शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास ही सफलता की पहचान — प्रो. शांडिल्य


शिक्षा, संस्कार और आत्मविश्वास ही सफलता की पहचान — प्रो. शांडिल्य


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना, 27 मई 2026।


टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के वनस्पति विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल तथा सत्र 2025-27 के विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्साहपूर्ण वातावरण बना दिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए टी.पी.एस. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि विद्यार्थी जीवन केवल परीक्षा और अंक तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण, संस्कार और जीवन के उद्देश्य को समझने का महत्वपूर्ण समय होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा विदा हो रहे छात्रों से महाविद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. विनय भूषण कुमार ने कहा कि फ्रेशर एवं फेयरवेल जैसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आत्मीयता, सहयोग और पारिवारिक वातावरण को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग हमेशा विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं नैतिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है।


डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि व्यवहारिक कौशल और सकारात्मक सोच को भी विकसित करना चाहिए।


डॉ. रवि प्रभाकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, धैर्य और लगन ही सफलता की सबसे बड़ी पूंजी है।


डॉ. उमेश कुमार ने कहा कि जीवन में निरंतर सीखते रहना ही आगे बढ़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा नए विद्यार्थियों को वरिष्ठ छात्रों के अनुभवों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना चाहिए।


मीडिया समन्वयक डॉ. मुकुंद कुमार ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी समन्वय को विकसित करते हैं।


समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों के आधार पर निशा भारती को मिस फ्रेशर तथा आयुष रंजन को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। वहीं रागिनी कुमारी को मिस फेयरवेल एवं मृत्युंजय कुमार को मिस्टर फेयरवेल का खिताब प्रदान किया गया। सभी विजेताओं को शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में शिक्षकगण, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं समूह छायाचित्र के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे