प्रेम यूथ फाउंडेशन ने दलित बस्ती में बांटे सेनेटरी पैड माहवारी स्वच्छता पर किया जागरूक

 *प्रेम यूथ फाउंडेशन ने दलित बस्ती में बांटे सेनेटरी पैड 

माहवारी स्वच्छता पर किया जागरूक 

यूथ एजेंडा की रिपोर्ट





पटना -प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने आज  दलित बस्ती में महिलाओं और किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किए। अभियान का मकसद माहवारी स्वच्छता को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करना और महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।

फाउंडेशन के वॉलेंट्रीयर  घर-घर जाकर महिलाओं से मिली। स्वयंसेवकों ने सेनेटरी पैड के इस्तेमाल का तरीका, उसके फायदे और माहवारी के दौरान सफाई का महत्व समझाया। इस दौरान कई महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। 


टीम लीडर सुरुचि राज एवं सचिन ने बताया कि ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में आज भी महिलाएं कपड़े का इस्तेमाल करती हैं जिससे संक्रमण का खतरा रहता है। आर्थिक तंगी और जानकारी की कमी बड़ी वजह है। इसलिए हमने यह पहल की है। स्थानीय महिलाओं ने फाउंडेशन के इस कदम की सराहना की। एक लाभार्थी महिला ने कहा कि हम पैसे की कमी के कारण पैड नहीं खरीद पाते थे। अब समझ आया कि सफाई रखना कितना जरूरी है।


प्रेम यूथ फाउंडेशन पिछले चार दशक से स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता के क्षेत्र में काम कर रहा है। फाउंडेशन के प्रोग्राम ऑफिसर मन्नी ने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और अन्य बस्तियों में भी चलाया जाएगा। महावारी के समय गंदा कपड़ा का इस्तेमाल से सर्वाधिक सर्वाइकल कैंसर की खतरा बढ़ रहा है । उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन मैन गौरब राय ने पांच सौ से अधिक स्कूलों कॉलेजों में सेनेटरी पैड मशीन लगवा चुके है । अभियान में खुशी कुमारी, प्रिया कुमारी,राज लक्ष्मी, पूजा कुमारी,खुशी प्रिया,

स्नेहा कुमारी,नंदनी कुमारी शामिल है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे