संदेश

सितंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

छापेमारी में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

चित्र
 छापेमारी में चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल  यूथ एजेंडा  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  खुसरूपुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान पुलिस टीम ने गनीचक गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों, अखिलेश कुमार एवं उमेश राय को दबोच लिया। इसके साथ ही, पुलिस टीम ने हरदासबीघा गांव में दबिश देकर इंद्रदेव कुमार उर्फ इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, आदिलपुर गांव में की गई छापेमारी के दौरान शराबबंदी कानून के उल्लंघन के प्राथमिकी अभियुक्त धर्मपाल कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष रौशन कुमार के साथ पुअनि मिथिलेश कुमार यादव,सअनि अभय कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 30 सितंबर 2026। विश्व हृदय सप्ताह के अवसर पर ‘सीपीआर सीखें, जीवन बचाएँ’ विषय के अंतर्गत टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के कौटिल्य सभागार में आईक्यूएसी एवं एनएसएस के तत्वावधान में जे.पी. मेदांता अस्पताल एवं रोटरी क्लब, कंकड़बाग के सहयोग से सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वास्थ्य-जागरूकता और जीवनरक्षक कौशल के महत्व पर बल दिया। उनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम में पी.डी.जी. रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, रोटेरियन प्रो. (डॉ.) दीप्ति सहाय, अध्यक्ष रोटेरियन नितेश मिश्रा एवं सचिव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता मेदांता अस्पताल की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा श्री ठाकुर न...

एनडीए के प्रत्यासी नीरज कुमार ने खुसरूपुर में मांगा वोट

चित्र
एनडीए के प्रत्यासी नीरज कुमार ने खुसरूपुर में मांगा वोट  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर।नगर के अजय उत्सव हॉल में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, सत्तारूढ़ दल के सचेतक, जदयू के मुख्य प्रवक्ता व पटना स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीभगवान यादव ने की, जबकि संचालन भाजपा प्रखंड के अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर नीरज कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। संवाद के दौरान नीरज कुमार ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में समाजवादी शासन की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि एनडीए के शासनकाल में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल-जल, बिजली और शौचालय की सुविधा पहुंचाई गई है। पंचायती राज में आरक्षण देने के साथ महिलाओं को भी आगे बढ़ाया गया है। उन्ह...

बिहार में बाढ़ से कब मिलेगी मुक्ति? लोगों का सवाल—कब लौटेगी सामान्य जिंदगी

चित्र
 बिहार में बाढ़ से कब मिलेगी मुक्ति? लोगों का सवाल—कब लौटेगी सामान्य जिंदगी यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर पटना। बिहार में बाढ़ का संकट एक बार फिर लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। कई इलाकों में नदी का जलस्तर खतरे या चेतावनी स्तर से ऊपर बना हुआ है। सरकारी बाढ़ पूर्वानुमान के अनुसार गंडक, कोसी, गंगा, बागमती समेत कई नदियों के अलग-अलग स्थानों पर जलस्तर चिंताजनक स्थिति में है। पश्चिम चंपारण के बगहा क्षेत्र में गंडक के तेज बहाव और तटबंध क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंचा है। सैकड़ों घर प्रभावित होने और गांवों का संपर्क टूटने की खबर सामने आई है। बाढ़ से प्रभावित लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर बिहार को हर साल आने वाली बाढ़ से स्थायी मुक्ति कब मिलेगी? सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं, लेकिन लोगों की मांग अब केवल तत्काल राहत तक सीमित नहीं है। वे मजबूत तटबंध, बेहतर जल निकासी, नदियों की निगरानी और बाढ़ से बचाव की दीर्घकालिक व्यवस्था चाहते हैं। बिहार सरकार ने भी बाढ़ के स्थायी समाधान की दिशा में काम करने की बात कही है। सितंबर में हुई...

विवादों में हुआ श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा में इंडक्शन मीट,छात्रसंघ की उपेक्षा पर नाराजगी के स्वर उभरे

चित्र
 विवादों में हुआ श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा में इंडक्शन मीट,छात्रसंघ की उपेक्षा पर नाराजगी के स्वर उभरे --- प्रधायापकों को किया सम्मानित, पर छात्र संघ उपेक्षित --- 6 विषयों में पीजी की पढ़ाई के लिए झुझारू छात्र आंदोलन व सत्याग्रह को भुला दिये जाने से आक्रोश --- डॉ0 राजीव नयन सिंह की युथ एजेंडा के लिए रिपोर्ट ---🌸🌸🌺🌷🌷📚📚🖋️🖋️🚩🌈🌈🌾🌹🌹💞🖋️🏹🏹 दनियावां/हिलसा।मंगलवार को ऐतिहासिक  सूर्य मंदिर सरोवर के समीप रचेबसे परिवेश में एस.यू. कॉलेज, हिलसा में विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) विभागों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत, परिचय एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से पीजी इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विभागों तथा उच्च शिक्षा के अवसरों से परिचित कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिलसा नगर परिषद के चेयरमैन श्री धनंजय कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने की। महाविद्यालय के प्रॉक्टर श्री अरविंद कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संच...

*खुसरूपुर स्टेशन से 60 पीस विदेशी शराब बरामद, अज्ञात पर मामला दर्ज*

चित्र
 *खुसरूपुर स्टेशन से 60 पीस विदेशी शराब बरामद, अज्ञात पर मामला दर्ज* यूथ एजेंडा  रंजन कुमार ,क्राइम रिपोर्टर  खुसरूपुर। रेल अपराध नियंत्रण केंद्र खुसरूपुर  की पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर आउटर सिग्नल के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। मामले में पुलिस अवर निरीक्षक राजीवकांत शर्मा के बयान पर कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आउटर सिग्नल के पास लावारिस हालत में पड़ा एक बैग मिला। तलाशी लेने पर उसमें से रॉयल स्टैज ब्रांड की 180 एमएल वाली 60 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 10.800 लीटर आंकी गई है। पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। रेल पोस्ट प्रभारी ने बताया कि इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक नजरुल इस्लाम को सौंपी गई है। पुलिस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय सूत्रों की मदद से...

चंडीगढ़ में प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की हत्या कर दी

चित्र
 चंडीगढ़ में प्रेमिका से शादी की जिद में बेटे ने हेड कांस्टेबल पिता की हत्या कर दी  यूथ एजेंडा  रंजन कुमार , क्राइम रिपोर्टर  चंडीगढ़ के सेक्टर-22 स्थित सरकारी क्वार्टर में हेड कांस्टेबल नितिन सिंह की उनके ही बेटे अरमान ने गोली मारकर हत्या कर दी। अरमान अपनी प्रेमिका से जल्द शादी करना चाहता था, जबकि पिता उससे 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद शादी करने की बात कह रहे थे। इसी दौरान अरमान ने पिता से कारोबार शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये भी मांगे, लेकिन नितिन ने पैसे देने से इनकार कर दिया। दोनों के बीच विवाद हुआ, हालांकि बाद में परिवार के हस्तक्षेप से शादी को लेकर सहमति बनने की बात भी सामने आई थी।  घर में लौटकर आया था अरमान: अरमान करीब ढाई महीने से घर से अलग रह रहा था और हत्या से दो दिन पहले ही सेक्टर-22 स्थित माता-पिता के घर आया था। उसकी प्रेमिका से उसकी पहचान पढ़ाई के दौरान हुई थी और दोनों के रिश्ते की जानकारी परिजनों को थी। प्रेमिका के परिवार की ओर से शादी के लिए शगुन भी दिया गया था।  सुबह 4:30 बजे पिता को गोली मारी: शुक्रवार तड़के करीब साढ़े चार बजे अरमान ने घ...

खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

चित्र
 खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा पटना जिले के खुसरूपुर थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 8 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। यह कार्रवाई खुसरूपुर थाना पुलिस के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 1. बिलिंद गोप, उम्र 32 वर्ष, पिता शिवबालक गोप, निवासी बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना। इसके विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। खुसरूपुर थाना कांड संख्या 169/24 एवं जीआर संख्या 1003/25 से संबंधित मामले में गिरफ्तारी की गई। पुलिस के अनुसार कांड में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के साथ 27 आर्म्स एक्ट की धारा भी दर्ज है। गिरफ्तारी 28 सितंबर 2026 को रात 1:05 बजे की गई। 2. निल सिंह उर्फ जगत नारायण, उम्र 32 वर्ष, पिता ओम प्रकाश सिंह, निवासी बैकटपुर, थाना खुसरूपुर। इसके विरुद्ध खुसरूपुर थाना कांड संख्या 196/21, जीआर संख्या 31962/21 से संबंधित मामला है। कांड में धारा 341, 323...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में NSS दिवस एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन

चित्र
 गंगा देवी महिला महाविद्यालय में NSS दिवस एवं विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का आयोजन यूथ एजेंडा की रिपोर्ट गंगा देवी महिला महाविद्यालय, पटना में NSS दिवस एवं “विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. श्यामा रॉय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को सामुदायिक एवं सामाजिक सेवा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस अवसर पर छात्राओं ने विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए पंजीकरण कराया और कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम में ऑफिस इंचार्ज डॉ. बिमला चौधरी, बर्सर डॉ. रचना जायसवाल, प्रो. प्रमांशी जयदेव एवं प्रो. रागिनी वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह के नेतृत्व में किया गया। अंत में डॉ. दीक्षा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

पटना के खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

चित्र
 पटना के खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा खुसरूपुर: पटना जिले के खुसरूपुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुसरूपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में न्यायालय एवं थाना स्तर पर कार्रवाई लंबित थी। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है— 1. मनोज सिंह, उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय किशोरी सिंह, ग्राम बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — वारंटी अभियुक्त। 2. देवव्रत पाण्डे उर्फ क्रांति पाण्डेय, उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय गंगाधर पाण्डेय, ग्राम बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त। 3. अतुल कुमार उर्फ अतुल यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता शिवालिक गोप, ग्राम बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त। 4. विनोद सिंह, उम्र 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय कामता सिंह, ग्राम कोरबिगहा, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — भादवि के वारंटी अभियुक्त। खुसरूपुर...

यू पी आइ ट्रांजेक्शन पर सरचार्ज की ख़वर का पूरा सच

सबसे पहले एक भ्रम दूर करना ज़रूरी है: सरकार ने आम नागरिकों के UPI ट्रांजेक्शन पर कोई 'टैक्स' (Tax) लागू नहीं किया है । व्यापारी संघों और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) ढांचे में बदलाव किए जा रहे हैं। इसे कई बार लोग भूलवश 'UPI टैक्स' समझ लेते हैं। इस नीति का निष्पक्ष विश्लेषण और आम लोगों के जीवन पर इसका प्रभाव : 1. नीति का वास्तविक रूप (क्या बदला है और क्या नहीं?) व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) ट्रांसफर पूरी तरह मुफ़्त: यदि आप अपने मित्र, रिश्तेदार या किसी व्यक्ति को UPI से पैसे भेजते हैं, तो वह हमेशा की तरह 100% मुफ़्त रहेगा (चाहे रकम कितनी भी हो)। छोटे व्यापारियों के लिए मुफ़्त: रेहड़ी-पटरी वालों, चाय/किराना दुकानों और छोटे व्यापारियों (P2PM) के लिए UPI भुगतान प्राप्त करना पूरी तरह मुफ़्त (Zero MDR) रहेगा। बड़े मर्चेंट ट्रांजेक्शन (P2M) पर शुल्क: ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा व्यावसायिक भुगतानों पर मर्चेंट (दुकानदार) से 0.4% MDR/सर्विस चार्ज लिया जाता है। अधिनियम का नियम: यह शुल्क दुकानदार/व्यापारी को देना होता है, आम ग्...

डॉ रेशमा बनी विधायक प्रतिनिधि प्रशांत किशोर के सपना को करेगी साकार

चित्र
डॉ रेशमा बनी विधायक प्रतिनिधि प्रशांत किशोर के सपना को करेगी साकार  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट आज बांकीपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 19 के जन स्वराज पार्टी का कबीरपंथी आश्रम मीठापुर में महंत बृजेश मुनि जी के संरक्षण में एक अहम बैठक संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर रेशमा सिंह को विधायक प्रतिनिधि चुना गया इस मौके पर महंत बृजेश मुनि जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर वर्ग की महिलाएं को कुटिल उद्योग से जोड़ें ताकि उनका जीवको पार्जन संभव हो सके और महिलाएं स्वालंबी बने जिस तरह जीव का दीदी का संगठन चलता है इस प्रकार से यहां भी महिलाओं को कुटिल उद्योग के माध्यम से सिलाई कढ़ाई अगरबत्ती पापड़ अचार बनाने की प्रेरणा मिल सके और कड़े शब्दो में उन्होंने कहा की प्रशांत जी चुनाव में जो जो वादा किए थे वह जमीन पर भी उतारे यह न की चुनावी जुमला ही रह जाए इस मौके पर जनसुरज के निम्न कार्यकर्ता उपस्थित रहे अमरेंद्र सिंह जी अंजली सिंह जी विशाल पांडे जी यशवंत सिन्हा जी एवं सैंकड़ो स्थानीय कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे 💐

खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 अभियुक्त गिरफ्तार

चित्र
 खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 16 अभियुक्त गिरफ्तार हत्या के प्रयास के 5, दहेज प्रताड़ना के 7, उत्पाद अधिनियम का 1 और चोरी के 3 आरोपी शामिल यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा पटना/खुसरूपुर। खुसरूपुर थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में कुल 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी 26 सितंबर 2026 के गिरफ्तारी विवरण के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में हत्या के प्रयास के 5, दहेज प्रताड़ना के 7, उत्पाद अधिनियम के 1 तथा चोरी के 3 अभियुक्त शामिल हैं। पुलिस की ओर से जारी विवरण में अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार अभियुक्तों, उनके विरुद्ध दर्ज कांड, धाराओं, गिरफ्तारी स्थल, समय तथा कार्रवाई करने वाले पुलिस पदाधिकारियों की जानकारी दी गई है। 1. हत्या के प्रयास के मामले में 5 गिरफ्तार खुसरूपुर थाना कांड संख्या 273/16 एवं 158/16 से संबंधित हत्या के प्रयास के मामले में पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। मामले में भादवि की धारा 146, 147, 149, 323, 307 एवं 379 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 का उल्लेख है। गिरफ्तार अभियुक्तों के न...

राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर ‘भारत के क्षेत्रीय व्यंजनों की प्रदर्शनी’ का सफल आयोजन

चित्र
राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर ‘भारत के क्षेत्रीय व्यंजनों की प्रदर्शनी’ का सफल आयोजन यूय एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 26 सितम्बर 2026: गंगा देवी महिला महाविद्यालय, कंकड़बाग, पटना में राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अवसर पर शनिवार, 26 सितम्बर को गृह विज्ञान विभाग एवं न्यूट्रिशन क्लब द्वारा IQAC के तत्वावधान में “पारंपरिक खाद्य, स्वस्थ विकल्प – भारत की पोषण विविधता का उत्सव” विषय पर ‘भारत के क्षेत्रीय व्यंजनों की प्रदर्शनी’ का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की आयोजक डॉ. विद्या, वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक एवं संयोजक, न्यूट्रिशन क्लब रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रोज़ी कुमारी द्वारा किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात डॉ. विद्या ने प्राचार्या प्रो. (डॉ.) श्यामा रॉय को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। प्राचार्या ने अपने संबोधन में पारंपरिक भारतीय भोजन के पोषण महत्व तथा स्वस्थ जीवनशैली में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रदर्शनी में छात्राओं ने बिहार, बंगाल, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र एवं पूर्वोत्तर भारत सहित विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल ल...

पटलिपुत्र विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालयों को अलग विश्वविद्यालय में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध

चित्र
 पटलिपुत्र विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालयों को अलग विश्वविद्यालय में शामिल करने के प्रस्ताव का विरोध यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बिहार सरकार द्वारा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के महिला महाविद्यालयों को अलग कर माता सीता महिला विश्वविद्यालय के अंतर्गत लाने की पहल के विरोध में गंगा देवी महिला महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राओं ने विरोध जताया। महाविद्यालय परिवार ने कहा कि वर्तमान में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं। ऐसे में अलग विश्वविद्यालय के गठन से प्रशासनिक एवं शैक्षणिक व्यवस्था पर अतिरिक्त भार पड़ने के साथ नई जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं। शिक्षकों ने कहा कि 19वीं और 20वीं सदी में जब महिलाओं की शिक्षा तक पहुंच सीमित थी और सामाजिक परिस्थितियों के कारण बड़ी संख्या में महिलाएं घर से बाहर निकलकर शिक्षा ग्रहण करने में संकोच करती थीं, तब पुणे, कोलकाता सहित देश के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के लिए विशेष विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की स्थापना का महत्वपूर्ण ऐतिहासिक योगदान रहा। इन संस्थानों ने महिलाओं को शिक्...

महात्मा गांधी के शिक्षा-दर्शन में विद्यार्थी और राष्ट्र निर्माण का विशेष महत्व : वक्ता

चित्र
महात्मा गांधी के शिक्षा-दर्शन में विद्यार्थी और राष्ट्र निर्माण का विशेष महत्व : वक्ता यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 26 सितंबर 2026। कॉलेज ऑफ कॉमर्स, आर्ट्स एंड साइंस, पटना के इतिहास विभाग के तत्वावधान में शनिवार को “महात्मा गांधी, शिक्षा एवं विद्यार्थी” विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. अरविंद कुमार ने की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के IQAC के अध्यक्ष-सह-समन्वयक प्रो. संतोष कुमार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं गांधी के शिक्षा-दर्शन पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत की शिक्षा व्यवस्था के विकास में गांधी के शैक्षिक विचारों का महत्वपूर्ण प्रभाव रहा है। उन्होंने गांधी के शिक्षा-दर्शन की प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश शुक्ला ने विषय की प्रस्तावना रखते हुए कहा कि वर्तमान समय में “महात्मा गांधी, शिक्षा एवं विद्यार्थी” का विषय अत्यंत प्रासंगिक है और इस पर गंभीर विमर्श की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में गांधी के वि...

दनियावाँ में जदयू संगठन में नई नियुक्ति, विकासचन्द्र उर्फ पिंकु कुमार बने प्रखण्ड उपाध्यक्ष*

चित्र
 *दनियावाँ में जदयू संगठन में नई नियुक्ति, विकासचन्द्र उर्फ पिंकु कुमार बने प्रखण्ड उपाध्यक्ष* --- "जय निशान्त,तय निशान्त" का नारा पार्टी के संक्रमण काल में सबसे जरूरी! --- डॉ0 राजीव कुमार नयन, youth Ajenda रिपोर्टर!🌈🌧️🌧️🌷💞🌾🌾🌾🇮🇳🇮🇳🏹🏹🏹⛳⛳⛳🪂🏂🏂🌞🌞🌝🌸🌺✨ *दनियावाँ (पटना)।* जनता दल (यू) दनियावाँ प्रखण्ड में संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नई नियुक्ति की गई है। दनियावाँ प्रखण्ड जद (यू) के अध्यक्ष सह मुखिया ग्राम पंचायत राज दनियावाँ *नवनीत कुमार*  विकासचन्द्र उर्फ पिंकु कुमार, ग्राम-बड़ी केवई निवासी को पटना जिला अन्तर्गत दनियावाँ प्रखण्ड के जनता दल यू के *उपाध्यक्ष* पद पर मनोनीत किया गया है। पत्र में अध्यक्ष नवनीत कुमार ने कहा है कि आशा है कि उनके मनोनयन से पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा उनके सक्रिय सहयोग से संगठन को मजबूती प्रदान होगी। शुभकामनाओं के साथ उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा गया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष विकासचन्द्र उर्फ पिंकु कुमार ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने के...

बी के संजय भाई का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

चित्र
 बी के संजय  भाई का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। नगर पंचायत खुसरूपुर के प्रथम नगर प्रबंधक बी के  संजय भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। दिल्ली में हुई एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक खबर से पूरे खुसरूपुर और उनके करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई है। एक कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी संजय भाई के इस तरह अचानक चले जाने से हर आंख नम है।मिली जानकारी के अनुसार, संजय भाई आध्यात्मिक यात्रा पर माउंट आबू जा रहे थे। इसी दौरान 23 सितंबर 2026 को दिल्ली में पीली कोठी के पास वह एक भीषण ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें तुरंत दिल्ली के प्रसिद्ध सीके बिरला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसी दिन (23 सितंबर) शाम को उनके ब्रेन की इमरजेंसी सर्जरी की। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों और दुआओं के बाद भी उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका। स्थिति लगातार ...

पुलिस की बड़ी कारवाई

चित्र
 पुलिस की बड़ी कारवाई  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट बिहार पुलिस ने किशोरियों को बेहतर जिंदगी का झांसा देकर अगवा करने, बंधक बनाने और कथित तौर पर जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले राज्य स्तर के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने पटना के रामकृष्ण नगर और मुजफ्फरपुर के पताही इलाके से दो किशोरियों को बरामद किया है। मामले में मानव तस्करी और देह व्यापार से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह कथित तौर पर नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसाता था। विरोध करने पर मारपीट और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा के अनुसार, 28 फरवरी को कथैया थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय किशोरी लापता हुई थी। उसकी मां की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। अपहृत किशोरियों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी जांच और मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पटना के रामकृष्ण नगर में छापेमारी कर किशोरी को बरामद किया। पुलि...

खुसरूपुर प्रखंड सभागार में प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन*

चित्र
 *खुसरूपुर प्रखंड सभागार में प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट  खुसरूपुर। स्थानीय प्रखंड सभागार में कृषि विभाग के तत्वावधान में "प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य-सह-संतुलित उर्वरक प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में किसानों और किसान सलाहकार ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत को सुधारना, रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग को रोकना और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना था। गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बाढ़ के वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मिट्टी में जैविक कार्बन और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। फसलों की बेहतर पैदावार और टिकाऊ खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के सुझावों के अनुसार ही संतुलित मात्रा में रासायनिक खादों जैसे डीएपी और यूरिया...

एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

चित्र
 एनएसएस के 57वें स्थापना दिवस पर सामाजिक सेवा, स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित -- डॉ0 राजीव नयन की युथ एजेंडा के लिए रिपोर्ट ----🌹🌧️🌧️🌷🌹🖋️ हिलसा/दनियावां।श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय, हिलसा में राष्ट्रीय सेवा योजना के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को महाविद्यालय के सभागार में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत दीप प्रज्ज्वलित एवं वंदे मातरम् के साथ हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल उद्देश्यों से परिचित कराते हुए उन्हें सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना था। इस अवसर पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। साथ ही जन-जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्...

कार्रवाई:नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर निलंबित*

चित्र
 *कार्रवाई:नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर निलंबित* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की है। फिलहाल नंदन कुमार सिंह को थानाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है। मंजीत ठाकुर पर नौबतपुर इलाके के पैनापुर स्थित मठ की जमीन से जुड़े विवाद में एक पक्ष का सहयोग करने का आरोप है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप था कि थाना पुलिस की ओर से उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा था और एक पक्ष के हित में कार्रवाई की जा रही थी। इसके बाद शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को मंजीत ठाकुर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलने के बाद एसएसपी ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया।

NSS दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली

चित्र
 NSS दिवस पर प्लास्टिक प्रदूषण के विरुद्ध जागरूकता रैली   यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना, 24 सितंबर 2026। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस के अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज, पटना में NSS के तत्वावधान एवं IQAC के मार्गदर्शन में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली, जागरूकता अभियान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “प्लास्टिक प्रदूषण का मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रभाव: चुनौतियाँ, समाधान और युवाओं की भूमिका” था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने NSS स्वयंसेवकों एवं आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग कम करने तथा पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति समाज में सकारात्मक परिवर्तन की महत्वपूर्ण वाहक है और विद्यार्थी अपने व्यवहार एवं जागरूकता अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में मह...

*शिवम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, मोबाइल की लत को भी बताया खतरनाक*

चित्र
 *शिवम इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने ली नशा मुक्ति की शपथ, मोबाइल की लत को भी बताया खतरनाक* यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड  के फुलवरिया स्थित शिवम इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में एक विशेष नशा मुक्ति प्रशिक्षण और शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित ब्रह्माकुमारी प्रजापति की बहन बीके अंजू, बहन बीके विभा और भाई धनंजय जी ने बच्चों को संबोधित किया। प्रशिक्षकों ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि ज्यादातर नशे की लत 14 से 18 वर्ष की उम्र के बीच ही शुरू होती है, जो न सिर्फ युवावस्था को प्रभावित करती है बल्कि पूरे जीवन को नष्ट कर देती है। उन्होंने आज के डिजिटल युग के खतरों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में बच्चों के बीच मोबाइल गेम्स और कार्टून आदि की लत भी एक खतरनाक नशे का रूप ले चुकी है, जिससे बच्चों को दूर रहना चाहिए।विद्यालय के प्राचार्य राजे...

डॉ श्याम बने करनी सेना के प्रदेश प्रवक्ता

चित्र
 डॉ श्याम बने करणी सेना के प्रदेश प्रवक्ता यूय एजेंडा की रिपोर्ट पटना। देश के वरिष्ठ पत्रकार तथा धार्मिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता पीठाधीश्वर डॉक्टर श्याम नाथ सिंह को करणी सेना (पंजीकृत) की प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती अंजना सिंह ने प्रदेश करणी सेना का प्रदेश प्रवक्ता बनाया है।     डॉ श्याम ने बताया कि करणी सेना का एक अति आवश्यक बैठक सह सभा 27 सितंबर को राजधानी पटना में होगा। श्रीमती सिंह ने डॉक्टर श्याम को पूरे प्रदेश में करणी सेना  गठन के लिए दायित्व सौंपा है।      डॉ श्याम जो पत्रकारिता के क्षेत्र में एस एन श्याम के नाम से जाने पहचाने जाते हैं गत 40 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। पटना से प्रकाशित हिंदी दैनिक आज, पाटलिपुत्र टाइम्स, आत्मकथा, इलाहाबाद से प्रकाशित प्रसिद्ध पत्रिका नूतन कहानीया एवं सच्ची कहानीया, मुंबई से प्रकाशित देश के लब्ध प्रतिष्ठित चर्चित हिंदी साप्ताहिक बिल्टज मैं कई वर्षों तक कार्यालय संवाददाता ,अपराध संवाददाता एवं बिहार ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्य किया है।         पत्रकारिता के अलावा ...

हिन्दी विकास मंच, सरथुआ, पटना व नालंदा में मनाई गई राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती*

चित्र
 *हिन्दी विकास मंच, सरथुआ, पटना व नालंदा में मनाई गई राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती* ---🌷🌷💞🌧️🌧️🌹🙏🌷🌷 /-🇮🇳🇮🇳🚩🚩 डॉ0 राजीव नयन यूथ एजेंडा के लिये -- *हिलसा / सरथुआ,दनियावां (पटना)।* हिन्दी विकास मंच, सरथुआ, पटना और उसकी उपशाखा हिलसा, नालंदा के बैनर तले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष साहित्यकार व प्राध्यापक *डॉ. राजीव नयन सिंह* ने की। उन्होंने कहा कि रामधारी सिंह दिनकर बिहार की मिट्टी से निकले महान सपूत थे💐💐🌈🌈🌈🌧️🌧️🌧️🌧️🌺🌹🖋️📚। उनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बेगूसराय जिले के सिमरिया गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था और 24 अप्रैल 1974 को उनका निधन हुआ। डॉ. नयन ने कहा कि दिनकर जी केवल कवि नहीं, बल्कि युग के चारण थे। वे स्वतंत्रता से पहले विद्रोही कवि और स्वतंत्रता के बाद राष्ट्रकवि के रूप में स्थापित हुए। उनकी लेखनी में ओज, विद्रोह, आक्रोश और कोमल श्रृंगार का अद्भुत संगम मिलता है। उनकी प्रसिद्ध कृतियाँ - रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र, रेणुका, हुँकार, संस्कृति के चार अध्याय और उर्वशी हिंदी साहित...

खुसरूपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार

चित्र
 खुसरूपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा खुसरूपुर। पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए वारंटी एवं उत्पाद अधिनियम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय एवं थाना स्तर पर मामले दर्ज थे। पुलिस के मुताबिक, जालंधर राय उर्फ जालंधर सिंह (46 वर्ष), पिता रामचली राय, निवासी नया टोला, खिरोधरपुर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 37/02 में धारा 395 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी 23 सितंबर 2026 की रात 1:05 बजे की गई। इसके अलावा बच्चू सिंह (46 वर्ष), पिता स्व. लक्ष्मण सिंह, निवासी धनराज टोला, खुसरूपुर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध खुसरूपुर थाना कांड संख्या 41/17 एवं जीआर संख्या 643/17 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी रात 1:20 बजे की गई। पुलिस ने रविशंकर गोप (33 वर्ष), दयाशंकर गोप (38 वर्ष), श्रवण गोप (55 वर्ष), पवन गोप (46 वर्ष) एवं श्याम बहा...

पटना के दीदारगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

चित्र
 पटना के दीदारगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 3 किलो 67 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद, किशोर हिरासत में यूथ एजेंडा रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा पटना: दीदारगंज थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने चेकपोस्ट के पास एक स्कूटी सवार किशोर को रोककर तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, स्कूटी की डिक्की से करीब 3 किलो 67 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 22 सितंबर की शाम करीब 7:44 बजे दीदारगंज चेकपोस्ट के पास गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी की डिक्की में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकपोस्ट के आसपास निगरानी शुरू की। इसी दौरान रेलवे लाइन की तरफ से आ रही टीवीएस जुपिटर स्कूटी को पुलिस ने रोककर जांच की। तलाशी के दौरान डिक्की से तीन प्लास्टिक की थैलियों में कुल 3.067 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने स्कूटी और एक मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। करीब 16 वर्षीय किशोर को हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, इस मामले...

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया

चित्र
गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट आज दिनांक 23.9.26 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय कंकड़बाग में हिंदी दिवस-सह दिनकर जयंती का आयोजन किया गया lकार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर श्यामा राय ने किया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं  सरस्वती वंदना के साथ किया गया | सरस्वती वंदना के बाद राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |हिंदी विभाग की सेमेस्टर -7 की छात्रा रितु प्रिया एवं मांडवी कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया|हिंदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य -पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें ईशा कुमारी संध्या कुमारी मुस्कान कुमारी खुशी कुमारी निशा कुमारी माही कुमारी अनुषा कुमारी ने काव्य पाठ किया प्रोफेसर प्रमानसी मैडम इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष एवं संस्कृत विभाग की विभागा अध्यक्ष रागिनी वर्मा ने न्यायाधीश की भूमिका का निर्वहन किया| हिंदी विभाग की सेमेस्टर 7 की छात्रा रितु प्रिया एव...

खुसरूपुर थाने के 10 एएसआई को मिली प्रोन्नति, एसडीपीओ ने लगाया

चित्र
 *खुसरूपुर थाने के 10 एएसआई को मिली प्रोन्नति, एसडीपीओ ने लगाया  यूथ एजेंडा की रिपोर्ट खुसरूपुर। स्थानीय थाने में तैनात दस सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। इस अवसर पर बुधवार को खुसरूपुर थाने में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान फतुहा एसडीपीओ-2 संजीव कुमार एवं पुलिस निरीक्षक माया यादव ने प्रोन्नत हुए  पुलिस अधिकारियों सर्वश्री शकील अंसारी,सुनीता कुमारी रविदास, जय प्रकाश प्रसाद,राजेश कुमार,जावेद अख्तर,रामबृक्ष यादव,कामेश्वर प्रसाद यादव,मिथिलेश यादव,दुर्योधन कुमार एवं दीपक साहनी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नए पद की बधाई दी। एसडीपीओ ने कहा कि प्रोन्नति मिलने से अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इस खास मौके पर खुसरूपुर के थानाध्यक्ष रौशन कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सभी प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बैज लगाए जाने के बाद थाने का माहौल काफी खुशनुमा रहा और सभी पुलिसकर...

भाग्य नहीं, संघर्ष और पुरुषार्थ का संदेश देते हैं दिनकर : प्रो. शांडिल्य

चित्र
 भाग्य नहीं, संघर्ष और पुरुषार्थ का संदेश देते हैं दिनकर : प्रो. शांडिल्य यूथ एजेंडा की रिपोर्ट पटना। टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के हिन्दी विभाग एवं IQAC के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर ‘दिनकर साहित्य में राष्ट्र, समाज और मानवीय संवेदना’ विषय पर गरिमामय साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में प्रो. (डॉ.) सुनीता गुप्ता ने दिनकर के साहित्य के विविध पक्षों पर विचार व्यक्त किए। अध्यक्षीय उद्बोधन की शुरुआत प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों—“मरणोपरांत यदि जीने की है चाह तुझे, तो सुन, बतलाता हूँ मैं सीधी राह तुझे। लिख ऐसी कोई चीज कि दुनिया डोल उठे, या कर कुछ ऐसा काम जमाना बोल उठे।”—के पाठ से की। उन्होंने कहा कि दिनकर की कविताएँ मनुष्य को भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय संघर्ष और पुरुषार्थ के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उनकी रचनाएँ विपरीत परिस्थितियों में भी निराश न होकर कर्म और साहस के मार्ग पर चलने का स...

डॉक्टर की मौत का मामला गरमाया, फतुहा CHC में कथित प्रताड़ना का आरोप, पत्नी ने कई लोगों पर लगाए आरोप

चित्र
 डॉक्टर की मौत का मामला गरमाया, फतुहा CHC में कथित प्रताड़ना का आरोप,  पत्नी ने कई लोगों पर लगाए आरोप यूथ एजेंडा की रिपोर्ट फतुहा से इस वक्त की बड़ी खबर… डॉ. अनिल कुमार प्रभात की मौत को लेकर अब पुलिस जांच की मांग तेज हो गई है! सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतुहा में चिकित्सा पदाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे डॉ. अनिल कुमार प्रभात की मौत के मामले में उनकी पत्नी सीमा कुमारी ने फतुहा थाने में लिखित आवेदन देकर जांच और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में सीमा कुमारी ने आरोप लगाया है कि उनके पति को कार्यस्थल पर कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना, जातिसूचक गाली-गलौज, अपमानजनक और भेदभावपूर्ण व्यवहार का सामना करना पड़ता था। आरोपों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गणपत मंडल, आयुष विभाग के डॉ. अमर, डेंटिस्ट डॉ. पवन कुमार, बीसीएम सुनीता समेत अन्य लोगों के नाम का उल्लेख किया गया है। आवेदन में एक घटना का भी जिक्र है, जिसमें आरोप है कि डॉ. अनिल जिस कुर्सी पर बैठते थे, उसे हटवा दिया गया था। परिवार का कहना है कि इन घटनाओं और कार्यस्थल से जुड़ी शिकायतों की जानकारी पहले ही संबंधित अधिकारियों को द...

विषय-हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह सह दिनकर जयंती का सफल आयोजन।

चित्र
  विषय-हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह सह दिनकर जयंती का सफल आयोजन। यूथ एजेंडा की रिपोर्ट "दिनकर का साहित्य नूतन और पुरातन का सुंदर सामंजस्य है। राष्ट्र के प्रति प्रेम के साथ ही उनके साहित्य में समाज के प्रति चिंता भी उतनी ही गहराई से व्यक्त हुई है। दिनकर तब सामाजिक चेतना की बात कर रहे थे, जब हमारा समाज काफी बिखरा हुआ था।" ये बातें कहीं श्री अरविंद महिला कॉलेज में 23 सितंबर 2026 को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह सह दिनकर जयंती के अवसर पर बतौर मुख्य वक्ता मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के मानविकी संकाय के पूर्व संकायाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने। दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्राचार्य प्रो.रेखा रानी ने कहा- "भाषा की परंपरा प्रयुक्ति से ही जीवंत रहती है इसलिए हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम अधिक से अधिक हिंदी भाषा का प्रयोग करें। किसी कवि को वास्तविक श्रद्धांजलि हम उनके साहित्य का समग्र अध्ययन-मनन कर के ही दे सकते हैं। राष्ट्रकवि दिनकर का विपुल साहित्य हमें बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त करने वाला है।" कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता पटना विमेंस कॉ...