विवादों में हुआ श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा में इंडक्शन मीट,छात्रसंघ की उपेक्षा पर नाराजगी के स्वर उभरे

 विवादों में हुआ श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय,हिलसा में इंडक्शन मीट,छात्रसंघ की उपेक्षा पर नाराजगी के स्वर उभरे


---

प्रधायापकों को किया सम्मानित, पर छात्र संघ उपेक्षित

---

6 विषयों में पीजी की पढ़ाई के लिए झुझारू छात्र आंदोलन व सत्याग्रह को भुला दिये जाने से आक्रोश

---

डॉ0 राजीव नयन सिंह की युथ एजेंडा के लिए रिपोर्ट

---🌸🌸🌺🌷🌷📚📚🖋️🖋️🚩🌈🌈🌾🌹🌹💞🖋️🏹🏹

दनियावां/हिलसा।मंगलवार को ऐतिहासिक  सूर्य मंदिर सरोवर के समीप रचेबसे परिवेश में एस.यू. कॉलेज, हिलसा में विभिन्न स्नातकोत्तर (PG) विभागों में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत, परिचय एवं शैक्षणिक मार्गदर्शन के उद्देश्य से पीजी इंडक्शन मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विभिन्न विभागों तथा उच्च शिक्षा के अवसरों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिलसा नगर परिषद के चेयरमैन श्री धनंजय कुमार रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने की। महाविद्यालय के प्रॉक्टर श्री अरविंद कुमार ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं शिक्षकों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात वंदे मातरम्, स्वागत गीत हुआ।मुख्य अतिथि श्री धनंजय कुमार का सम्मान किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इनडक्शन मीट के दौरान मिडिया प्रभारी डॉ0 राजीव कुमार नयन ने कुछ प्राध्यापकों डॉ0 संम्राट सरकार,डॉ0 शिवप्रसाद ठाकुर,डॉ0 पंकज कुमार सिंह की लगातार उपेक्षा किये जाने पर सवाल उठाये।वहीं छात्र संघ प्रतिनिधि रिशु पटेल,आशिष कुमार ने श्रीचंद उदासीन महाविद्यालय में पीजी के लिए आंदोलन करने वाले छात्र संघ प्रतिनिधियों से प्रथम मुलाकात में ही सिफर बटे सन्नाटा की परिस्थिति पर प्रोग्राम के आयोजकों पर प्रश्नों के तीर दागे। उन्होंने वर्तमान वरीय पत्रकार संतोष कुमार पार्थ जिन्होंने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय निर्माण संघर्ष समिति का हिलसा में बड़ा प्रोग्राम किया उनका नाम तक न लेने पर काफी आक्रोश जाहिर किया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान विभाग से डॉ. संदीपा इंद्रा एवं श्री अश्विनी कुमार झा, गणित विभाग से डॉ. प्रभात कुमार, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ. रविन्द्र साह एवं श्री शिव प्रसाद ठाकुर, भूगोल विभाग से डॉ. भुवनेश्वर कुमार मंडल, हिंदी विभाग से डॉ. घनश्याम कुमार,हिंदी विभाग व बीसीए  में पूर्व व वर्तमान में हिंदी की सेवा दे रहे डॉ0 राजीव नयन,सुश्री लूसी कुमारी, राजनीति विज्ञान विभाग से डॉ. अभिषेक कुमार एवं डॉ. पंकज कुमार सिंह, मनोविज्ञान विभाग से डॉ. पिंकी कुमारी तथा BCA विभाग से श्री राजमणि कुमार को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारियों की भी गरिमापूर्ण उपस्थिति रही। सुभद्रा जी, मधुसूदन जी, राजा जी, गुड्डू जी, आलोक जी, पवन जी, जलेंद्र जी एवं रोनित रॉय समेत अन्य शिक्षकेतर कर्मियों ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. शिवचन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों से बड़ी सोच रखने तथा व्यापक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ-साथ महाविद्यालय का विकास भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने महाविद्यालय के समग्र विकास पर विशेष बल देते हुए शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से मिलकर संस्थान को और आगे ले जाने की अपील की।

मुख्य अतिथि श्री धनंजय कुमार ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने तथा महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विभिन्न विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें अपने-अपने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, अध्ययन-अध्यापन की व्यवस्था तथा विभागीय अवसरों से परिचित कराया। इंडक्शन मीट ने नए विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच संवाद एवं परिचय का एक सकारात्मक मंच प्रदान किया।

कार्यक्रम में नोडल ऑफिसर डॉ. पिंकी कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पीजी विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पिंकी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन  किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पीजी इंडक्शन मीट ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों में महाविद्यालय एवं अपने-अपने विभाग के प्रति आत्मीयता, उत्साह और नई शैक्षणिक ऊर्जा का संचार किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान