*खुसरूपुर स्टेशन से 60 पीस विदेशी शराब बरामद, अज्ञात पर मामला दर्ज*

 *खुसरूपुर स्टेशन से 60 पीस विदेशी शराब बरामद, अज्ञात पर मामला दर्ज*


यूथ एजेंडा 

रंजन कुमार ,क्राइम रिपोर्टर 

खुसरूपुर। रेल अपराध नियंत्रण केंद्र खुसरूपुर  की पुलिस ने मंगलवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर एक के पूर्वी छोर आउटर सिग्नल के पास से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

मामले में पुलिस अवर निरीक्षक राजीवकांत शर्मा के बयान पर कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्लेटफॉर्म के पूर्वी छोर पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को आउटर सिग्नल के पास लावारिस हालत में पड़ा एक बैग मिला। तलाशी लेने पर उसमें से रॉयल स्टैज ब्रांड की 180 एमएल वाली 60 पीस अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 10.800 लीटर आंकी गई है। पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके से भागने में सफल रहे।

रेल पोस्ट प्रभारी ने बताया कि इस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई और अनुसंधान की जिम्मेदारी पुलिस अवर निरीक्षक नजरुल इस्लाम को सौंपी गई है। पुलिस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय सूत्रों की मदद से अज्ञात शराब तस्करों की पहचान करने में जुटी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का प्रेम यूथ फाउंडेशन में हुआ आयोजन,विशेषज्ञों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव के टिप्स

पूर्व मुखिया के घर चोरी का प्रयास चोर चढ़ा ग्रामीणों के हत्थे

प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवकों गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान