संदेश

नवंबर, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

टी.पी.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित

चित्र
 टी.पी.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक की सेवानिवृत्ति पर विदाई-सह-सम्मान समारोह आयोजित यूथ एजेंडा की रिपोर्ट प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा—कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी पटना, 2 नवंबर 2026। टी.पी.एस. कॉलेज के प्रधान सहायक श्री मनोज कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर टी.पी.एस. कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन की ओर से विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने उनके दीर्घकालीन सेवाकाल, कार्यनिष्ठा और महाविद्यालय के प्रति योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान की प्रगति में शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षकेतर कर्मचारियों की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। महाविद्यालय के प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन में प्रधान सहायक का दायित्व विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि श्री मनोज कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में जिस निष्ठा, जिम्मेदार...