतकों का आभार जताया जिन्होंने जीवन-संघर्ष में हमेशा हौसलाफजाई की।   *माथे पर चंदन, दिल में पर्यावरण का संकल्प*   पीले कुर्ते में, माथे पर चंदन लगाए और बैकग्राउंड में खिले बोगनवेलिया के साथ डॉ. नयन की मुस्कुराती तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जन्मदिन पर उन्होंने ऐलान किया कि आज वे पर्यावरण संरक्षण के लिए एक फलदार, फूलदार और छायादार पौधा लगाकर उसका संरक्षण भी करेंगे।उनका कहना है, "गंगा दशहरा पर हमने मोक्ष की डुबकी लगाई, अब धरती मां को हरियाली की सौगात देना ही असली पुण्य है।"   *51 साल का सफर: संघर्ष से शिखर तक*   डॉ. नयन ने अपने संदेश में...

शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास ही सफलता की पहचान — प्रो. शांडिल्य

चित्र
शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास ही सफलता की पहचान — प्रो. शांडिल्य यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 27 मई 2026। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के वनस्पति विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल तथा सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा और अंक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और जीवन के उद्देश्य को समझने का महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा विदा हो रहे छात्रों से महाविद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया। वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भूषण कुमार ने ...

महंथ बजेश मुनि की अगुआई में साधू संतों ने किया शाही स्नान अनुमंडल पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद

चित्र
महंथ बजेश मुनि की अगुआई में साधू संतों ने किया शाही स्नान         अनुमंडल पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद राजगीर, 27 मई 2026 राजगीर मलमास मेला का दूसरा शाही स्नान आज बुधवार को राजगीर अनुमंडल प्रशासन की व्यवस्था में सम्पन्न हुआ। अनुमंडल दण्डाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्र के नेतृत्व में राजगीर अनुमण्डल का पुलिस प्रशासन महंत ब्रजेश मुनि की अगुआई में संत अशोक दास हंस, महंत  धर्मदेव दास, संत दिवाकर दास, महंत गजेंद्र दास, महंत, सरदार त्रिलोक सिंह निषाद, साध्वी रूबी, साधना किरण, नैन्सी सहित शताधिक संतों को सर्वप्रथम गुरु नानक देव निर्मित शीतल कुंड में शाही स्नान कराया। तत्पश्चात सूर्यकुण्ड और फिर ब्रह्मकुण्ड में शाही स्नान सम्पन्न कराया। इस संबंध में बताते हुए महंथ ब्रजेश मुनि ने कहा कि शाही स्नान के समय सिर्फ साधु संतों के लिए इन कुंडों में स्नान की व्यवस्था की गयी थी। शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लिए कुण्ड में स्नान की अनुमति दी गयी। अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर का आभार व्यक्त करते हुए महंथ ब्रजेश मुनि ने कहा पहली-बार ऐसा देखा गया कि राजगीर मलमास मेला के शाही स्नान में कब...

नाम नही छापने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार को धो डाला भाजपा नेता

चित्र
 नाम नही छापने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार को धो डाला भाजपा नेता  रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर  यूथ एजेंडा बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधि मंडल आईजी विकाश वैभब से मिला  पटना- पत्रकारों के ऊपर आये दिन हमला हो रहा है दुर्व्यवहार आम बात हो गयी है । भू माफिया,खनन माफिया एवं शराब माफिया के निशाने पर है सुवे का पत्रकार वही पुलिस भी पत्रकारों को टारगेट कर रहा है । बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव  मुकुंद कुमार  ने बताया कि गया के गुरुया प्रखंड के दैनिक भास्कर के पत्रकार को भाजपा नेता अमित दांगी ने अखबार में नाम न छापने पर पत्रकार को पिटाई कर दिया यह हम बर्दास्त नही करेगे । उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि आज निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर पत्रकारों को डराने , धमकाने एवं केस मुकदमा में फसाने का षड्यंत्र किया जा रहा है । आईजी विकाश वैभब ने कठोर करबाई का भरोसा दिलाया है ।वही दूसरी ओर स्व घोषित यूटुवर तथाकथित पत्रकार बनकर समाज मे अराजकता फैला रहा है । प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष न्यायमूर्ति चन्द्रमौली प्रसाद ने स्पस्ट निर्देश द...

कबीरपंथी आश्रम के जीर्णोद्धार हेतु संतों के साथ महन्त ब्रजेश मुनिअनुमंडल पदाधिकारी से मिले

चित्र
 कबीरपंथी आश्रम के जीर्णोद्धार हेतु संतों के साथ महन्त ब्रजेश मुनिअनुमंडल पदाधिकारी से मिले यूथ एजेंडा की रिपोर्ट सार्वजनिक हित में किया नव निर्माण का आग्रह  आश्रम के पांडुलिपियों का होगा संरक्षण  राजगीर 26 मई 2026 कबीरपंथी आश्रम मीठापुर के महंत मूलगादी कबीरपंथी आश्रम निचली बाजार, राजगीर के संरक्षक महंत ब्रजेश मुनि ने आज मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को ऐतिहासिक कबीरपंथी आश्रम का जीर्णोद्धार करने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल महंत धर्म देव, दास अशोक दास हंस, महंत गजेंद्र दास, महंत राघवेंद्राचार्य के साथ मिलकर अभ्यावेदन दिया और आश्रम  में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों के बारे में बताया। पत्र में वीतरागी संत महंत श्री रामरूप दास द्वारा स्थापित निचली बाजार, राजगीर स्थित इस कबीरपंथी आश्रम में सार्वजनिक हित साधन के लिए सभाभवन, विवाह मंडप, पुस्तकालय-सह-वाचनालय और संत निवास का निर्माण कराने का आग्रह किया गया है। महंत ब्रजेश मुनि ने बताया कि अनुमंडल दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने माना कि राजगीर का यह एकमात्र कबीरपंथी आश्रम है जहाँ...

महिला कॉलेज खगौल में 30 घँटा का वॉलेंट्रीयरशिप आरंभ

चित्र
 महिला कॉलेज खगौल  में 30 घँटा का  वॉलेंट्रीयरशिप आरंभ  यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट पटना -  प्रेम यूथ फाउंडेशन में महिला कॉलेज खगौल के छात्राए 30 घँटा का वॉलेंट्रीयरशिप करेगे । इस विषय पर महाविद्यालय के परिषर में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ  उषा विद्यार्थी ने कहा कि वॉलेंट्रीयरशिप छात्राओं के सर्वांगीण विकाश के लिए जरूरी है । इससे वॉलेंट्रीयर को समुदायों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही समस्या की पहचान और उसका निराकरण का समझ बनाने पर बल मिलेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में  वॉलेंट्रीयरशिप को अनिवार्य कर बहुत सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने छत्राओं से अपील किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ सोसल मीडिया पर दोस्ती नही बढ़ाये । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने वॉलेंट्रीयर  को संबोधित करते हुये कहा कि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तथा परिश्र्म करें । शॉटकट के चक्कर मे कदापि न पड़े अपराधी एवं अराजक तत्वों से सतर्क रहें । शिक्षा हमारी सबसे बड़ी त...

रेल थाना मोकामा द्वारा 24 घंटे में चोरी का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

चित्र
 प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर -  रेल थाना मोकामा द्वारा 24 घंटे में चोरी का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार   कांड संख्या 39/26, दिनांक 23-05-2026, धारा 305(c) बीएनएस   दिनांक 23-05-2026 को वादी श्री राज कुमार अग्रवाल द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेन संख्या 13247, कोच M-1 में अपनी पत्नी के साथ यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ट्रॉली बैग एवं साइड बैग चोरी कर लिया गया। बैग में लगभग ₹50,000 नकद, 3 जोड़ी कपड़े, OnePlus मोबाइल फोन एवं अन्य व्यक्तिगत सामान था।   रेल थाना मोकामा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 24 घंटे के भीतर अभियुक्त प्रदीप सिंह, पिता स्व. राजकिशोर सिंह, निवासी बलतोड़िया बस्ती, थाना कुल्टी, बराकर, जिला बर्धमान, पश्चिम बंगाल को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।   अभियुक्त के पास से ₹26,990 नकद, वादी का चश्मा, माला एवं पर्स बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।   शेष सामान की बरामदगी हेतु अग्र...

अपराधियो की खैर नही -संजीव

चित्र
 अपराधियो की खैर नही -संजीव रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा खुसरूपुर। थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शामिल लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से मुहर्रम पर्व भाईचारे एवं सद्भावनापूर्वक मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर चिन्हित जगह पर पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी।असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष  ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।उन्होंने कहा कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि या अफवाह फैलती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शिक्षकों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे–डॉ नवल किशोर यादव*

चित्र
 *शिक्षकों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे–डॉ नवल किशोर यादव* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।स्थानीय राजकीयकृत महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद डॉ नवल किशोर यादव पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अंतिम सांस तक उनके हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। एमएलसी यादव ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के तबादला नीति को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से बात कर ली है।चंद रोज में इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा।शिक्षकों को वेतनमान दिलाने की लड़ाई वे लड़ रहे हैं और जबतक वेतनमान मंजूर नहीं होता लड़ाई जारी रहेगी। आगामी चुनाव के मद्देनजर उन्होंने शिक्षकों से विकास के नाम पर समर्थन और आशीर्वाद की याचना की। सभा की अध्यक्षता महादेव उच्च विद्यालय के शिक्षक आनंद आशीष ने किया। समारोह को प्रो. अवधेश यादव, प्रो. अरविंद यादव,राम यतन यादव,अनुज यादव ने संबोधित किया।

आधुनिक विज्ञान में डाटा ही शोध की नई शक्ति : प्रो. शांडिल्य

चित्र
  आधुनिक विज्ञान में डाटा ही शोध की नई शक्ति : प्रो. शांडिल्य टी.पी.एस. कॉलेज में बायोइन्फॉर्मेटिक्स पर सर्टिफिकेट कोर्स सम्पन्न यूथ एजेंडा की रिपोर्ट टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सर्टिफिकेट कोर्स “फंडामेंटल्स ऑफ बायोइन्फॉर्मेटिक्स : टूल्स एंड टेक्नीक्स फॉर बायोलॉजिकल डाटा एनालिसिस” सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि वर्तमान समय में नीड बेस्ड और स्किल बेस्ड शिक्षा की आवश्यकता सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि केवल पारंपरिक डिग्री से रोजगार सुनिश्चित नहीं किया जा सकता, बल्कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक कौशल से लैस करना होगा। उन्होंने कहा कि आज आधुनिक विज्ञान में डाटा ही शोध की नई शक्ति बन चुका है और बायोइन्फॉर्मेटिक्स ने शोध के स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। बायोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को शोध, तकनीक और रोजगार के नए अवसरों ...

शीर्षक: गंगापुर महादलित टोला की सड़क को मिली प्रशासनिक मंजूरी, युवाओं ने RTI से निकाला 'विकास का सच'*

चित्र
 *यूथ एजेंडा |  *हिलसा, नालंदा, से डॉ राजीव कुमार नयन की रिपोर्ट*   *शीर्षक: गंगापुर महादलित टोला की सड़क को मिली प्रशासनिक मंजूरी, युवाओं ने RTI से निकाला 'विकास का सच'*   *क्या है खबर?*   ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार ग्रामीण पथ विकास अभिकरण ने हिलसा-चिकसौरा मुख्य मार्ग से गंगापुर महादलित टोला तक पक्की सड़क बनाने की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। यह जानकारी RTI के तहत 22 दिसंबर 2025 को जारी पत्र से सामने आई है।   *RTI की मुख्य बातें:*   1. *आवेदक*: उपेन्द्र प्रसाद सिंह, ग्राम-दसतुर पर, पोस्ट-चण्डी, नालंदा।   2. *मांग*: पेंदापुर पंचायत के महादलित टोला गंगापुर को ग्राम-पखनपुर होते हुए हिलसा-चिकसौरा मुख्य मार्ग से पक्की सड़क से जोड़ने की सूचना।   3. *जवाब*: लोक सूचना पदाधिकारी विनोद कुमार साह ने बताया कि विभागीय पत्रांक 2862 दिनांक 04.10.2025 द्वारा कार्य प्रमंडल हिलसा के अधीन क्रमांक-21 पर अंकित पथ हिलसा-चिकसौरा से गंगापुर के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।   *यूथ एजेंडा: यह खबर युवाओं के लिए क्...

संत बौद्धिक मंच ने किया सनातन सहभोज का आयोजन

चित्र
 संत बौद्धिक मंच ने किया सनातन सहभोज का आयोजन  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गया जी। नर ही नारायण है। दरिद्र नारायण की सेवा से भीलौकिक और पारलौकिक दोनों लोको  में व्यक्ति को स्वर्गिक आनंद की प्राप्ति होती है। सनातन धर्म उच्च नीच ,जात पात और अगड़े पिछड़े की परिभाषा से मुक्त है।सनातन धर्म में दरिद्र नारायण को भोजन करना सर्वोत्तम पुण्य  माना गया है। यह कहना है अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महासचिव  तथा श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम न्यास समिति के कोषाध्यक्ष पीठाधीश्वर डॉक्टर  स्वामी श्यामा नंद जी महाराज का।     डॉ श्यामानंद जी महाराज गया में धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए सनातन धर्म नारायण सहभोज कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पीठाधीश्वर श्री श्यामा नंद ने कहा कि सनातन धर्म से ही संस्कार संस्कृति और सभ्यताओं की रचना हुई है।      अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के मुख्य संगठन महामंत्री डॉ अनमोल कुमार ने सनातन संस्कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन धर्म और कर्म का संतुलित परिभाषा सनातन धर्म के वेद पुराणों में ही समाहित है। डॉ अनमोल...

शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना सीजन-4 के हुए रोमांचक मुकाबले!

चित्र
 शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना सीजन-4 के हुए रोमांचक मुकाबले! -- यूथ एजेंडा से डॉ राजीव कुमार नयन ---🌸🌧️🌧️💞🏏 दनियावां(पटना).पहला मुकाबला माही इलेवन, एकंगरसराय vs ब्रदर्स इलेवन, पचरूखिया पहले बल्लेबाजी करते हुए माही इलेवन , एकंगरसराय की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 52 रन का लक्ष्य दिया जिसे ब्रदर्स इलेवन, पचरूखिया की टीम ने 6 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। दूसरा मुकाबला तोप सुपर किंग्स vs शिव शक्ति वारियर्स, नालन्दा  पहले बल्लेबाजी करते हुए तोप सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 95 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए शिव शक्ति वारियर्स, नालन्दा की टीम ने 4 विकेट खोकर 54 रन ही बना सकी। तीसरा मुकाबला(क्वार्टर फाइनल -2) तोप सुपर किंग्स vs ब्रदर्स इलेवन, पचरूखिया पहले बल्लेबाजी करते हुए तोप सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 68 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए ब्रदर्स इलेवन, पचरूखिया की टीम 7.3 ओवर में 20 रन पर ऑल आउट हो गई।

95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जप्त, महिला सहित चार कारोबारी गिरफ्तार*

चित्र
 *95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जप्त, महिला सहित चार कारोबारी गिरफ्तार* रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर यूथ एजेंडा  खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर तपास्थान के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया,वहीं एक ऑटो और चार मोबाइल जब्त किए गए। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों में  दनियावां के कमलेश कुमार एवं रौशन कुमार,फतुहा के सुजीत कुमार एवं बांस टाल चौराहा के रेणु देवी हैं। एक अन्य मामले में पुलिस ने गनीचक से 20 लीटर देसी शराब के साथ पप्पू गोप को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो का नारा से गूंज उठा गोविंदपुर

चित्र
 खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो का नारा से गूंज उठा गोविंदपुर  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर- प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति रैली निकाल कर नशा विरोधी नारा लगाया । रैली गाँव में घूम घूम कर खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो, सिगरेट पीकर खांस रहा है मौत के आगे नाच रहा है , गुटखा खाया गाल गलाया, जिसका बाप पियेगा दारू उसका बेटा मरेगा झाड़ू जैसा नारा लगाया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर  सुधांशु राज ने बताया कि 80 प्रतिशत मुह का कैंसर का मुख्य कारण तम्बाकू का ही सेवन है । आज युवा वर्ग जिस तरह से सूखे नशे के चपेट में आ रहा यह चिंता का विषय है । नशाखोरी एक विश्वव्यापी समस्या है इसको लेकर लगातार जन जागरूकता फाउंडेशन चला रहा है साथ ही नशा मुक्ति केंद्र में नशा से होने बाले दुष्प्रभाव के बारे में फाउंडेशन के स्वयंसेवक घर घर जाकर लोगो को बता रहे है । नशा सेवन से दूर रहने का संकल्प ले । उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले एक दशक से लागू है लेकिन अफसोस आज भी लोग मदिरा के सेबन से बाज नही आ रहे है । उन्होंने स्वयंसेवको को आगाह किया कि नशाखोरी का खुलकर विरोध करें कोई भी ...

डिजिटल सुगमता से आसान हुई दिव्यांगता की चुनौतियाँ : प्रो. शांडिल्य

चित्र
  डिजिटल सुगमता से आसान हुई दिव्यांगता की चुनौतियाँ : प्रो. शांडिल्य टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में “दिव्यांगता से आगे : सभी के लिए जीवन को सुगम बनाने” विषय पर व्याख्यान आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) द्वारा “दिव्यांगता से आगे : सभी के लिए जीवन को सुगम बनाने” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान का आयोजन कौटिल्य सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजन-अनुकूल वातावरण, समावेशी शिक्षा तथा सभी के लिए सुगम एवं सहज जीवन व्यवस्था के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम के संरक्षक-सह-अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि डिजिटल सुगमता ने दिव्यांगता की चुनौतियों को काफी हद तक आसान बनाया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और समावेशी सोच के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने महाविद्यालय परिसर को अधिक सुगम, संवेदनशील और समावेशी बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। आईक्यूएसी समन्वयक एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. (डॉ.) रूपम ने कहा कि सु...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गंगा देवी महिला महाविद्यालय बिहार में पहली बार राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएटीएस) के अंतर्गत शिक्षुता आधारित डिग्री/डिप्लोमा कार्यक्रम (एईडीपी) के साथ बैंकिंग, वित्तीय सेवाएँ और बीमा पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम की खासियत यह है कि इसमें कक्षा शिक्षण के साथ-साथ सशुल्क इंटर्नशिप भी शामिल है। इस पाठ्यक्रम के सफल संचालन के लिए बिहार राज्य उच्च शिक्षा परिषद के ओएसडी (अकादमिक) डॉ. विमल सागर ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया और गंगा देवी महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो. विजय लक्ष्मी और एईडीपी पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. श्वेता शर्मा से बातचीत की। प्रो. विजय लक्ष्मी ने सरकार की इस पहल की सराहना की और अच्छे बुनियादी ढाँचे और स्मार्ट कक्षा व्यवस्था के साथ पाठ्यक्रम के सुचारू संचालन का आश्वासन दिया। प्रवेश प्रक्रिया जून 2026 सत्र से ही शुरू हो जाएगी।

शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना

चित्र
 शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना  सीजन-4 का रंगारंग उद्दघाटन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट सरथुआ के रेलवे ग्राउंड में राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीमों का आगमन --- पहला मुकाबला सुमित इलेवन, पटना vs न्यू स्टार इलेवन, बाढ़  पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्टार इलेवन, बाढ़ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 42 रन का लक्ष्य दिया जिसे सुमित इलेवन की टीम ने 4.2 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। ---  शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना  सीजन-4 पहला मुकाबला आरिस इलेवन, खगड़िया vs हथला क्रिकेट क्लब  पहले बल्लेबाजी करते हुए आरिस इलेवन, खगड़िया की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 140 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए हथला क्रिकेट क्लब की टीम 7.2 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके पहले बुधवार 20 मई 2026 को शहीद विजय टेनिस बॉल क्रिकेट-सीजन-4 का देर शाम दूधिया  जगमगाती रौशनी में उद्दघाटन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह दनियावां पंचायत मुखिया नवनीत कुमार,खरभैया पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी मुन्ना कुमार,जीवनबीमा अभिकर्ता, खेल प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश क...

टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में “बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित

चित्र
टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में “बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट T.P.S. College Patna के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा आज कौटिल्य सभागार में “बौद्धिक संपदा अधिकार एवं नवाचार : एक अवलोकन” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बौद्धिक संपदा अधिकार, नवाचार एवं शोध संस्कृति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नवाचार एवं सृजनात्मक कार्यों की सुरक्षा से ही ज्ञान आधारित समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम की संयोजिका एवं IQAC समन्वयक प्रो. (डॉ.) रूपम ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान एवं सृजनात्मक सोच को विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रमों का आ...

पाँच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*

चित्र
 *पाँच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ* यूथ एजेंडा  रिपोर्ट - डॉ अनमोल कुमार बिहटा । मेरा युवा भारत पटना(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) एवं जिला आपूर्ति विभाग पटना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रखण्ड सभागार बिहटा में पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली(पीडीएस) की कार्यप्रणाली प्रणाली से अवगत कराना और सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी समझ विकसित करना है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य निदेशक कपिल देव राम माय भारत पटना(बिहार) निशा कुमारी जिला युवा पदाधिकारी,पटना शिवजन्म राम प्रखंड विकास पदाधिकारी,बिहटा अमित कुमार सिंह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी,बिहटा,केदारनाथ सिंह, बबलु कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया। युवाओं को संबोधित करते हुए शिवजन्म राम ने कहा कि प्रखण्ड के 10 युवा मेरा युवा भारत,पटना के द्वारा चयनित किया गया है। बेहतर शिक्षा के साथ कौशल विकास महत्वपूर्ण हैं पाँच दिनों में युवा पीडीएस कार्यप्रणाली को जानेंगे व समझेंगें। कपिल देव राम...

राजेन्द्र आश्रम में राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई*

चित्र
 *राजेन्द्र आश्रम में राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट रिपोर्ट - डॉ अनमोल कुमार गया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र आश्रम में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार जी के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष श्री रजनीश कुमार जी ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश को आधुनिक सोच, सूचना प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी विकास की नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, युवाओं को अवसर देने तथा भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के ब...

बैकुंठ धाम मंदिर में बाल विवाह पर प्रतिबंध।

चित्र
बैकुंठ धाम मंदिर में बाल विवाह पर प्रतिबंध।  मंदिर परिसर में धुम्रपान एवं नशा करने वालों पर लगेगा जुर्माना  पटना। राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर स्थित बैंकट के श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर में बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पटना सिटी के एस डी एम सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर में आयोजित श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम न्यास समिति की बैठक में यह निर्देश जारी किया। मंदिर परिसर में धुम्रपान  या नशा करते पकड़े  जाने जुर्माना भरना पड़ेगा न्यास समिति इस प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर को पूर्ण रूपेण विकसित कर इसे विश्व स्तरीय बनाने के लिए कृत संकल्पित है।         इस बैठक की अध्यक्षता न्यास समिति के अध्यक्ष और पटना सिटी के एस डी एम सत्यम सहाय ने की। एस डी एम श्री सहाय ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार नाबालिग़ बच्ची/बच्चा का विवाह करते हुए या कराते हुए पकड़ा गया तो उसे पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संज्ञेय अपराध है और विवाह करने वाले पंडित पुजारी या अन्य व्यक्तियों को भी प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।    ...

तोप स्कूल में सहयोग शिविर का सफल आयोजन

चित्र
 तोप स्कूल में सहयोग शिविर का सफल आयोजन --- यूथ एजेंडा की रिपोर्ट दनियावां(पटना).मंगलवार को प्रखंड दनियावां अंतर्गत पंचायत खरभैया स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोप के प्रांगण में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” संकल्प के तहत सहयोग शिविर का सफल आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं मुखिया, चंद्रकांती देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। शिविर में पंचायत खरभैया सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंपे। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे। इस अवसर पर पशुपालन विभाग, भूमि सर्वेक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोहिया स्वच्छ अभियान, सांख्यिकी विभाग, श्रम संसाधन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, आवास योजना, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत विभाग, मनरेगा, जीविका, पंचायती राज विभाग सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार समेकन कर 24 ...

तंबाकू और सूखा नशा के खिलाफ महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 तंबाकू और सूखा नशा के खिलाफ महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यूथ एजेंडा की  रिपोर्ट दनियावां(पटना).समीपवर्ती राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, एस. यू. कॉलेज, हिलसा द्वारा मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में “टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट अवेयरनेस प्रोग्राम” का भव्य आयोजन किया गया। “टोबैको फ्री कैंपस : स्वस्थ युवा, सुरक्षित भविष्य” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज के बीच तंबाकू, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना तथा एक स्वस्थ एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का निर्माण करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने की, जबकि मंच संचालन मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्षा सह राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पिंकी कुमारी ने किया। अपने स्वागत भाषण में उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी केवल शैक्षणिक ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को ...

डॉ0 अमित कुमार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया योगदान

चित्र
 डॉ0 अमित कुमार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया योगदान --- यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट --🌺🌺🌺🚩🌧️💞 दनियावां(पटना)दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा,नालंदा में डॉ. अमित कुमार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायी पद पर मंगलवार को योगदान दिया।प्रभारी प्रचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया। डॉ. अमित कुमार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित होकर के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के तहत  एस यू कॉलेज हिलसा में पदस्थापित किये गए हैं। श्री अमित मूलतः बिहार के आरा जिला के निवासी हैं।इनकी शोध कार्यों में काफी रुचि है। जलचक्र(water Hidrology) में उन्होंने अमेरिका जाकर भी शोध कार्य किया है।उनके पदभार ग्रहण करने पर सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

विकसित भारत 2047के सपना को साकार करेगे वॉलेंटियर - डॉ उषा विद्यार्थी

चित्र
 विकसित भारत 2047के सपना को साकार करेगे वॉलेंटियर  - डॉ उषा विद्यार्थी   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट दानापुर- महिला कॉलेज खगौल के सभागार में वॉलेंट्रीयरशिप उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कॉलेज के प्राचार्या डॉ उषा विद्यार्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति में वॉलेंट्रीयरशिप एवं इंटर्नशिप को अनिवार्य कर बहुत ही सराहनीय प्रयास हुआ है । वॉलेंट्रीयरशिप में छत्राए सामाजिक सरोकार से जुड़ेंगे ।स्वच्छता ही सेवा है के संदेश के साथ स्वयंसेवक अपने अपने गाँव मे स्वच्छता अभियान चलायेंगे मुख्य रूप से गाँव के स्कूल एवं मंदिर में सफाई करेगे साथ ही लोगो को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे । प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि छत्राए फाउंडेशन के साथ जुड़कर वॉलेंट्रीयरशिप कर रहे है । हेल्थ एंड वेलनेश, स्पोर्ट्स , सोसल सर्विस कर रहे है । उन्होंने बताया कि वॉलेंटीयर विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्ग अमर शहीदों के प्रतिमा का भी साफ सफाई करेगे साथ ही गंगा की सफाई करेगे । उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है । युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है ...

महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं डॉ पिंकी,सचिव बने डॉ प्रभात कुमार

चित्र
महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं डॉ पिंकी,सचिव बने डॉ प्रभात कुमार -- उपाध्यक्ष पद पर डॉ घनश्याम कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ शिव प्रसाद ठाकुर हुए निर्वाचित -- यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट ---🌺🌺❤️🌸🍃🌧️🌧️ हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा(एस यू कॉलेज)के शिक्षक संघ का चुनाव सोमवार को हुआ।जिसमें मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ0 पिंकी कुमारी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित की गईं।वहीं सचिव पद पर गणित विभाग के प्राध्यापक व बीएसए के समन्वयक डॉ0 प्रभात कुमार का चयन हुआ।वहीं,उपाध्यक्ष पद पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ घनश्याम कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।कोषाध्यक्ष पद पर अर्थशास्त्र के प्राध्यापक व परीक्षा नियंत्रक डॉ शिव प्रसाद ठाकुर का चयन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी एनएसएस की पदाधिकारी भी हैं। राजनीति शास्त्र के अध्यापक डॉ अभिषेक कुमार भारद्वाज ने बताया कि वे सौम्य, मृदुभाषी और सबसे समन्वय स्थापित कर चलने वाली महिला हैं।नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्राचार्य व हिंदी के धुरीन विद्वान प्रो0 शिवचंद्र सिंह,बरसर डॉ पी सी चौरसिया,प्रो0 अरविंद कु...

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा, त्रिवेणी संगम के तट से हुई जलभरी

चित्र
 सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा, त्रिवेणी संगम के तट से हुई जलभरी यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।प्रखंड के हरदासबीघा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के लिए सोमवार को काली पूजा समिति के तत्वाधान में कथा स्थल से पूज्या राजेश्वरी किशोरी जी(वृंदावन) की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रंग बिरंगे पोशाकों में सजी 1300 महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।यात्रा गाजे बाजे के साथ फतुहा स्थित त्रिवेणी संगम पहुंची और मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की।कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।उमस भरी प्रचण्ड गर्मी में भी लंबी यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। इस धार्मिक आयोजन के आयोजक अवधेश यादव ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।कलश यात्रा में तेरह सौ से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से भाग लिया। यात्रा में विभिन्न आकर्षक रथ भी शामिल किए गए थे, जिन पर विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं। इन झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्...

टी.पी.एस. कॉलेज 'क्रिटिकल थिंकिंग कोर्स का समापन एवं सेल्फ डिफेन्स कैम्प का आयोजन

चित्र
टी.पी.एस. कॉलेज  'क्रिटिकल थिंकिंग कोर्स का समापन एवं सेल्फ डिफेन्स कैम्प का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित “क्रिटिकल थिंकिंग एंड डिसीजन मेकिंग” विषयक सर्टिफिकेट कोर्स का समापन समारोह एवं प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उपरांत महाविद्यालय में “सेल्फ डिफेन्स कैम्प” का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि तार्किक चिंतन, निर्णय क्षमता एवं आत्मरक्षा कौशल का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को आत्मविश्वासी, सजग एवं सक्षम नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। सर्टिफिकेट कोर्स के सफल समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नूपुर द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया गया। आई...