अपराधियो की खैर नही -संजीव
अपराधियो की खैर नही -संजीव
रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर
यूथ एजेंडा
खुसरूपुर। थाना परिसर में सोमवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में शामिल लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों से मुहर्रम पर्व भाईचारे एवं सद्भावनापूर्वक मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि पर्व को लेकर चिन्हित जगह पर पुलिस बल के साथ-साथ दंडाधिकारी की तैनाती की जाएगी।असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।थानाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।उन्होंने कहा कि अगर कोई संदिग्ध गतिविधि या अफवाह फैलती है, तो तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
बैठक में स्थानीय पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों सहित दोनों समुदाय के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें