गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया

गंगा देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्र कवि दिनकर की जयंती धूमधाम से मनाया गया 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

आज दिनांक 23.9.26 को गंगा देवी महिला महाविद्यालय कंकड़बाग में हिंदी दिवस-सह दिनकर जयंती का आयोजन किया गया lकार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर डॉक्टर श्यामा राय ने किया | कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं  सरस्वती वंदना के साथ किया गया | सरस्वती वंदना के बाद राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की |हिंदी विभाग की सेमेस्टर -7 की छात्रा रितु प्रिया एवं मांडवी कुमारी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया|हिंदी दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य -पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें ईशा कुमारी संध्या कुमारी मुस्कान कुमारी खुशी कुमारी निशा कुमारी माही कुमारी अनुषा कुमारी ने काव्य पाठ किया प्रोफेसर प्रमानसी मैडम इतिहास विभाग की विभाग अध्यक्ष एवं संस्कृत विभाग की विभागा अध्यक्ष रागिनी वर्मा ने न्यायाधीश की भूमिका का निर्वहन किया| हिंदी विभाग की सेमेस्टर 7 की छात्रा रितु प्रिया एवं नेहा कुमारी ने हिंदी की वैज्ञानिकता को थीम बनाते हुए सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया| सेमेस्टर-7 की छात्रा सुरुचि ने अपने नृत्य की प्रस्तुति के द्वारा सबका मन मोह लिया महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर श्यामा राय ने अध्यक्षीय भाषण में राष्ट्रकवि दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की उनकी कविताएं हमें प्रेरित करती हैं उन्होंने छात्राओं को उनके व्यक्तित्व से सीखने के हेतु प्रेरित किया एवं दिनकर के साहित्य को पुनः पुनः पढ़ने की गुजारिश छात्राओं से कीl  हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर आशा कुमारी ने दिनकर की कविताओं की सार्थकता पर अपने विचार रखे एवं उनकी कविता का पाठ कियाl कार्यालय प्रभारी डॉक्टर बिमला चौधरी ने दिनकर की कविता का पाठ किया उनके व्यक्तित्व के संबंध में विस्तार से चर्चा की |संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष रागिनी वर्मा ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया एवं जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष  डॉक्टर भाव्या ने दिनकर की कविता "कृष्ण की चेतावनी "का सुंदर पाठ प्रस्तुत किया |कार्यक्रम में मंच संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यपिका  डॉक्टर अंजु कुमारी ने किया एवं बांग्ला विभाग की सहायक प्राध्यपिका  डॉक्टर शशि ने धन्यवाद ज्ञापन किया| इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी विभाग के शिक्षक  शिक्षिकाएं   एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान