विकसित भारत 2047के सपना को साकार करेगे वॉलेंटियर - डॉ उषा विद्यार्थी
विकसित भारत 2047के सपना को साकार करेगे वॉलेंटियर - डॉ उषा विद्यार्थी
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
दानापुर- महिला कॉलेज खगौल के सभागार में वॉलेंट्रीयरशिप उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कॉलेज के प्राचार्या डॉ उषा विद्यार्थी ने अपने सम्बोधन में कहा कि नई शिक्षा नीति में वॉलेंट्रीयरशिप एवं इंटर्नशिप को अनिवार्य कर बहुत ही सराहनीय प्रयास हुआ है । वॉलेंट्रीयरशिप में छत्राए सामाजिक सरोकार से जुड़ेंगे ।स्वच्छता ही सेवा है के संदेश के साथ स्वयंसेवक अपने अपने गाँव मे स्वच्छता अभियान चलायेंगे मुख्य रूप से गाँव के स्कूल एवं मंदिर में सफाई करेगे साथ ही लोगो को स्वच्छता के लिए प्रेरित करेंगे । प्रेम यूथ फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम जी ने कहा कि छत्राए फाउंडेशन के साथ जुड़कर वॉलेंट्रीयरशिप कर रहे है । हेल्थ एंड वेलनेश, स्पोर्ट्स , सोसल सर्विस कर रहे है । उन्होंने बताया कि वॉलेंटीयर विशेष स्वच्छता अभियान के अन्तर्ग अमर शहीदों के प्रतिमा का भी साफ सफाई करेगे साथ ही गंगा की सफाई करेगे । उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है । युवा शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है । महात्मा गांधी ने जो सपना देखा था उसे नई शिक्षा नीति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे है अब विद्यार्थियों को क्लास रूम से बाहर नदी, पहाड़, तलाब , खेत खलिहान का भृमण कराया जायेगा । फाउंडेशन में किसी भी धर्म, भाषा और क्षेत्र , रंग के युवा शामिल हो सकते है । मौके पर प्रो वीणा समेत दर्जनों कॉलेज के प्राध्यापक मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें