कार्रवाई:नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर निलंबित*
*कार्रवाई:नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर निलंबित*
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नौबतपुर थानाध्यक्ष मंजीत ठाकुर को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबन के बाद उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर की है। फिलहाल नंदन कुमार सिंह को थानाध्यक्ष का प्रभार सौंपा गया है।
मंजीत ठाकुर पर नौबतपुर इलाके के पैनापुर स्थित मठ की जमीन से जुड़े विवाद में एक पक्ष का सहयोग करने का आरोप है। शिकायतकर्ता पक्ष का आरोप था कि थाना पुलिस की ओर से उसे अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा था और एक पक्ष के हित में कार्रवाई की जा रही थी। इसके बाद शिकायत पुलिस मुख्यालय तक पहुंची। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर मामले की जांच कराई गई।
जांच के दौरान थानाध्यक्ष पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को मंजीत ठाकुर के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निर्देश मिलने के बाद एसएसपी ने गुरुवार को उन्हें निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें