नाम नही छापने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार को धो डाला भाजपा नेता

 नाम नही छापने पर दैनिक भास्कर के पत्रकार को धो डाला भाजपा नेता 


रंजन कुमार क्राइम रिपोर्टर 

यूथ एजेंडा

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधि मंडल आईजी विकाश वैभब से मिला 

पटना- पत्रकारों के ऊपर आये दिन हमला हो रहा है दुर्व्यवहार आम बात हो गयी है । भू माफिया,खनन माफिया एवं शराब माफिया के निशाने पर है सुवे का पत्रकार वही पुलिस भी पत्रकारों को टारगेट कर रहा है । बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पटना के महासचिव  मुकुंद कुमार  ने बताया कि गया के गुरुया प्रखंड के दैनिक भास्कर के पत्रकार को भाजपा नेता अमित दांगी ने अखबार में नाम न छापने पर पत्रकार को पिटाई कर दिया यह हम बर्दास्त नही करेगे । उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि आज निष्पक्ष पत्रकारिता करने पर पत्रकारों को डराने , धमकाने एवं केस मुकदमा में फसाने का षड्यंत्र किया जा रहा है । आईजी विकाश वैभब ने कठोर करबाई का भरोसा दिलाया है ।वही दूसरी ओर स्व घोषित यूटुवर तथाकथित पत्रकार बनकर समाज मे अराजकता फैला रहा है । प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के तत्कालीन अध्यक्ष न्यायमूर्ति चन्द्रमौली प्रसाद ने स्पस्ट निर्देश दिया है कि सोशल मीडिया पत्रकारिता का माध्यम नही है । आज हर गली में यूटुवर मिल जायेगा जो इतना ताम झाम और चर्चित इलेक्ट्रॉनिक चैनल के नाम से मिलता जुलता नाम रखकर लोगो और अपना आईडी कार्ड खुद बनाकर बन जाता है रिपोर्टर और सुरु होता है थाना और ब्लॉक में धौस जमाने का खेल । हाल ही में दर्जनों यूटुवर पर मामला दर्ज हो चुका है कुछ लोग जेल भी जा चुका है । उन्होंने बताया की बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति किसी का फोन रिकार्ड करता है या विडिओ बनाता है यह आईटी एक्ट में  अपराध है । टी आर पी के चलते फर्जी खबर बंनाने और सननसी फैलाने से बचें ।उन्होंने पत्रकारो से आह्वान किया है कि निष्पक्ष और निर्भीकता के साथ पत्रकारिता करें किसी से डरने की कोई जरूरत है । यूनियन मजबूती से आपके साथ खड़ा है । प्रतिनिधि मंडल में वरिष्ठ पत्रकार प्रेम कुमार, धीरेंद्र कुमार, एलएल लिली, राजेश कुमार , जय प्रकाश कुमार मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे