खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो का नारा से गूंज उठा गोविंदपुर

 खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो का नारा से गूंज उठा गोविंदपुर 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर- प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने नशा मुक्ति रैली निकाल कर नशा विरोधी नारा लगाया । रैली गाँव में घूम घूम कर खैनी छोड़ो बीड़ी तोड़ो, सिगरेट पीकर खांस रहा है मौत के आगे नाच रहा है , गुटखा खाया गाल गलाया, जिसका बाप पियेगा दारू उसका बेटा मरेगा झाड़ू जैसा नारा लगाया । मौके पर उपस्थित फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर  सुधांशु राज ने बताया कि 80 प्रतिशत मुह का कैंसर का मुख्य कारण तम्बाकू का ही सेवन है । आज युवा वर्ग जिस तरह से सूखे नशे के चपेट में आ रहा यह चिंता का विषय है । नशाखोरी एक विश्वव्यापी समस्या है इसको लेकर लगातार जन जागरूकता फाउंडेशन चला रहा है साथ ही नशा मुक्ति केंद्र में नशा से होने बाले दुष्प्रभाव के बारे में फाउंडेशन के स्वयंसेवक घर घर जाकर लोगो को बता रहे है । नशा सेवन से दूर रहने का संकल्प ले । उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी पिछले एक दशक से लागू है लेकिन अफसोस आज भी लोग मदिरा के सेबन से बाज नही आ रहे है । उन्होंने स्वयंसेवको को आगाह किया कि नशाखोरी का खुलकर विरोध करें कोई भी व्यक्ति नशा के कारोबार करता है उसका सूचना फाउंडेशन को दे आपका नाम पता गुप्त रखा जायेगा साथ ही सूचना देने वाले स्वयंसेवक के पुरुस्कृत किया जायेगा । वही स्वयंसेवक अमित ने नशा सेवन करने से होने बाले हानि के बारे में विस्तार से बताया । बीड़ी ,सिगरेट, गंजा,चरस के सेवन से मनुष्य का दिमाग कमजोर हो जाता है और व्यक्ति सोचने समझने की क्षमता को खो देता है । रैली में सैंकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे