खुसरूपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार

 खुसरूपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, 7 अभियुक्त गिरफ्तार



यूथ एजेंडा

रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा


खुसरूपुर। पटना जिले के खुसरूपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए वारंटी एवं उत्पाद अधिनियम के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय एवं थाना स्तर पर मामले दर्ज थे।


पुलिस के मुताबिक, जालंधर राय उर्फ जालंधर सिंह (46 वर्ष), पिता रामचली राय, निवासी नया टोला, खिरोधरपुर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 37/02 में धारा 395 भादवि के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी 23 सितंबर 2026 की रात 1:05 बजे की गई।


इसके अलावा बच्चू सिंह (46 वर्ष), पिता स्व. लक्ष्मण सिंह, निवासी धनराज टोला, खुसरूपुर को वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध खुसरूपुर थाना कांड संख्या 41/17 एवं जीआर संख्या 643/17 में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी रात 1:20 बजे की गई।


पुलिस ने रविशंकर गोप (33 वर्ष), दयाशंकर गोप (38 वर्ष), श्रवण गोप (55 वर्ष), पवन गोप (46 वर्ष) एवं श्याम बहादुर गोप (50 वर्ष) को भी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया। सभी गन्नीचक, थाना खुसरूपुर के निवासी बताए गए हैं। इनके विरुद्ध जीआर संख्या 4096/15 से संबंधित मामला दर्ज है।


वहीं, बिल्टू राय (लगभग 42 वर्ष), पिता रामबरण राय, निवासी खिरोधरपुर को उत्पाद अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 20 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद कर जब्त की गई। इस मामले में खुसरूपुर थाना कांड संख्या 593/26, दिनांक 22 सितंबर 2026, धारा 30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


इसके साथ ही मंगल पांडेय उर्फ सानंद पांडेय (50 वर्ष), पिता स्व. भूषण पांडेय, निवासी बैकठपुर पांडेय टोला को भी उत्पाद अधिनियम के मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध खुसरूपुर थाना कांड संख्या 595/26, दिनांक 22 सितंबर 2026, धारा 37 बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई खुसरूपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में की गई।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान