शिक्षकों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे–डॉ नवल किशोर यादव*

 *शिक्षकों के हक की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ेंगे–डॉ नवल किशोर यादव*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

खुसरूपुर।स्थानीय राजकीयकृत महादेव उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान पार्षद डॉ नवल किशोर यादव पहुंचे।

उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अंतिम सांस तक उनके हक, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

एमएलसी यादव ने बताया कि उन्होंने शिक्षकों के तबादला नीति को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से बात कर ली है।चंद रोज में इसका नोटिफिकेशन हो जाएगा।शिक्षकों को वेतनमान दिलाने की लड़ाई वे लड़ रहे हैं और जबतक वेतनमान मंजूर नहीं होता लड़ाई जारी रहेगी।

आगामी चुनाव के मद्देनजर उन्होंने शिक्षकों से विकास के नाम पर समर्थन और आशीर्वाद की याचना की।

सभा की अध्यक्षता महादेव उच्च विद्यालय के शिक्षक आनंद आशीष ने किया। समारोह को प्रो. अवधेश यादव, प्रो. अरविंद यादव,राम यतन यादव,अनुज यादव ने संबोधित किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान सलाहकार निकला मास्टरमाइंड तीन कट्टा 114 कारतूस बरामद

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे