तोप स्कूल में सहयोग शिविर का सफल आयोजन

 तोप स्कूल में सहयोग शिविर का सफल आयोजन


---

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

दनियावां(पटना).मंगलवार को प्रखंड दनियावां अंतर्गत पंचायत खरभैया स्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोप के प्रांगण में बिहार सरकार के सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” संकल्प के तहत सहयोग शिविर का सफल आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका कुमारी एवं मुखिया, चंद्रकांती देवी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

शिविर में पंचायत खरभैया सैकड़ों ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सौंपे। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक आवेदन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग, भूमि सर्वेक्षण विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोहिया स्वच्छ अभियान, सांख्यिकी विभाग, श्रम संसाधन विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, आवास योजना, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य विभाग, विद्युत विभाग, मनरेगा, जीविका, पंचायती राज विभाग सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का विभागवार समेकन कर 24 घंटे के भीतर सहयोग पोर्टल पर प्रविष्टि की जाएगी। इसके उपरांत 30 दिनों के अंदर संबंधित समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बताते चलें कि सहयोग शिविर की सफलता के लिए प्रखंड कार्यालय, दनियावां के अतिरिक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि प्रकाश, महामंत्री सियाराम शर्मा एवं समाजसेवी-सह-शिक्षाप्रेमी दिलीप कुमार ने पंचायत खरभैया के विभिन्न गांवों में घूम-घूमकर लोगों को शिविर की जानकारी दी थी। शिविर के दिन भी उन्होंने पूर्ण सक्रियता के साथ लोगों के आवेदन लिखवाने, संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा पदाधिकारियों के समक्ष उनकी समस्याएं रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सहयोग शिविर के माध्यम से पंचायत स्तर पर सरकारी पदाधिकारियों द्वारा आवेदन प्राप्त करने तथा 30 दिनों के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की व्यवस्था से ग्रामीणों में संतोष एवं उत्साह देखा गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे