प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

 टी.पी.एस. कॉलेज में सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह


यूथ एजेंडा की रिपोर्ट

पटना, 30 सितंबर 2026।

विश्व हृदय सप्ताह के अवसर पर ‘सीपीआर सीखें, जीवन बचाएँ’ विषय के अंतर्गत टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के कौटिल्य सभागार में आईक्यूएसी एवं एनएसएस के तत्वावधान में जे.पी. मेदांता अस्पताल एवं रोटरी क्लब, कंकड़बाग के सहयोग से सीपीआर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद कार्यक्रम में सहभागिता कर विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वास्थ्य-जागरूकता और जीवनरक्षक कौशल के महत्व पर बल दिया। उनकी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।


कार्यक्रम में पी.डी.जी. रोटेरियन डॉ. राकेश प्रसाद, रोटेरियन प्रो. (डॉ.) दीप्ति सहाय, अध्यक्ष रोटेरियन नितेश मिश्रा एवं सचिव सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


मुख्य वक्ता मेदांता अस्पताल की हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपा श्री ठाकुर ने विद्यार्थियों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए हृदयाघात एवं हृदय गति रुकने के बीच अंतर को सरल एवं वैज्ञानिक तरीके से समझाया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर सही कदम उठाने तथा सीपीआर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर दिया गया सीपीआर किसी व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) रूपम एवं डॉ. नूतन ने भी अपने अनुभव एवं उपयोगी विचार साझा किए। विशेषज्ञों द्वारा सीपीआर का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया, जिससे विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक जीवनरक्षक सहायता देने की प्रक्रिया की जानकारी मिली।


कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उमेश कुमार ने प्राचार्य महोदय, सभी अतिथियों, मेदांता अस्पताल की चिकित्सा टीम, रोटरी क्लब, आईक्यूएसी, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संदेश स्पष्ट रहा कि सीपीआर का ज्ञान केवल एक कौशल नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर किसी का जीवन बचाने की क्षमता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान