महिला कॉलेज खगौल में 30 घँटा का वॉलेंट्रीयरशिप आरंभ

 महिला कॉलेज खगौल  में 30 घँटा का  वॉलेंट्रीयरशिप आरंभ 




यूथ एजेंडा से ऋतिक राज वर्मा की रिपोर्ट

पटना -  प्रेम यूथ फाउंडेशन में महिला कॉलेज खगौल के छात्राए 30 घँटा का वॉलेंट्रीयरशिप करेगे । इस विषय पर महाविद्यालय के परिषर में उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ  उषा विद्यार्थी ने कहा कि वॉलेंट्रीयरशिप छात्राओं के सर्वांगीण विकाश के लिए जरूरी है । इससे वॉलेंट्रीयर को समुदायों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा साथ ही समस्या की पहचान और उसका निराकरण का समझ बनाने पर बल मिलेगा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई शिक्षा नीति में  वॉलेंट्रीयरशिप को अनिवार्य कर बहुत सराहनीय कार्य किया है । उन्होंने छत्राओं से अपील किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ सोसल मीडिया पर दोस्ती नही बढ़ाये । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने वॉलेंट्रीयर  को संबोधित करते हुये कहा कि आप अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे तथा परिश्र्म करें । शॉटकट के चक्कर मे कदापि न पड़े अपराधी एवं अराजक तत्वों से सतर्क रहें । शिक्षा हमारी सबसे बड़ी ताकत है । फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर दिलीप कुमार ने कहा कि नई शिक्षानिति 2020  के अंतर्गत महाविद्यालय के छात्राओं के लिए वॉलेंट्रीयरशिप  अनिवार्य किया गया।यह छात्राओं के सर्वानिंग विकाश के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है।अब समय आ गया है कि मैकॉले शिक्षा पद्द्ति को जड़ से समाप्त किया जाए। उन्होंने  ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। शिक्षा का मतलब सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं है। इंटरशिप कार्यक्रम में छात्रों  को जीवन कौशल युवा नेता नेतृत्व एवम वयक्तित्व विकाश जलवायु परिवर्तन साइबर सुरक्षा आपदप्रबन्धन की जानकारी दी जा रही है।उन्होंने बताया  की वॉलेंट्रीयर को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र गांधी संग्रहालय प्राणी सर्वक्षण विभाग साइबर थाना का एक्सपसेर विजिट कराया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विकशित भारत 2047 को साकार करने में युवायों का महत्वपूर्ण भूमिका है। योगाचार्य ह्रदय नारायण झा कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे साथ वॉलेंट्रीयरशिप करना एक महत्वपूर्ण अवसर है । युवाओं के प्रतिभा को पहचान कर  हम उन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने का अवसर देते है । हमारे वॉलेंटियर अमृतसर एवं वर्धा तक का एक्सपोजर विजिट किया है । प्रोग्राम ऑफ़िसर अविनाश पांडेय  ने बताया कि देश भर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र छात्राओं इंटर्नशिप एवं वॉलेंट्रीयरशिप कर रहे है उन्हें रोजगार का भी अवसर प्राप्त हो रहा है । मौके पर डॉ वीणा कुमारीडॉ आभा डॉ चंदा सिंह, डॉ किरण कुमारी, डॉ रुचिका, स्वयंसेवक  निशा,वैष्णवी,श्रेया,शुप्रिय,निशु,अनुजा समेत सैंकड़ो  छात्राओं ने भाग लिया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे