पटना के खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

 पटना के खुसरूपुर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 अभियुक्त गिरफ्तार



यूथ एजेंडा

रंजन कुमार, क्राइम रिपोर्टर — यूथ एजेंडा


खुसरूपुर: पटना जिले के खुसरूपुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खुसरूपुर थाना अध्यक्ष रौशन कुमार के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अलग-अलग मामलों में न्यायालय एवं थाना स्तर पर कार्रवाई लंबित थी।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है—


1. मनोज सिंह, उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय किशोरी सिंह, ग्राम बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — वारंटी अभियुक्त।


2. देवव्रत पाण्डे उर्फ क्रांति पाण्डेय, उम्र 35 वर्ष, पिता स्वर्गीय गंगाधर पाण्डेय, ग्राम बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — बीएनएस के प्राथमिक अभियुक्त।


3. अतुल कुमार उर्फ अतुल यादव, उम्र 24 वर्ष, पिता शिवालिक गोप, ग्राम बैकटपुर, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — आर्म्स एक्ट के वारंटी अभियुक्त।


4. विनोद सिंह, उम्र 50 वर्ष, पिता स्वर्गीय कामता सिंह, ग्राम कोरबिगहा, थाना खुसरूपुर, जिला पटना — भादवि के वारंटी अभियुक्त।


खुसरूपुर थाना पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सक्रियता का संदेश गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान