95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जप्त, महिला सहित चार कारोबारी गिरफ्तार*

 *95 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ऑटो जप्त, महिला सहित चार कारोबारी गिरफ्तार*


रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर

यूथ एजेंडा 

खुसरूपुर।थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे पर तपास्थान के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने 95 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया,वहीं एक ऑटो और चार मोबाइल जब्त किए गए।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मौके से गिरफ्तार अभियुक्तों में  दनियावां के कमलेश कुमार एवं रौशन कुमार,फतुहा के सुजीत कुमार एवं बांस टाल चौराहा के रेणु देवी हैं।

एक अन्य मामले में पुलिस ने गनीचक से 20 लीटर देसी शराब के साथ पप्पू गोप को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियाँ