खुसरूपुर थाने के 10 एएसआई को मिली प्रोन्नति, एसडीपीओ ने लगाया
*खुसरूपुर थाने के 10 एएसआई को मिली प्रोन्नति, एसडीपीओ ने लगाया
यूथ एजेंडा की रिपोर्ट
खुसरूपुर। स्थानीय थाने में तैनात दस सहायक अवर निरीक्षक को पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। इस अवसर पर बुधवार को खुसरूपुर थाने में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान फतुहा एसडीपीओ-2 संजीव कुमार एवं पुलिस निरीक्षक माया यादव ने प्रोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों सर्वश्री शकील अंसारी,सुनीता कुमारी रविदास, जय प्रकाश प्रसाद,राजेश कुमार,जावेद अख्तर,रामबृक्ष यादव,कामेश्वर प्रसाद यादव,मिथिलेश यादव,दुर्योधन कुमार एवं दीपक साहनी के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें सम्मानित किया और नए पद की बधाई दी। एसडीपीओ ने कहा कि प्रोन्नति मिलने से अधिकारियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
इस खास मौके पर खुसरूपुर के थानाध्यक्ष रौशन कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने भी सभी प्रोन्नत पुलिस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बैज लगाए जाने के बाद थाने का माहौल काफी खुशनुमा रहा और सभी पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें