पाँच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*
*पाँच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ*
यूथ एजेंडा
रिपोर्ट - डॉ अनमोल कुमार
बिहटा । मेरा युवा भारत पटना(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार) एवं जिला आपूर्ति विभाग पटना के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को प्रखण्ड सभागार बिहटा में पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली(पीडीएस) की कार्यप्रणाली प्रणाली से अवगत कराना और सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी समझ विकसित करना है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य निदेशक कपिल देव राम माय भारत पटना(बिहार) निशा कुमारी जिला युवा पदाधिकारी,पटना शिवजन्म राम प्रखंड विकास पदाधिकारी,बिहटा अमित कुमार सिंह प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी,बिहटा,केदारनाथ सिंह, बबलु कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया।
युवाओं को संबोधित करते हुए शिवजन्म राम ने कहा कि प्रखण्ड के 10 युवा मेरा युवा भारत,पटना के द्वारा चयनित किया गया है। बेहतर शिक्षा के साथ कौशल विकास महत्वपूर्ण हैं पाँच दिनों में युवा पीडीएस कार्यप्रणाली को जानेंगे व समझेंगें। कपिल देव राम ने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेरा युवा भारत पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं युवा स्वंय पंजीकृत हो एवं साथियों को भी पंजीकृत कराए जिससे कि विभिन्न कार्यक्रमों में आसानी से भाग ले सकें। अमित कुमार सिंह ने पीडीएस प्रणाली के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को खाद्य आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख चरणों का अध्ययन कराया जिसमें किसान पंजीकरण,खरीद और भंडारण,
वितरण प्रणाली,डिजिटल प्रक्रिया है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013, अंत्योदय अन्न योजना (AAY), प्राथमिकता घरेलू (PHH) श्रेणियों, तथा ‘एक राष्ट्र एक राशन कार्ड’ (ONORC) योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार डिजिटल तकनीक ने PDS को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया है।
“युवा पीढ़ी को शासन व्यवस्था की जमीनी समझ होना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। युवाओं को गोदाम सहित उचित मूल्य की दुकानों (राशन शॉप) का भ्रमण किया वहाँ उन्होंने e-POS (इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट प्रमाणीकरण के माध्यम से सब्सिडी युक्त गेहूँ और चावल के वितरण को प्रत्यक्ष रूप से देखा। खुशी कुमारी और अमृता सिंह ने e-POS डिवाइस को स्वयं संचालित कर अनुभव प्राप्त किया, जबकि अंकित कुमार और सर्वेश कुमार ने भौतिक स्टॉक रजिस्टर तथा डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया। नीतीश और शौरभ शर्मा ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू का संचालन किया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें