श्रम जगत के कल्याण में बोर्ड की अहम भूमिका:- अजय सिंह*
*श्रम जगत के कल्याण में बोर्ड की अहम भूमिका:- अजय सिंह*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
धनबाद:- दिनाँक 28।05।2026
दत्तोपंत ठेंगड़ी राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय - धनबाद के तत्वाधान में डी जी एम एस के सभागार में "द्विदिवसीय श्रमिक मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम " का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अजय सिंह, उप महानिदेशक (इलेक्ट्रिक) ने दीप प्रज्वलित कर के किया। अपने उद्घाटन सम्बोधन में उन्होंने श्रम जगत के विकास में बोर्ड के अहम योगदान की अपने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए श्रमिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया। शिक्षित,ज्ञानवान एवं कुशल श्रम शक्ति ही देश के विकास में अपनी बेहतर भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस अवसर पर खान निदेशालय के निदेशक (खान सुरक्षा) श्री सुरजीत कटेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। उन्होंने अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा चलाए के रहे विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक देश का श्रमिक वर्ग जागरूक नहीं होगा तब तक उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल सकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु बोर्ड के काम अत्यन्त सराहनीय हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धर्मजीत चौधरी (अध्यक्ष) बोर्ड के क्षेत्रीय सलाहकार समिति,धनबाद ने किया।
उन्होंने अपने उदबोधन में क्षेत्रीय निदेशालय- धनबाद द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभाव से लोगों को अवगत कराया तथा श्रमिक शिक्षा कार्यक्रमों को श्रमिकों के प्रगति हेतु नितांत जरूरी बताया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत राज किशोर गोप, क्षेत्रीय निदेशालय के प्रभारी ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा है बोर्ड श्रमिक मित्रों के माध्यम असंगठित,गिग श्रमिक,ठेका मजदूर, भवन निर्माण श्रमिकों के कल्याण हेतु 1- दिवसीय श्रमिक चौपाल तथा 2-दिवसीय जागरूकता सह निबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा ताकि देश के लाखों श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सीधे जोड़ा जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मूल उद्देश्य प्रधान मंत्री के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में श्रम शक्ति के योगदान को सुनिश्चित करना है।
इस कार्यक्रम में बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशालय -धनबाद,रांची, जमशेदपुर तथा पटना से चयनित 50 श्रमिक मित्र भाग ले रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में डॉ 0 एस एम एस यादव, प्रभारी क्षेत्रीय निदेशालय, राँची ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार शर्मा,सहदेव महतो,गोविंद प्रसाद रवानी,गोपी कुमार,राखी कुमारी,राम बाबू सिंह तथा रेखा देवी का विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें