महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं डॉ पिंकी,सचिव बने डॉ प्रभात कुमार

महाविद्यालय शिक्षक संघ की अध्यक्ष बनीं डॉ पिंकी,सचिव बने डॉ प्रभात कुमार


--
उपाध्यक्ष पद पर डॉ घनश्याम कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ शिव प्रसाद ठाकुर हुए निर्वाचित
--
यूथ एजेंडा के लिए डॉ0 राजीव नयन की रिपोर्ट
---🌺🌺❤️🌸🍃🌧️🌧️
हिलसा(नालंदा).श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा(एस यू कॉलेज)के शिक्षक संघ का चुनाव सोमवार को हुआ।जिसमें मनोविज्ञान विभाग की प्राध्यापिका डॉ0 पिंकी कुमारी अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित की गईं।वहीं सचिव पद पर गणित विभाग के प्राध्यापक व बीएसए के समन्वयक डॉ0 प्रभात कुमार का चयन हुआ।वहीं,उपाध्यक्ष पद पर हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ घनश्याम कुमार निर्वाचित घोषित किए गए।कोषाध्यक्ष पद पर अर्थशास्त्र के प्राध्यापक व परीक्षा नियंत्रक डॉ शिव प्रसाद ठाकुर का चयन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ पिंकी कुमारी एनएसएस की पदाधिकारी भी हैं। राजनीति शास्त्र के अध्यापक डॉ अभिषेक कुमार भारद्वाज ने बताया कि वे सौम्य, मृदुभाषी और सबसे समन्वय स्थापित कर चलने वाली महिला हैं।नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को प्राचार्य व हिंदी के धुरीन विद्वान प्रो0 शिवचंद्र सिंह,बरसर डॉ पी सी चौरसिया,प्रो0 अरविंद कुमार, प्रो0 अश्विनी कुमार झा,डॉ संदीपा इंद्रा, डॉ सम्राट सरकार,डॉ पंकज कुमार सिंह,डॉ रविन्द्र साह, डॉ भुवनेश्वर कुमार मंडल,गेस्ट टीचर डॉ कुमारी लूसी,डॉ मनोज कुमार,डॉ सौरभ कुमार,बीएसए के अध्यापक राजमणि कुमार,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व साहित्यकार डॉ राजीव नयन सिंह,एकाउंटेंट श्री रोनित रॉय,उपाध्यक्ष जलेन्द्र कुमार,सचिव शैलेश कुमार,कुमार पवन,आलोक कुमार सिंह,राजू कुमार,बड़ा बाबू सुभद्रा सिन्हा, वजरंगी लाल वर्मा,गुड्डू,टेक्निकल पर्सन श्री मधुसूदन कुमार,चिंटू कुमार,मुनील पटेल,बीरेंद्र, राजा,नवीन कुमार,सनोज मालाकार,संगीता, सुनीति देवी व छात्र संघ के बिभूति यादव,आशीष पटेल,धर्मेंद्र कुशवाहा, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश कुशवाहा व अन्य ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है और  आशा व्यक्त किया है कि इनके नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारी संगठन मिल कर कॉलेज को नई ऊंचाई व खोई गरिमा को लौटाने में कामयाब होंगे।🌺🌺🌧️💞💞🚩

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान