महंथ बजेश मुनि की अगुआई में साधू संतों ने किया शाही स्नान अनुमंडल पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद


महंथ बजेश मुनि की अगुआई में साधू संतों ने किया शाही स्नान 

       अनुमंडल पुलिस प्रशासन रही मुस्तैद




राजगीर, 27 मई 2026

राजगीर मलमास मेला का दूसरा शाही स्नान आज बुधवार को राजगीर अनुमंडल प्रशासन की व्यवस्था में सम्पन्न हुआ। अनुमंडल दण्डाधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्र के नेतृत्व में राजगीर अनुमण्डल का पुलिस प्रशासन महंत ब्रजेश मुनि की अगुआई में संत अशोक दास हंस, महंत  धर्मदेव दास, संत दिवाकर दास, महंत गजेंद्र दास, महंत, सरदार त्रिलोक सिंह निषाद, साध्वी रूबी, साधना किरण, नैन्सी सहित शताधिक संतों को सर्वप्रथम गुरु नानक देव निर्मित शीतल कुंड में शाही स्नान कराया। तत्पश्चात सूर्यकुण्ड और फिर ब्रह्मकुण्ड में शाही स्नान सम्पन्न कराया।


इस संबंध में बताते हुए महंथ ब्रजेश मुनि ने कहा कि शाही स्नान के समय सिर्फ साधु संतों के लिए इन कुंडों में स्नान की व्यवस्था की गयी थी। शाही स्नान के बाद श्रद्धालुओं के लिए कुण्ड में स्नान की अनुमति दी गयी। अनुमंडल पदाधिकारी राजगीर का आभार व्यक्त करते हुए महंथ ब्रजेश मुनि ने कहा पहली-बार ऐसा देखा गया कि राजगीर मलमास मेला के शाही स्नान में कबीरपंथी साधू संतों को पहले स्नान करने की प्राथमिकता दी गयी। राजगीर सर्वधर्म समन्वय का पुण्य तीर्थ  है। यहाँ आठ कबीर मठ है जो एक छोटे शहर में सर्वाधिक कबीर मठ का कीर्तिमान है l यहाँ के सभी कबीरमठो में राजगीर मलमास मेला अवधि के लिए अन्नक्षेत्र, आवासन, सत्संग, शिविर आदि का सेवा प्रकल्प चलाया जा रहा है। मूलगादी कबीरपंथी आश्रम निचली बाजार ही राजगीर का ऐसा मठ है जहाँ प्राचीन पांडुलिपियाँ  भी है l इस मठ के संरक्षक रूप में मेरी कोशिश रहेगी कि यहाँ के कबीरपंथी मठों में समन्वय स्थापित हो ताकि वर्तमान में सार्वजनिक हित के लिए इन मठों की उपयोगिता सुनिश्चित हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे