डॉ0 अमित कुमार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया योगदान
डॉ0 अमित कुमार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में दिया योगदान
---
यूथ एजेंडा के लिए डॉ राजीव नयन की रिपोर्ट
--🌺🌺🌺🚩🌧️💞
दनियावां(पटना)दनियावां-हिलसा मार्ग पर अवस्तिथ श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा,नालंदा में डॉ. अमित कुमार ने पर्यावरण विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के स्थायी पद पर मंगलवार को योगदान दिया।प्रभारी प्रचार्य प्रो. शिवचंद्र सिंह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
डॉ. अमित कुमार बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग से चयनित होकर के पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के तहत एस यू कॉलेज हिलसा में पदस्थापित किये गए हैं। श्री अमित मूलतः बिहार के आरा जिला के निवासी हैं।इनकी शोध कार्यों में काफी रुचि है। जलचक्र(water Hidrology) में उन्होंने अमेरिका जाकर भी शोध कार्य किया है।उनके पदभार ग्रहण करने पर सभी प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें