एनडीए के प्रत्यासी नीरज कुमार ने खुसरूपुर में मांगा वोट

एनडीए के प्रत्यासी नीरज कुमार ने खुसरूपुर में मांगा वोट 


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट


खुसरूपुर।नगर के अजय उत्सव हॉल में बुधवार को एनडीए कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री, सत्तारूढ़ दल के सचेतक, जदयू के मुख्य प्रवक्ता व पटना स्नातक क्षेत्र के विधान पार्षद नीरज कुमार ने कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं मतदाताओं से सीधा संवाद किया। संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्रीभगवान यादव ने की, जबकि संचालन भाजपा प्रखंड के अध्यक्ष रणवीर कुमार सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर नीरज कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। संवाद के दौरान नीरज कुमार ने सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में समाजवादी शासन की स्थापना की है।

उन्होंने कहा कि एनडीए के शासनकाल में जाति और धर्म से ऊपर उठकर सभी वर्गों का विकास किया गया है। उन्होंने कहा कि हर घर नल-जल, बिजली और शौचालय की सुविधा पहुंचाई गई है। पंचायती राज में आरक्षण देने के साथ महिलाओं को भी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्राथमिक शिक्षकों की संख्या अन्य राज्यों से अधिक है। सामान्य वर्ग समेत सभी वर्गों के विद्यार्थियों के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना चल रही है। विद्यार्थियों को पांच रुपए प्रतिमाह में पॉलिटेक्निक और 10 रुपए प्रतिमाह में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की सुविधा मिल रही है।आज बिहार के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना की गई।सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रतिमाह ग्यारह सौ किया गया।बेपटरी बिहार को नीतीश कुमार ने पटरी पर लाने का काम किया।

इस संवाद कार्यक्रम को स्थानीय विधायक अरुण कुमार साह,विधान पार्षद रविन्द्र सिंह,जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,संतोष कुशवाहा,रामकुमार यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएन चौबे , अजय कुमार आजाद सहित कई एनडीए नेताओं ने संबोधित करते हुए नीरज कुमार को भारी मतों से जीतने की अपील किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान