रेल थाना मोकामा द्वारा 24 घंटे में चोरी का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार
प्रेस युथ एजेंडा से दिल्ली राज्य ब्यूरो रघुवीर कश्यप की खबर -
रेल थाना मोकामा द्वारा 24 घंटे में चोरी का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार
कांड संख्या 39/26, दिनांक 23-05-2026, धारा 305(c) बीएनएस
दिनांक 23-05-2026 को वादी श्री राज कुमार अग्रवाल द्वारा सूचना दी गई कि ट्रेन संख्या 13247, कोच M-1 में अपनी पत्नी के साथ यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ट्रॉली बैग एवं साइड बैग चोरी कर लिया गया। बैग में लगभग ₹50,000 नकद, 3 जोड़ी कपड़े, OnePlus मोबाइल फोन एवं अन्य व्यक्तिगत सामान था।
रेल थाना मोकामा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। 24 घंटे के भीतर अभियुक्त प्रदीप सिंह, पिता स्व. राजकिशोर सिंह, निवासी बलतोड़िया बस्ती, थाना कुल्टी, बराकर, जिला बर्धमान, पश्चिम बंगाल को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के पास से ₹26,990 नकद, वादी का चश्मा, माला एवं पर्स बरामद कर लिया गया है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शेष सामान की बरामदगी हेतु अग्रतर अनुसंधान एवं छापेमारी जारी है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें