बैकुंठ धाम मंदिर में बाल विवाह पर प्रतिबंध।

बैकुंठ धाम मंदिर में बाल विवाह पर प्रतिबंध। 


मंदिर परिसर में धुम्रपान एवं नशा करने वालों पर लगेगा जुर्माना 

पटना। राजधानी पटना से सटे खुसरूपुर स्थित बैंकट के श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम मंदिर में बाल विवाह पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पटना सिटी के एस डी एम सत्यम सहाय ने मंदिर परिसर में आयोजित श्री गौरी शंकर बैकुंठ धाम न्यास समिति की बैठक में यह निर्देश जारी किया। मंदिर परिसर में धुम्रपान  या नशा करते पकड़े  जाने जुर्माना भरना पड़ेगा न्यास समिति इस प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर को पूर्ण रूपेण विकसित कर इसे विश्व स्तरीय बनाने के लिए कृत संकल्पित है। 
       इस बैठक की अध्यक्षता न्यास समिति के अध्यक्ष और पटना सिटी के एस डी एम सत्यम सहाय ने की। एस डी एम श्री सहाय ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति या परिवार नाबालिग़ बच्ची/बच्चा का विवाह करते हुए या कराते हुए पकड़ा गया तो उसे पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह संज्ञेय अपराध है और विवाह करने वाले पंडित पुजारी या अन्य व्यक्तियों को भी प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। 
      बैठक में उपस्थित न्यास समिति के सचिव राजाराम सिंह ने इसके लिए मंदिर परिसर में निगरानी करने और गर्भगृह से लेकर मंदिर के प्रवेश द्वार तक आधुनिक सीसीटीवी कैमरा लगाए जाने पर जोर दिया जिसे न्यास समिति ने सर्व समिति से पारित कर दिया। 
         एस डी एम श्री सहाय ने मंदिर परिसर, मंदिर जाने वाले मार्ग और मंदिर के आसपास खुले रूप से विचरण करने वाले जानवरों खासकर गाय भैंस इत्यादि को पड़कर उसे गौशाला भेजने का निर्देश खुसरूपुर के अंचल अधिकारी को दिया। 
           इस बैठक में उपस्थित न्यास समिति के कोषाध्यक्ष विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह ने मंदिर के कोष को सुदृढ़ करने के लिए मंदिर में विभिन्न प्रकार के पूजा पाठ, शादी विवाह, रूम बुकिंग और दुकानदारों से लिए जाने वाले न्यूनतम शुल्क का मुद्दा उठाया। 
अध्यक्ष श्री सत्यम सहाय सहित संपूर्ण नयास समिति ने वर्तमान शुल्क में बढ़ोतरी किए जाने की स्वीकृति दी। अंचल अधिकारी की अनुशंसा पर गरीब एवं बेसहारा दर्शनार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए शादी विवाह पूजा पाठ और रूम बुकिंग मुफ्त होगा।
   एस डी एम श्री सहाय ने कोषाध्यक्ष को निर्देश दिया की कोष का संचालन और आय व्यय इत्यादि कैश के रूप में नहीं होकर डिजिटल के रूप में होगा। 
       न्यास समिति की बैठक में खुसरूपुर के अंचल अधिकारी, खुसरूपुर के थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, न्यास समिति की उपाध्यक्ष सुलेखा सिंह और न्यास समिति के सदस्य सर्व श्री विजय कुमार तिवारी, राजेश कुमार ,राजनंदन सिंह ,पंकज कुमार, झूलन पासवान ,महेश कांत झा इत्यादि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे