खुसरूपुर प्रखंड सभागार में प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन*

 *खुसरूपुर प्रखंड सभागार में प्राकृतिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रबंधन पर गोष्ठी का आयोजन*


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट 

खुसरूपुर। स्थानीय प्रखंड सभागार में कृषि विभाग के तत्वावधान में "प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ्य-सह-संतुलित उर्वरक प्रबंधन" विषय पर एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रखंड के विभिन्न गांवों से आए बड़ी संख्या में किसानों और किसान सलाहकार ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की सेहत को सुधारना, रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग को रोकना और प्राकृतिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना था।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए कृषि विज्ञान केंद्र बाढ़ के वैज्ञानिक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में मिट्टी में जैविक कार्बन और आवश्यक पोषक तत्वों की कमी एक गंभीर चिंता का विषय बनती जा रही है। फसलों की बेहतर पैदावार और टिकाऊ खेती के लिए मृदा स्वास्थ्य को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों को अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराकर मृदा स्वास्थ्य कार्ड के सुझावों के अनुसार ही संतुलित मात्रा में रासायनिक खादों जैसे डीएपी और यूरिया का उपयोग करना चाहिए। जरूरत से ज्यादा खाद डालने से लागत तो बढ़ती ही है, साथ ही मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाती है।

कृषि विशेषज्ञों ने प्रखंड के किसानों को प्राकृतिक और जैविक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। फसल अवशेषों को खेतों में न जलाकर उनका सही प्रबंधन करने की अपील की गई।कार्यक्रम में उपस्थित आत्मा के उप परियोजना निदेशक सोनल रानी ने किसानों को बताया कि सरकार प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों से इन योजनाओं का लाभ उठाने और रासायनिक खेती पर अपनी निर्भरता कम करने का आह्वान किया। 

गोष्ठी के समापन सत्र में किसानों की शंकाओं का समाधान किया गया और उपस्थित किसानों ने वैज्ञानिक सलाह के आधार पर ही संतुलित उर्वरक प्रबंधन अपनाने का संकल्प लिया।

गोष्ठी में आत्मा के प्रखंड अध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद,बीटीएम अश्विनी कुमार चंद्रावल,एटीएम अनामिका राज, सहिता निशि,किसान सलाहकार पूनम कुमारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान