कबीरपंथी आश्रम के जीर्णोद्धार हेतु संतों के साथ महन्त ब्रजेश मुनिअनुमंडल पदाधिकारी से मिले


 कबीरपंथी आश्रम के जीर्णोद्धार हेतु संतों के साथ महन्त ब्रजेश मुनिअनुमंडल पदाधिकारी से मिले


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

सार्वजनिक हित में किया नव निर्माण का आग्रह 


आश्रम के पांडुलिपियों का होगा संरक्षण 

राजगीर 26 मई 2026

कबीरपंथी आश्रम मीठापुर के महंत मूलगादी कबीरपंथी आश्रम निचली बाजार, राजगीर के संरक्षक महंत ब्रजेश मुनि ने आज मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को ऐतिहासिक कबीरपंथी आश्रम का जीर्णोद्धार करने के लिए प्रतिनिधिमंडल में शामिल महंत धर्म देव, दास अशोक दास हंस, महंत गजेंद्र दास, महंत राघवेंद्राचार्य के साथ मिलकर अभ्यावेदन दिया और आश्रम  में उपलब्ध प्राचीन पाण्डुलिपियों के बारे में बताया।


पत्र में वीतरागी संत महंत श्री रामरूप दास द्वारा स्थापित निचली बाजार, राजगीर स्थित इस कबीरपंथी आश्रम में सार्वजनिक हित साधन के लिए सभाभवन, विवाह मंडप, पुस्तकालय-सह-वाचनालय और संत निवास का निर्माण कराने का आग्रह किया गया है।


महंत ब्रजेश मुनि ने बताया कि अनुमंडल दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने माना कि राजगीर का यह एकमात्र कबीरपंथी आश्रम है जहाँ पांडुलिपियाँ भी है l


आशा जागी है कि इस स्थान का विकास भी होगा और यहाँ  के पांडुलिपियों  का संरक्षण भी होगा l

 इस मठ की पहचान मगध क्षेत्र के गांवों तक रही है। आज भी यहाँ सुविधाहीन अवस्था में ही सही बच्चों  का प्राथमिक विद्यालय संचालित है। हमारी भावना है कि सार्वजनिक न्यास रूप में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद से निबंधित इस मठ की सार्वजनिक उपयोगिता भी सुनिश्चित हो । हमारी भावना है कि राजगीर का यह  कबीरपंथी आश्रम राजगीर के निवासियों के लिए मुख्य आध्यात्मिक केन्द्र के रूप मे विकसित हो जो पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने l

27 को दूसरा शाही स्नान में कबीरपंथी साधुओं को राजगीर प्रशासन की ओर से प्राथमिकता देने के लिए ब्रजेश मुनि ने कबीर पंथियों की ओर से आभार व्यक्त किया l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे