शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना
शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना
सीजन-4 का रंगारंग उद्दघाटन
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
सरथुआ के रेलवे ग्राउंड में राज्यस्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीमों का आगमन
---
पहला मुकाबला सुमित इलेवन, पटना vs न्यू स्टार इलेवन, बाढ़
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू स्टार इलेवन, बाढ़ की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 42 रन का लक्ष्य दिया जिसे सुमित इलेवन की टीम ने 4.2 ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया।
---
शहीद विजय प्रिमियर लीग, सरथुआ, पटना
सीजन-4
पहला मुकाबला आरिस इलेवन, खगड़िया vs हथला क्रिकेट क्लब
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरिस इलेवन, खगड़िया की टीम ने निर्धारित 8 ओवर में 140 रन का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए हथला क्रिकेट क्लब की टीम 7.2 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई।
इसके पहले बुधवार 20 मई 2026 को शहीद विजय टेनिस बॉल क्रिकेट-सीजन-4 का देर शाम दूधिया जगमगाती रौशनी में उद्दघाटन हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह दनियावां पंचायत मुखिया नवनीत कुमार,खरभैया पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी मुन्ना कुमार,जीवनबीमा अभिकर्ता, खेल प्रेमी व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश कुमार,मंटू कुमार(शिक्षक).ई0 विक्कू रंजन,राकेश कुमार,बमशंकर कुमार,रवि रंजन,गणतंत्र, रेफरी कुमाल बनर्जी, अम्बर पटेल,ऋषि कुमार,समित कुमार,राहुल पटेल,अभिषेक कुमार व सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।वरीय मीडिया कर्मी व साहित्यकार डॉ0 राजीव कुमार नयन ने इस पूरे कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के युवाओं को अपनी शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।शहीद विजय के भाई मनोज कुमार,जदयू नेता सुनील कुमार,संतोष रंजन,अमित पटेल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।इस टूर्नामेंट में राज्यस्तरीय 16 टीमें हिस्सा ले रही है।सरथुआ स्थित रेलवे ग्राउंड को इसके लिए सिंचाई कर greentop हरियाली युक्त परिवेश दिया गया है।अल्ट्राटेक सीमेंट दनियावां, नटराज फर्नीचर, हिलसा,ज्ञानस्थली इंटरनेशनल स्कूल,दनियावां व और कई दिग्गज स्पोंसर्स इस खेल आयोजन के लिए अपनी ओर से आर्थिक सहायता दिए हैं।इस प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक मुकेश कुमार ने बताया कि यह पटना जिले में ऐसा आयोजन अपने आप में अनूठा है। टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आये राज्यस्तरीय टीमों के रहने,खाने-पीने के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।प्रतियोगिता का समापन रविवार 24 मई को होगा।जिसमें आकर्षक ईनाम,ट्रॉफी,शील्ड,मोमेंटो व नगद राशि प्रदान की जाएगी।फिलहाल, इस आयोजन में सरथुआ गांव व यहां अगल-बगल के अधिकांश क्रिकेट प्रेमी सशक्त रुप से शिरकत कर रहे हैं।भगवान करे इसी मिट्टी से भी कोई वैभव सूर्यवंशी, उर्मिल पटेल,मुकुल चौधरी, रॉबिन मिंज व रिंकू सिंह जैसी प्रतिभा उभर कर सामने आए और बिहार का नाम रौशन करे।🌧️🌧️🌺🌺💞🍃🏏🏏🚩❤️🌈


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें