सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा, त्रिवेणी संगम के तट से हुई जलभरी

 सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ को ले निकली भव्य कलश यात्रा, त्रिवेणी संगम के तट से हुई जलभरी


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर।प्रखंड के हरदासबीघा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के लिए सोमवार को काली पूजा समिति के तत्वाधान में कथा स्थल से पूज्या राजेश्वरी किशोरी जी(वृंदावन) की अगुवाई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रंग बिरंगे पोशाकों में सजी 1300 महिला श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।यात्रा गाजे बाजे के साथ फतुहा स्थित त्रिवेणी संगम पहुंची और मंत्रोच्चार के साथ जलभरी की।कलश यात्रा से पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।उमस भरी प्रचण्ड गर्मी में भी लंबी यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

इस धार्मिक आयोजन के आयोजक अवधेश यादव ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया।कलश यात्रा में तेरह सौ से अधिक महिला श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से भाग लिया।

यात्रा में विभिन्न आकर्षक रथ भी शामिल किए गए थे, जिन पर विभिन्न देवी देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गई थीं। इन झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

कलश यात्रा में सुजीत कुमार, शिवनाथ यादव, रणविजय यादव, सतीश कुमार, बबलू कुमार, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं आसपास के गांवों के आमजन मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान